धर्मराशिफलहिंदी न्यूज

Aaj ka Rashifal :किसे मिलेगा पैसा और किसे मिलेगा प्यार, जानिए आज के राशिफल में

Aaj Ka Rashifal :19 जनवरी 2024 यानि शुक्रवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। शुक्रवार को नवमी तिथि शाम 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। शुक्रवार को दिनभर रवि योग रहेगा। इसके अलावा 19 जनवरी दोपहर 12. 45 तक साध्य योग भी रहेगा। 19 जनवरी को देर रात 2.50 मिनट भरणी नक्षत्र रहेगा।

मकर, कुंभ और मीन राशिवालों को धनलाभ के योग हैं। आज सभी राशिवाले पूर्ण मनोयोग से लक्ष्मीजी या मां दुर्गा की पूजा करें। पढ़ें उज्जैन के ज्योतिषी एवं पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास का आज 19 जनवरी 2024 का दैनिक राशिफल

मेष- नौकरी में किये प्रयास विफल होंगे। पारिवारिक विवाद से क्लेश होगा। अपनों से अपेक्षा न करें। किसी से मिलने के लिए स्वयं प्रयास करें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल रहेंगे।

वृषभ- दिन को बेहतर बनाने के लिए अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जोड़े। आलस त्यागें। व्यस्तता रह सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निजी कार्य में भागदौड़ अधिक रहेगी।

मिथुन-.अनजाने में हुई गलती की बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।व्यवसाय में धनलाभ होगा। अपनों से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भक्ति भाव में मन लगेगा।

कर्क- अपनों का साथ पाकर मन खुश होगा। परिवार के लोगों से मन मुटाव ख़त्म हो सकता है। गृहस्थ सुख मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। शरीर कष्ट रह सकता है।

सिंह- धार्मिक यात्रा में सावधानी रखें। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। चिंता बढ़ेगी। चोट, चोरी आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। प्रेम प्रसंग से मन खुश होगा।

कन्या-लोगों में आपके प्रति गलतफहमी को ख़त्म करें। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रमोशन प्राप्त कर सकते हैं। रुका हुआ धन मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला-.व्यापारिक नए सौदे मिलने से आत्मविश्वास बढेगा। व्यवसायिक नई योजना पर कार्य होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धनार्जन के नए मार्ग मिलेंगे।

वृश्चिक- अपने कार्य की सिद्धि के लिए किसी विशेष व्यक्ति की खोज में रहेंगे। धर्म.कर्म में आस्था बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। विवेक से कार्य करें।

धनु-.व्यवसायिक सफलता के लिए कार्यस्थल पर देवी का हवन करवाएं आश्चर्यकारक परिणाम मिलेगा। समय का उपयोग करें। जो लोग आप के साथ में हैं, उनका ध्यान रखें।

मकर-.आलस त्यागें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। अचानक लाभ के योग हैं। प्रेमप्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।राजनीति में आने का मन है।

कुम्भ-.नौकरी में कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रचेंगे। संपत्ति के कार्यों में गति आएगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है। थकान रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। न्याय पक्ष उत्तम है।

मीन-अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। दिन की उपयोगिता को समझें।यात्रा के योग हैं। पुराने लेनदेन आज पूरे हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

सतना टाइम्स न्यूज डेस्क

हमारी नजर में आम आदमी की आवाज जब होती है बेअसर तभी बनती है बड़ी खबर। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सियासत का गलियारा हो या गांव गलियों का चौबारा हो. सारी दिशाओं की हर बड़ी खबर, खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है satnatimes.in सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। Satna Times को आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब पर भी देख सकते है।Contact Us – info@satnatimes.in Email - satnatimes1@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button