होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

ASHOKNAGAR: ‘घर पर ही होगी सिलेंडर की डिलीवरी’; गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइन देख भड़के कलेक्टर, संचालक को लगाई कड़ी फटकार

मध्य प्रदेश में जारी एलपीजी (LPG) संकट और पैनिक बुकिंग के बीच अशोकनगर के कलेक्टर साकेत मालवीय एक्शन मोड में नजर आए। ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

मध्य प्रदेश में जारी एलपीजी (LPG) संकट और पैनिक बुकिंग के बीच अशोकनगर के कलेक्टर साकेत मालवीय एक्शन मोड में नजर आए। शुक्रवार को जब वे अचानक कोलूआ रोड स्थित गैस एजेंसी पहुंचे, तो वहां लंबी कतारें देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने न केवल एजेंसी संचालक को फटकार लगाई, बल्कि उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि गैस की कोई किल्लत नहीं है। अशोकनगर में गैस सिलेंडर के लिए मची मारामारी के बीच प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सप्लाई चेन सुरक्षित है और उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

एजेंसी संचालक की ‘क्लास’ और सख्त निर्देश

जय बाबा गैस एजेंसी पर अव्यवस्था देख कलेक्टर साकेत मालवीय ने संचालक को जमकर फटकारा और निम्नलिखित निर्देश दिए:

  • सिर्फ होम डिलीवरी: कलेक्टर ने साफ कहा कि उपभोक्ताओं को एजेंसी या गोदाम पर बुलाकर भीड़ न लगाएं। सभी गैस कनेक्शनधारियों को घर पर ही सिलेंडर (Home Delivery) पहुंचाएं।

  • संपर्क नंबर का बोर्ड: एजेंसी के बाहर अतिरिक्त मोबाइल नंबरों का बोर्ड लगाया जाए, ताकि लोग फोन पर ही बुकिंग और डिलीवरी की जानकारी ले सकें और उन्हें लाइन में न लगना पड़े।

  • दस्तावेजों की जांच: उन्होंने एजेंसी के स्टॉक और वितरण से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की।

लाइन में लगे व्यक्ति को दिया जवाब

निरीक्षण के दौरान जब लाइन में लगे एक व्यक्ति ने व्यवस्था पर सवाल उठाया, तो कलेक्टर ने बड़े ही सहज अंदाज में उसे समझाते हुए कहा— “भाई साहब, पहले इस (नई) व्यवस्था को ट्राई करके देख लीजिएगा, फिर सवाल पूछिएगा।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

‘किल्लत नहीं, बस सप्लाई चेन पर प्रेशर है’

कलेक्टर ने वैश्विक हालातों (ईरान-इजराइल तनाव) का जिक्र करते हुए कहा:

ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों की तैनाती

व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर ने ब्लॉक स्तर पर SDM और फूड इंस्पेक्टर्स की ड्यूटी लगाई है। ये अधिकारी खुद फील्ड में जाकर गैस वितरण की मॉनिटरिंग करेंगे और कालाबाजारी रोकने का काम करेंगे।


कलेक्टर की कार्रवाई: मुख्य बिंदु 

मुद्दा कलेक्टर का समाधान/निर्देश
भीड़भाड़ गोदाम से डिलीवरी बंद करें, केवल होम डिलीवरी होगी।
सूचना का अभाव एजेंसी के बाहर हेल्प डेस्क और संपर्क नंबर लगाएं।
बुकिंग ऑनलाइन बुकिंग जारी रखें, घर पहुँच सेवा सुनिश्चित होगी।
निगरानी SDM और खाद्य निरीक्षक हर एजेंसी पर नजर रखेंगे।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram