जॉब डेस्क, । केंद्रीय विद्यालयों (KVS) और नवोदय विद्यालयों (NVS) में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। CBSE की ओर से दोनों प्रतिष्ठित संस्थानों में 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के तहत, KVS/NVS विद्यालयों में कुल 14,967 पदों पर भर्ती की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
-
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू: 14 नवंबर, 2025
-
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 04 दिसंबर, 2025
पदों का विवरण
केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालयों में टीचिंग (TGT, PGT, प्रिंसिपल) और नॉन-टीचिंग दोनों तरह के पदों पर भर्ती की जाएगी।
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता:
-
टीचिंग पद (TGT, PGT, प्रिंसिपल): उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर एवं बीएड या एमएड की डिग्री होनी चाहिए।
-
नॉन-टीचिंग पद: इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
आयु सीमा:
-
आवेदन करने के लिए पदों के अनुसार न्यूनतम आयु 18, 30 व 35 वर्ष और अधिकतम आयु 40, 45, व 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
-
आरक्षित वर्ग को छूट:
-
एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष
-
ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष
-
दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष
-

चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन टियर-1 और टियर-2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
| परीक्षा | विवरण | प्रश्न संख्या | अंक | अवधि |
| टियर-1 | रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, कंप्यूटर, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी आदि विषय। | 100 | 300 | 2 घंटे |
| टियर-2 | टियर-1 में सफल उम्मीदवारों के लिए। | 70 | 100 | – |
आवेदन कैसे करें (How to Register)
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए “ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक” पर क्लिक करें।
-
व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
-
आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
-
निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
-
फॉर्म सबमिट करने के बाद, भविष्य के लिए प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।









