मध्यप्रदेश

महिला DSP को इंजीनियर पति ने पीटा : IG से ले चुकी है पंगा,DSP को CM कर चुके है सम्मानित

भोपाल मध्यप्रदेश भोपाल में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ DSP नेहा पच्चीसिया को इंजीनियर पति ने पीट दिया। वह पति से अलग चार इमली इलाके में रह रही हैं। बंगले पर आए पति को उन्होंने अंदर आने से मना किया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। पति ने धक्का देकर DSP का सिर दीवार पर दे मारा। DSP को मामूली चोट आई है। महिला अफसर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है।

हबीबगंज थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति ने बताया कि DSP नेहा पच्चीसिया के जुड़वा बच्चे हैं। नेहा ने पुलिस को बताया की रविवार शाम पति अंशुल जोशी घर आए। घर में आने से रोकने पर विवाद करने लगे। इसी दौरान मारपीट करते हुए उन्होंने नेहा का सिर दीवार पर दे मारा। अंशुल जोशी छोला मंदिर इलाके में रहते हैं। नेहा का आरोप है कि उनका पति नशे का आदी है। वहीं पति ने कहा वह बच्चों से मिलने गए थे। पत्नी झूठे आरोप लगा रही है।

गुना से ट्रांसफर होने पर सुर्खियों में आईं थीं –

फरवरी 2021 में नेहा का गुना से ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद उनके नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट हुई थी, जिसमें लिखा था- ‘IG अविनाश शर्मा इज अवर कल्प्रिट।’ यानी IG हमारे दोषी हैं। पोस्ट के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दी गई थी। तब नेहा ने सफाई में कहा था कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह पोस्ट की गई थी। वह फेसबुक पर 6 महीने से एक्टिव नहीं हैं। उस वक्त अविनाश शर्मा ग्वालियर रेंज के IG थे।

कहा था- नौकरी छोड़ लड़नी पड़ेगी लड़ाई –

इस विवाद से नेहा पच्चीसिया इतनी परेशान हो गईं थीं कि नौकरी छोड़ कर लड़ाई लड़ने की बात तक कह दी थी। उनका कहना था कि मुझसे TI क्यों परेशान हैं। TI के खिलाफ मैंने IG से लिखित शिकायत की है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय को भी इसकी जानकारी भेजी है। उनके रौब का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुना के तत्कालीन SP ने अपने पूरे ऑफिस में CCTV कैमरे लगवा लिए थे।

CM कर चुके हैं सम्मान –

कोरोनाकाल में अच्छे से कर्तव्य निर्वहन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेहा को सम्मानित किया था। विधानसभा चुनाव के दौरान भी कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखने के लिए SP ने नेहा को प्रशस्ति पत्र दिया था। गुना में पदस्थापना के दौरान नेहा ने महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए तीन अलग डेस्क बनाई थीं। जहां सिर्फ महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई होती थी

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button