होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

Ganesh Chaturthi 2025: विजयवाड़ा में 72 फीट की Eco-Friendly गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Ganesh Chaturthi 2025 :देशभर में गणेशोत्सव का पर्व पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मुंबई से लेकर ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Ganesh Chaturthi 2025: विजयवाड़ा में 72 फीट की Eco-Friendly गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Ganesh Chaturthi 2025 :देशभर में गणेशोत्सव का पर्व पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मुंबई से लेकर पुणे और नागपुर से चेन्नई तक हर शहर में Lord Ganesha का स्वागत भव्य पंडालों और अनूठी थीम्स के साथ किया जा रहा है। इसी बीच आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा (Vijayawada) शहर में स्थापित 72 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है।

Ganesh Chaturthi 2025: विजयवाड़ा में 72 फीट की Eco-Friendly गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

यह प्रतिमा विजयवाड़ा गणेश सेवा समिति द्वारा बनाई गई है और इसकी सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से इको-फ्रेंडली (Eco-Friendly) है। मूर्ति के निर्माण में नारियल के रेशे, जूट, मिट्टी, भूसी और बोरे जैसी प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया गया है, ताकि पर्यावरण को किसी भी तरह की हानि न पहुंचे।

सिंहासन पर विराजमान गणपति

अब तक देशभर में जहां भी 72 फीट की गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं, वे खड़ी मुद्रा में रही हैं। लेकिन इस बार विशेष रूप से Lord Ganesha को सिंहासन पर विराजमान मुद्रा में दिखाया गया है। इस बदलाव के कारण प्रतिमा की चौड़ाई भी लगभग 30 फीट बढ़ गई है।

90 दिनों की मेहनत, सैकड़ों कारीगर

इस भव्य मूर्ति को तैयार करने में करीब 90 दिनों तक सैकड़ों कारीगरों ने दिन-रात मेहनत की। मूर्ति के दोनों ओर भगवान परमेश्वर और मां कनक परमेश्वरी की मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं।भक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए अलग से व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल और निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए हैं।

सांसद ने की पहली पूजा

बुधवार सुबह इस प्रतिमा की पहली पूजा विजयवाड़ा के सांसद केसिनेनी शिवनाथ और उनकी पत्नी ने की। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने समिति को आश्वासन दिया कि इस क्षेत्र में पहले जैसी बाढ़ की समस्या दोबारा नहीं होगी। इसके लिए गुडीमेट्टा में Retaining Wall का निर्माण किया गया है।

हर सुबह हवन (Havan) और शाम को Special Pooja का आयोजन होगा। समिति का विश्वास है कि इस वर्ष कार्यसिद्धि महाशक्ति गणपति के दर्शन करने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

 

पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय जयदेव विश्वकर्मा, जनसरोकार और जमीनी हकीकत की आवाज़ हैं। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक पहल, राजनीति, स्वास्थ्य और आमजन से जुड़े मुद्दों पर इनकी पकड़ गहरी है। निष्पक्षता और सटीक ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले जयदेव, जनता के असली सवालों को सामने लाने में यक़ीन रखते हैं।... और पढ़ें