MP : संवेदना टीम की अनोखी पहल, मिट्टी बचाओ अभियान की शुरुआत कर लोगो को कर रहे जागरूक
सतना।।मिट्टी बचाओ सद्गुरु द्वारा शुरू किया गया एक वैश्विक अभियान है, जो मिट्टी के संकट को दूर करने के लिए दुनिया भर के लोगों को एकजुट कर रहा है। यह अभियान, खेती की मिट्टी में जैविक (ऑर्गेनिक) सामग्री को बढ़ाने के लिए सभी देशों के नेताओं को राष्ट्रीय नीतियां बनाने और कार्रवाई करने में मदद कर रहा है।
जैविक (ऑर्गेनिक) सामग्री की कमी के कारण मिट्टी रेत में बदल रही है।इसी मुहिम की शुरुआत संवेदना वेलफ़ेयर सोसायटी ने सद्गुरू टीम के मार्गदर्शन में सतना में शुरू किया । जिसका उद्देश्य भूमि को वनस्पति (पेड़-पौधों) की छाया से ढंककर, और पौधों के कूड़े और पशुओं के कचरे के माध्यम से मिट्टी की क्वालिटी को बेहतर बनाना.इस सराहनीय कार्य में
टीम की उपाध्यक्ष आस्था सिंह, कोषाध्यक्ष रोहित सिंह, संरक्षक अभिनव सिंह ,कुशल सक्सेना, मलाइका मिश्रा, सविन पाण्डेय, अमन यादव आर्यन केशरी, आदि लोग मौजूद रहे।