होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

ए के एस विश्वविद्यालय के खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के दो स्टूडेंट आकाश नमकीन प्राइवेट लिमिटेड इंदौर में चयनित

सतना। एकेएस विश्वविद्यालय सतना के खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के दो स्टूडेंट आकाश नमकीन प्राइवेट लिमिटेड इंदौर (मध्य प्रदेश) में चयनित हुए हैं। ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सतना। एकेएस विश्वविद्यालय सतना के खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के दो स्टूडेंट आकाश नमकीन प्राइवेट लिमिटेड इंदौर (मध्य प्रदेश) में चयनित हुए हैं। विद्यार्थियों का चयन उत्पादन विभाग में प्रशिक्षणार्थी के रूप में किया गया है। चयनित विद्यार्थियों में अनुज त्रिपाठी तथा रजनीश तिवारी शामिल हैं, जो सत्र 2026 के स्नातक है।

आपको बता दें की आकाश नमकीन प्रा.लि. एक प्रतिष्ठित खाद्य निर्माण इकाई है, जो गुणवत्ता-युक्त नमकीन एवं अल्पाहार उत्पादों के निर्माण के लिए जानी जाती है। कंपनी स्वच्छता, गुणवत्ता परीक्षण तथा आधुनिक उत्पादन पद्धतियों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं को सुरक्षित और स्वादिष्ट उत्पाद उपलब्ध कराती है। एच आर मैनेजर ने बताया कि विद्यार्थियों के कार्य दायित्व में प्रशिक्षण अवधि में चयनित विद्यार्थी उत्पादन प्रक्रिया में सहभागिता के साथ कच्चे माल की गुणवत्ता जाँच, स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों का अनुपालन, उत्पादन व्यवस्था की निगरानी तथा पैकिंग और गुणवत्ता नियंत्रण से संबंधित कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। चयनित स्टूडेंट को प्रो-चांसलर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बी. ए. चोपड़े, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट हेड बालेंद्र विश्वकर्मा, मनोज सिंह तथा प्रफुल्ल गौतम ने हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय जयदेव विश्वकर्मा, जनसरोकार और जमीनी हकीकत की आवाज़ हैं। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक पहल, राजनीति, स्वास्थ्य और आमजन से जुड़े मुद्दों पर इनकी पकड़ गहरी है। निष्पक्षता और सटीक ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले जयदेव, जनता के असली सवालों को सामने लाने में यक़ीन रखते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram