होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

ड्यूटी पर तैनात ASI के ‘मन की बात’ जान गए धीरेंद्र शास्त्री, भीड़ से बुलाया पास, बताया बेटी की बीमारी का इलाज, ASI बोले- 100% सत्य है

Satna Bageshwar Dham :बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में नेता हो या अभिनेता, या फिर खाकी वर्दी वाला ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Satna Bageshwar Dham :बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में नेता हो या अभिनेता, या फिर खाकी वर्दी वाला पुलिसकर्मी, बाबा की नजरों से कोई नहीं बच पाता। सतना जिले के नागौद ब्लॉक स्थित शिवराजपुर में चल रही हनुमंत कथा के दौरान ऐसा ही एक चमत्कार देखने को मिला। यहाँ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक एएसआई के मन में चल रही शंका को बाबा ने मंच से ही पढ़ लिया और उन्हें हजारों की भीड़ के बीच से अपने पास बुला लिया। वर्दी में अर्जी लगाने वाले यह पुलिसकर्मी सुरेंद्र कुमार हैं, जो सतना जिले के धारकुंडी थाने में पदस्थ हैं और कथा में ड्यूटी कर रहे थे।

“क्या बाबा मुझे बुलाएंगे?”, तभी लग गई आवाज

एएसआई सुरेंद्र कुमार पंडाल में अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभा रहे थे। धीरेंद्र शास्त्री को देखकर उनके मन में एक विचार आया। उन्होंने सोचा, बाबा सबकी सुनते हैं, लेकिन मैं तो ड्यूटी पर हूं। इतनी भीड़ में मिल पाना बहुत कठिन होगा, क्या बाबा हमारी सुनेंगे?आश्चर्यजनक रूप से, जैसे ही यह विचार दरोगा के मन में आया, मंच पर बैठे धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें इशारा कर पास बुला लिया।बाबा ने मुस्कुराते हुए कहा- तुम मन में यही सोच रहे थे न कि हमें बुलाएंगे या नहीं? यह सुनते ही एएसआई भावुक हो गए और कहा “महाराज जी, मुझे पूर्ण विश्वास था कि आप मुझे बुलाएंगे। आपने मेरी आत्मा की बात सुन ली।”

बेटी की बीमारी और इलाज बताया

एएसआई के मंच पर पहुंचते ही धीरेंद्र शास्त्री ने जब समस्या पूछी तो पुलिस कर्मी ने बताया कि बेटी को दो तीन बार चक्कर आये थे। इतने में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पर्चा पढ़ाना शुरू किया। बिना बताए ही बाबा ने उनकी बेटी की बीमारी का जिक्र कर दिया। बाबा ने कहा तुम बेटी का विषय लेकर आए हो। उसे ‘फिट’ की दिक्कत बनती है, झटके लग जाते हैं। यह साधारण है, मात्र दो या तीन बार हुए हैं। ब्रेन में थोड़ी सी दिक्कत हो रही है, लेकिन पूर्णतया आराम लगेगा, यह लौटकर नहीं होगा। बालाजी का आशीर्वाद है।

मेडिकल और मंत्र दोनों की सलाह

धीरेंद्र शास्त्री ने पुलिसकर्मी को आश्वस्त करते हुए कहा कि झाड़ा दरबार के बाद या कल कर देंगे। उन्होंने स्पष्ट सलाह दी कि “मंत्र चिकित्सा करेंगे, लेकिन डॉक्टरी सलाह भी चलाना है।

एक-एक शब्द सच है – पुलिसकर्मी

पर्चा सुनते ही एएसआई सुरेंद्र कुमार भावुक हो गए। उन्होंने माइक पर स्वीकार किया कि बाबा ने जो कुछ भी बताया, वह 100 प्रतिशत सत्य है। उन्होंने कहा, महाराज जी, मुझे पूर्ण विश्वास था, लेकिन मन में संशय था कि ड्यूटी के दौरान कैसे मिल पाऊंगा। आपने मेरी सुन ली।” इसके बाद पंडाल में बालाजी महाराज के जयकारे गूंज उठे।

पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय जयदेव विश्वकर्मा, जनसरोकार और जमीनी हकीकत की आवाज़ हैं। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक पहल, राजनीति, स्वास्थ्य और आमजन से जुड़े मुद्दों पर इनकी पकड़ गहरी है। निष्पक्षता और सटीक ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले जयदेव, जनता के असली सवालों को सामने लाने में यक़ीन रखते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram