होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

BREAKING NEWS: लखनादौन नगर परिषद में दुकान नीलामी महाघोटाला! शासन को 83 लाख का चूना, अध्यक्ष और पूर्व CMO सहित 23 पर FIR

सिवनी/लखनादौन। नगर परिषद लखनादौन में चट्टी से बस स्टैंड मार्ग पर निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों के आवंटन में हुए भ्रष्टाचार की ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सिवनी/लखनादौन। नगर परिषद लखनादौन में चट्टी से बस स्टैंड मार्ग पर निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों के आवंटन में हुए भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। ईओडब्ल्यू (EOW) जबलपुर की जांच में सामने आया है कि रसूखदारों को लाभ पहुंचाने के लिए न केवल नियमों को ताक पर रखा गया, बल्कि बिना पूरी राशि जमा कराए दुकानों का कब्जा भी दे दिया गया।

नियमों को ताक पर रखकर ‘मुफ्त’ में बांटी दुकानें

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 75 दुकानों की नीलामी के कड़े नियम थे, जिनका उल्लंघन किया गया:

  • नियम: नीलामी के 21 दिन के भीतर 25% राशि और 120 दिन में शेष राशि जमा करना अनिवार्य था। इसके बाद ही अनुबंध (Agreement) और कब्जा मिलना था।

  • गड़बड़ी: 13 दुकानदारों ने 79.82 लाख रुपये की नीलामी राशि जमा ही नहीं की, फिर भी उन्हें कब्जा दे दिया गया।

  • किराया वसूली: करीब 2.88 लाख रुपये का मासिक किराया भी वसूल नहीं किया गया, जिससे कुल 83 लाख रुपये का राजस्व नुकसान हुआ।

आरक्षित दुकानों में भी खेल

जांच में खुलासा हुआ कि आरक्षित वर्ग (Reserved Category) के लिए तय दुकानों को अवैध रूप से सामान्य वर्ग के लोगों को दे दिया गया। नियमतः तीन बार नीलामी विफल होने पर ही श्रेणी बदली जा सकती थी, लेकिन अधिकारियों ने पीआईसी (PIC) की बैठक में मनमाना प्रस्ताव पारित कर चहेतों को लाभ पहुंचाया।

इन दिग्गजों पर दर्ज हुई FIR

ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपियों में शामिल हैं:

शिकायतकर्ता ने खोली पोल

जबलपुर निवासी रविंद्र सिंह आनंद की शिकायत पर यह पूरी जांच शुरू हुई थी। ईओडब्ल्यू की इस कार्रवाई से नगर परिषद के गलियारों में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार के इस मामले में अब गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram