Satna Train News :मध्यप्रदेश के सतना जिले में उस वक्त हड़कम्प मच गया है जब इंदौर से हावड़ा जा रही क्षिप्रा एक्सप्रेस (22911) में बुधवार को AC खराब होने पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा है। ट्रेन के चार AC कोच में उज्जैन से ही कूलिंग बंद थी। 12 घंटे के सफर में भीषण गर्मी और उमस से जब बच्चों और महिलाओं की हालत बिगड़ने लगी, तो सतना स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया है। जिसके चलते ट्रेन करीब सवा घंटे तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही।

जानकारी मुताबिक यह मामला बुधवार को क्षिप्रा एक्सप्रेस के बी-1, बी-2, बी-3 और बी-4 कोच में हुई। यात्रियों के अनुसार, उज्जैन से ट्रेन के चलने के कुछ ही देर बाद इन चारों कोच का AC सिस्टम फेल हो गया था। उन्होंने तत्काल TTE और अन्य रेल कर्मचारियों से शिकायत की। यात्रियों को हर स्टेशन पर एसी ठीक होने का आश्वासन मिलता रहा, लेकिन 12 घंटे बीत जाने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
गर्मी से बेहाल हुए बच्चे और महिलाएं
हावड़ा जा रहे यात्री आर. एन. सिंह ने बताया, “उज्जैन से सतना तक का 12 घंटे का सफर बेकार था। कोच में पंखे भी ठीक से नहीं चल रहे थे। गर्मी और उमस के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का हाल बेहाल हो गया था। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।”
सतना स्टेशन में फूटा यात्रियों का गुस्सा
दोपहर करीब 12:50 बजे जैसे ही ट्रेन सतना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर रुकी तो परेशान यात्रियों का सब्र जवाब दे गया। दर्जनों यात्री कोच से उतरकर प्लेटफॉर्म पर आ गए और रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने ट्रेन को आगे बढ़ने से रोक दिया।
इसे भी पढ़े – MP Train Time Table Update 2025 : मध्यप्रदेश से गुजरने वाली 17 से ज्यादा ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव
सवा घण्टे थमे रहे ट्रेन के पहिये
वही, हंगामे की सूचना मिलते ही GRP, RPF के जवान और स्टेशन मास्टर समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे है। उन्होंने गुस्साए यात्रियों को शांत कराने की कोशिश की और AC की मरम्मत का आश्वासन दिया। करीब सवा घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद यात्री माने और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका है।







