होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

नम आँखों से विदाई: सब-इंस्पेक्टर अक्षय कुशवाह का अंतिम संस्कार, आकस्मिक निधन से पुलिस महकमा स्तब्ध

  गुना, मध्य प्रदेश: अशोकनगर कोतवाली में पदस्थ रहे और गुना के निवासी सब-इंस्पेक्टर अक्षय कुशवाह को आज रविवार को उनके गृह ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

 

गुना, मध्य प्रदेश: अशोकनगर कोतवाली में पदस्थ रहे और गुना के निवासी सब-इंस्पेक्टर अक्षय कुशवाह को आज रविवार को उनके गृह निवास गुना के कोल्हुपुरा में नम आँखों से अंतिम विदाई दी गई। गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए।

 

खरगोन में ड्यूटी के दौरान हुआ निधन

 

एक होनहार और कर्तव्यनिष्ठ युवा अधिकारी के आकस्मिक निधन से गुना सहित पूरे पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है। हर कोई एक नौजवान अधिकारी की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत पर विश्वास नहीं कर पा रहा है।

जानकारी के अनुसार, एसआई अक्षय कुशवाह खरगोन में एक वारंटी की तलाश में ड्यूटी पर गए थे। उन्होंने शुक्रवार रात करीब 1 बजे एक निजी होटल में कमरा बुक किया था।

 

PunjabKesari

फंदे पर लटका मिला शव, सुसाइड नोट नहीं

 

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तक जब उन्होंने कमरा नहीं खोला, तो होटल स्टाफ ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। खरगोन पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जब दरवाजा तोड़ा, तो अक्षय कुशवाह का शव फंदे पर लटका हुआ मिला।

खरगोन पुलिस ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या का मामला है या मौत के पीछे कोई अन्य वजह है। खरगोन पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

 

भावुक माहौल में दी गई श्रद्धांजलि

 

दिवंगत एसआई अक्षय कुशवाह का शव पोस्टमार्टम के बाद खरगोन से उनके गृह जिले गुना लाया गया। रविवार को कोल्हुपुरा स्थित उनके निवास से जब अंतिम यात्रा निकाली गई, तो अशोकनगर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी गुना पहुँचे और उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। शहर के गणमान्य नागरिक और अक्षय के परिचित भी बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में शामिल हुए और पीड़ित परिवार को ढाँढस बँधाया।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें