भोपालविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

MP : शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी,शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे 29 हजार पद

भोपाल ।।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2023 तक एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्तियाँ मिल जाएंगी। अगस्त माह से अब तक शिक्षा विभाग द्वारा 29 हजार पदों के लिए भर्ती का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

जो आगामी मार्च माह तक पूरा होगा। इसी तरह कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 53 हजार 750 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस तरह 82 हजार 750 पदों की पूर्ति के साथ शेष अन्य रिक्त पदों के विज्ञापन भी निरंतर जारी किए जा रहे हैं। इससे जहाँ युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा, वही सरकार के कार्य संचालन और विभागों की गतिविधियों में तेजी आएगी। यह कार्य अभियान के तौर पर किया जा रहा है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button