होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

दिवाली से पहले लाड़ली बहनों को मिलेगा गिफ्ट, लाडली बहनों के लिये CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Ladli Bahna Yojana : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में किसानों और प्रदेश की लाड़ली बहनों के ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Ladli Bahna Yojana : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में किसानों और प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आपदा ग्रस्त प्रत्येक किसान को मदद दी जाएगी, जिसके लिए एक-एक खेत का सर्वे किया गया है।

CM डॉ. यादव ने यह भी घोषणा की कि लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को मिलने वाली सहायता राशि दीपावली के पूर्व उपलब्ध करा दी जाएगी।

उन्हेल में ₹133 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हेल क्षेत्र के विकास के लिए 133 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें सबसे महत्वपूर्ण 127.63 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला 23 किलोमीटर से अधिक लंबा इंगोरिया से उन्हेल टू लेन मार्ग शामिल है।इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने उन्हेल क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें शामिल हैं:

  • उन्हेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन।
  • रामगढ़ बिहारिया मार्ग पर नारायण धाम को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण।
  • उन्हेल में विश्रामगृह का निर्माण।
  • उन्हेल के इमली तथा मावा उद्योग से जुड़े व्यक्तियों के व्यापार विकास के लिए कार्य करना।

सोयाबीन और गौपालन के लिए विशेष योजनाएँ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में सोयाबीन उत्पादक किसानों को भावांतर योजना का लाभ भी दिया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट जिला कलेक्टरों से मिलते ही किसानों को राहत राशि का वितरण शुरू कर दिया गया है।उन्होंने गोपालन गौशाला योजना के तहत एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 25 देसी गायों के पालन पर 40 लाख रुपए के प्रोजेक्ट में शासन द्वारा अधिकतम 10 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में इस वर्ष गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी।

प्रदेश में धार्मिक स्थलों का विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण पथ का विकास किया जा रहा है। ओरछा में आगामी 15 अक्टूबर को 100 करोड़ रुपए से ज्यादा लागत के कार्यों की शुरुआत की जा रही है, और चित्रकूट का भी विकास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक सतीश मालवीय भी मौजूद रहे। क्षेत्रीय किसानों ने किसान हितैषी कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हल भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram