होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

सतना में ओपन थियेटर का लोकार्पण और युवा संसद में शामिल होंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

सतना,मध्यप्रदेश।।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को एक दिवसीय प्रवास पर सतना जिला पहुंचेंगे। अपने ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Satna shivraj singh chauhan

सतना,मध्यप्रदेश।।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को एक दिवसीय प्रवास पर सतना जिला पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना में आयोजित एक राष्ट्र–एक चुनाव अभियान से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Satna shivraj singh chauhan

दोपहर 12 बजे आयोजित इस समारोह में केंद्रीय मंत्री युवा संसद को संबोधित करेंगे तथा अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह की प्रतिमा का अनावरण और ओपन थियेटर का लोकार्पण करेंगे।

इन दिग्गजों की रहेगी उपस्थिती

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और महापौर योगेश ताम्रकार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

अध्यक्ष जनभागीदारी समिति विजय यादव और प्राचार्य डॉ. सुरेशचन्द्र राय ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने का आग्रह किया है।

पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय जयदेव विश्वकर्मा, जनसरोकार और जमीनी हकीकत की आवाज़ हैं। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक पहल, राजनीति, स्वास्थ्य और आमजन से जुड़े मुद्दों पर इनकी पकड़ गहरी है। निष्पक्षता और सटीक ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले जयदेव, जनता के असली सवालों को सामने लाने में यक़ीन रखते हैं।... और पढ़ें