होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

MP :लव जिहाद फंडिंग केस का मास्टरमाइंड अनवर कादरी पुलिस हिरासत में, नेपाल से छिपकर बैठा था कादरी..

Indore News :लव जिहाद फंडिंग (love jihad funding) मामले के मुख्य आरोपी अनवर कादरी को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत से रिमांड ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

हिन्दू युवती को धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर दिल्ली ले जाने की फिराक में था शाहनवाज,पुलिस ने जबलपुर एयरपोर्ट से आरोपी को किया गिरफ्तार

Indore News :लव जिहाद फंडिंग (love jihad funding) मामले के मुख्य आरोपी अनवर कादरी को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत से रिमांड पर लेकर अपनी गिरफ्त में लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे कादरी पर इनाम घोषित था। अचानक कोर्ट में पेश होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और अब उसे 3 सितंबर तक रिमांड पर रखा गया है।

हिन्दू युवती को धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर दिल्ली ले जाने की फिराक में था शाहनवाज,पुलिस ने जबलपुर एयरपोर्ट से आरोपी को किया गिरफ्तार

आर्थिक मदद की थी व्यवस्था

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि कादरी ने इस मामले के अन्य आरोपियों अल्ताफ और साहिल को आर्थिक मदद पहुंचाई थी। यही वजह है कि अब उसकी फंडिंग के नेटवर्क की गहन जांच हो रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अगर किसी के पास कादरी से जुड़ी संपत्ति या उसके अपराध संबंधी कोई भी जानकारी हो, तो थाने में लिखित रूप से साझा करें।

बेटी आयशा बनी थी सहारा

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कादरी की बेटी आयशा लगातार उसकी मदद कर रही थी। इंदौर पुलिस के अनुसार, कादरी नेपाल में जिन होटलों में रुका, उसका भुगतान आयशा ने दिल्ली से किया था। इतना ही नहीं, उसने पिता की गिरफ्तारी टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल करने का भी प्रयास किया था, लेकिन गिरफ्तारी से पहले यह प्रक्रिया अधूरी रह गई।

नेपाल में था छिपा, लिया नया सिम

एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि कादरी इंदौर से भागने के बाद भोपाल, फिर दक्षिण भारत होते हुए नेपाल पहुंचा। यहां उसने काठमांडू के एक होटल में ठहराव किया। अपनी लोकेशन छिपाने के लिए उसने नेपाल में अपने नाम से नया सिम लिया और पत्नी व बेटी से केवल इंटरनेट कॉलिंग ऐप्स के जरिए बातचीत करता रहा।

 दूसरी पत्नी फरहाना भी साथ थी

जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि कादरी की दूसरी पत्नी फरहाना नेपाल में उसके साथ मौजूद थी। वह इंदौर में चल रही गतिविधियों और पुलिस की हर हलचल की जानकारी कादरी तक पहुंचा रही थी। परिवार से लगातार कॉल आने और पकड़े जाने की आशंका के चलते कादरी ने पहले उसे भारत लौटा दिया था। लेकिन 19 जुलाई को फरहाना दोबारा नेपाल जाकर उससे मिली।

फन्डिंग नेटवर्क का होगा पर्दाफाश

फिलहाल पुलिस कादरी से पूछताछ कर रही है और आशंका है कि जांच में विदेशी कनेक्शन और हवाला चैनल भी सामने आ सकते हैं। कादरी के नेपाल कनेक्शन और परिवार की सक्रिय भूमिका ने जांच को और गहरा कर दिया है।

 

पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय जयदेव विश्वकर्मा, जनसरोकार और जमीनी हकीकत की आवाज़ हैं। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक पहल, राजनीति, स्वास्थ्य और आमजन से जुड़े मुद्दों पर इनकी पकड़ गहरी है। निष्पक्षता और सटीक ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले जयदेव, जनता के असली सवालों को सामने लाने में यक़ीन रखते हैं।... और पढ़ें