मध्यप्रदेशरीवाविंध्यहिंदी न्यूज

MP: सबसे बड़ी रियासतों में शामिल रीवा रियासत में 116 वर्ष बाद राजघराने की किसी राजकुमारी ने दिया बेटे को जन्म, मोहिना सिंह बनी मां

रीवा।।आजादी के पूर्व सबसे बड़ी रियासतों में शामिल रीवा रियासत में यह अवसर 116 वर्ष बाद आया है। बघेल वंश के महाराजा एवं रीवा रियासत के 35वें महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की पुत्री मोहिना सिंह को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव के पुत्र दिव्यराज सिंह जूदेव मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा सीट से विधायक हैं। जबकि खुद महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री के दायित्व में रह चुके हैं।

राजघराने से जुड़े बघेल राजाओं के गुरु बाबा ने बताया कि रीवा राजघराने की बेटी व टीवी कलाकार मोहिना सिंह ने मुंबई में बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद उत्तराखंड में उनके ससुराल से लेकर मायके रीवा राजघराने तक खुशी का माहौल है। इस बारे में सिरमौर से भाजपा विधायक एवं रीवा राजघराने के युवराज दिव्यराज सिंह ने बताया कि हमारा पूरा परिवार मुंबई में मोहिना सिंह के साथ ही है। उनकी डिलीवरी ब्रीच कैंडी हास्पिटल मुंबई में हुई है। 116 साल बाद ऐसा मौका आया है, जब राजपरिवार से जुड़ी बेटी ने बेटे को जन्म दिया है।

इतिहासकार अशद खान ने बताया कि मोहिना के मां बनने से लगभग 116 साल के बाद ऐसा अवसर आया है, जब रीवा रियासत की किसी बेटी को संतान के रूप में पुत्र की प्राप्ति हुई है।अशद खान के मुताबिक वर्तमान समय में युवराज दिव्यराज सिंह रीवा राजघराने की 36वीं पीढ़ी है। उनके पहले महाराजा पुष्पराज सिंह का एक बेटा और एक बेटी है। जबकि दादा महाराजा मार्तंड सिंह का एक बेटा व परदादा गुलाब सिंह का भी एक बेटा था। इसी तरह महाराजा व्यंकट रमण सिंह के दो बेटे और एक बेटी थी। लेकिन एक राजकुमार का 24 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

पहाड़ व देवभूमि के नाम से मशहूर उत्तराखंड की सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के दादा बनने से उनके रियासत में हर्ष देखा जा रहा है। मोहिना की शादी सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से हुई है। इतिहास विद के अनुसार मोहिना आजादी के पूर्व रीवा स्टेट के 35 वें महाराज पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। साल 2019 में उनकी शादी हरिद्वार के रहने वाले सुयश रावत से हुई थी। सुयश उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल सिंह महाराज के बेटे हैं। इससे पूर्व गत 1906 में महाराजा व्यंकट रमण सिंह के घर बेटी हुई थी। जिनका नाम राजकुमारी सुदर्शन था। सुदर्शन कुमारी का विवाह 1922 में बीकानेर के राजकुमार शार्दूल सिंह के साथ हुआ था। उन्होंने दो बेटों को जन्म दिया। बड़े बेटे बीकानेर के महाराजा पद्म श्री व ओलंपिक शूटर डॉ. करण सिंह और छोटे बेटे महाराज अमर सिंह है।सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह ने कहा कि अभी हम पूरे परिवार के साथ मुंबई में हैं मैं मामा बन गया हूं राजकुमारी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। मालूम हो कि राजकुमारी मोहिना सिंह को टीवी धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहचान मिली थी। मोहिना सिंह रीवा रियासत के महाराजा एवं पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह की बेटी हैं। 

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button