मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

भटनवारा गांव में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,श्री राम के जयकारों से गूंज उठा पूरा गांव

सतना,मध्यप्रदेश।। अयोध्या में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं रामोत्सव को लेकर पूरा भटनवारा गांव भक्ति रस में डूब गया है। शहर से लेकर गांव तक चहुंओर श्रीराम की भक्ति का वातावरण नजर आ रहा है।गांव की गलियों को झंडा लगाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया।

फ़ोटो – सतना टाइम्स डॉट इन

ग्रामीणों द्वारा भटनवारा गांव मे एक दिवसीय भजन संध्या एवं श्री राम कथा का आयोजन किया गया। श्री राम कथा में श्री राम विजय रथ में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। श्रीराम कथा एवं भजन संध्या श्रीधाम वृंदावन वाले कथा व्यास राहुल कृष्ण जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवा रहे है।

गांव में निकाली गई बाइक रैली, देखे वीडियो

https://www.instagram.com/reel/C2ZTRVxrFeL/?igsh=dG1sam5haGJuODBy

उन्होंने कहा कि श्रीराम की लीलाओं का जो वर्णन तुलसीदास ने किया है। कथावाचक ने कहा कि श्रीराम कथा भगवान श्रीराम के आदर्श पथ पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान राम का चरित्र जहां एक ओर पारिवारिक रिश्तों की अहमियत को दर्शाता है, वहीं दूसरी ओर जाति-पाती के भेदभाव को मिटाकर मानव मात्र में सौहार्द की भावना जगाता है।ग्रामीणों ने कहा कि अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम मंदिर को लेकर देशभर में उत्साह है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button