धर्मराशिफलहिंदी न्यूज

Aaj ka Rashifal 20 January 2024 – मेष राशि वालों को प्रसिद्धि मिलेगी, कर्क राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा, जानें आज कौन सी राशि वाले भाग्यशाली रहेंगे।

Aaj ka Rashifal 20 January 2024 :आज 20 जनवरी 2024 शनिवार का दिन है। पौष मास की शुक्ल पक्ष दशमी तिथी रहेगी हालांकि बाद में एकादशी तिथि लग जाएगी। सूर्य मकर राशि पर है। आज शुभ योग और उसके बाद शुक्ल योग रहेगा। आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है।

सतना टाइम्स डॉट इन

आज सभी राशिवाले पूर्ण मनोयोग से शनिदेव या हनुमानजी की पूजा करें। पढ़ें उज्जैन के ज्योतिषी एवं पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास का आज 20 जनवरी 2024 का दैनिक राशिफल

मेष- सार्वजनिक जीवन में कीर्ति बढ़ेगी। आय से अधिक खर्च होगा। भावुकता में लिए फैसले बदलने होंगे। संपत्ति विवाद में उलझे रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा।

वृषभ.-आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिक जनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

मिथुन-.अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। अनावश्यक खर्च बढेगा। जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ेंगे। अतिथियों का आगमन होगा। स्वयं पर विश्वास रखें और पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता मिलेगी।

कर्क-व्यापार सम्बन्धित योजना लाभप्रद सिद्ध होगी। अपनी छवि सुधारने में लगे रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। आवास निवास सम्बन्धित समस्या का समाधान होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है।

सिंह- पारिवारिक समस्या का समाधान आपसी सहमति से होगा। संतान के किए कृत्य से दुखी रहेंगे। अनावश्यक खर्च होगा। नए वस्त्र आभूषण प्रप्त हो सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

कन्या-काम को कल पर न छोडें। आलस को त्यागें और समर्पित भाव से काम करें। आपकी कार्यशैली को बदलें। अपने अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। बड़ों के मार्गदर्शन में काम करना फायदेमंद रहेगा।

तुला-नई जिमेदारी मिलने से खुश होंगे। प्रतियोगी सफल होंगे। खेल प्रशासन और न्याय विभाग से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। विरोधी आपका नाम ख़राब कर सकते हैं। सामाजिक कीर्ति बढ़ेगी।

वृश्चिक-.उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढेगा। समय अनुकूल है।

धनु-व्यापारिक नये अनुबंध होंगे। कार्य कुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे। भाई बहनों का साथ मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं जो जल्द पूरा होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।

मकर-.बेहतर सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। निजी संबंधों में कठोर फैसले लेने होगे। आप सोचते बहुत हैं पर कर नहीं पाते। बचपना छोड़े और अपने करियर पर ध्यान दें। समय रहते कार्य पूरे करें तो ही जीवन में सफल होंगे।

कुम्भ-भाग्योदय की संभावना है। कार्य में आ रही रुकावट सहज ही दूर होगी। साझेदारी से लाभ होगा। आपके सहकर्मी ही आपकी आलोचना करेंगे। उच्च अध्ययन के लिए विदेश जा सकते हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

सतना टाइम्स न्यूज डेस्क

हमारी नजर में आम आदमी की आवाज जब होती है बेअसर तभी बनती है बड़ी खबर। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सियासत का गलियारा हो या गांव गलियों का चौबारा हो. सारी दिशाओं की हर बड़ी खबर, खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है satnatimes.in सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। Satna Times को आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब पर भी देख सकते है।Contact Us – info@satnatimes.in Email - satnatimes1@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button