दिल्लीदेशनई दिल्लीराष्ट्रीयहिंदी न्यूज

उदय भानु चिब बने नए युवा कांग्रेस अध्यक्ष, जम्मू-कश्मीर चुनाव के बीच कांग्रेस का बड़ा दांव

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस ने संगठन में राज्य को बड़ी तवज्जो दी है। पार्टी ने भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव उदय भानु चिब को नया प्रमुख बना दिया है। उदय भानु चिब श्रीनिवास बीवी की जगह लेंगे। एक दिन पहले कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में अधीर रजंन चौधरी की जगह शुभांकर सरकार को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। उदय भानु चिब की नियुक्ति को संगठन में बदलाव की श्रृखंला से जोड़कर देखा जा रहा था। 43 साल के श्रीनिवास बीवी लंबे समय से यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी को संभाल रहे थे।

जम्मू कश्मीर ने आने वाले चिब वर्तमान में भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह पूर्व में जम्मू-कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले पहले एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष थे। कांग्रेस ने श्रीनिवास बीवी को अगस्त 2019 में यूथ कांग्रेस की कमान सौंपी थी। वह सितंबर, 2024 तक इस पद पर रहे। अब कांग्रेस ने उदय भानु चिब को प्रमुख बनाया है। यूथ कांग्रेस के 20वें अध्यक्ष बने हैं। पहले अध्यक्ष नारायण दत्त तिवारी थे।



उदय भानु चिब के दूसरे ऐसे नेता हैं। जिन्हें कांग्रेस की युवा विंग का प्रमुख बनने का गौरव हासिल हुआ है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर से से ताल्लुक रखने वाले गुलाम नबी आजाद ही यूथ कांग्रेस के प्रमुख बने हैं। आजाद 1980 से 1982 तक यूथ कांग्रेस के प्रमुख रह थे। कांग्रेस के इतिहास में अंबिका सोनी इकलौती महिला नेता है। जिन्होंने यूथ कांग्रेस की अगुवाई की है। उदय भानु चिब शुक्रवार को राहुल गांधी से मिले थे। तब उन्हाेंने लिखा था कि मेरे नेता राहुल गांधी के साथ एक यादगार मुलाकात, सामाजिक न्याय के लिए आपका संघर्ष और दृढ़ता हम सभी के लिए प्रेरणा है। इस महीने की शुरुआत में उदय भानु चिब ने कांग्रेस के उम्मीदवार अजय कुमार सधोत्रा के रोड शो में भाग लिया था।उन्होंने जम्मू उत्तर विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

सतना टाइम्स न्यूज डेस्क

हमारी नजर में आम आदमी की आवाज जब होती है बेअसर तभी बनती है बड़ी खबर। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सियासत का गलियारा हो या गांव गलियों का चौबारा हो. सारी दिशाओं की हर बड़ी खबर, खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है satnatimes.in सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। Satna Times को आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब पर भी देख सकते है।Contact Us – info@satnatimes.in Email - satnatimes1@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button