होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

झाड़ियों में घात लगाए बैठा था टाइगर, अचानक महिला पर कर दिया अटैक

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही वन परिक्षेत्र के ताली रोहनिया बीट में उस समय दहशत फैल गई, जब खेत ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही वन परिक्षेत्र के ताली रोहनिया बीट में उस समय दहशत फैल गई, जब खेत में बकरियां चरा रही एक महिला पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में महिला बुरी तरह लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर लोगों के आने से बाघ जंगल की ओर भाग गया, लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।

tiger

हमले में महिला गंभीर रूप से घायल

  • पीड़ित: बेटी बाई (40 वर्ष), पत्नी अशोक बर्मन।

  • घटनास्थल: बरही वन क्षेत्र की ताली रोहनिया बीट में उनका खेत।

  • समय: सुबह करीब 10 बजे।

  • घटना: महिला अपनी बकरियां चरा रही थी और पास ही उनके पति अशोक बर्मन गेहूं की बुआई कर रहे थे। अचानक, झाड़ियों में घात लगाए बैठे एक बाघ ने निकलकर बेटी बाई पर झपट्टा मार दिया।

  • बचाव: महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े और शोर मचाया, जिससे बाघ जंगल की ओर भाग गया।

वन विभाग ने दी तत्काल मदद

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाई:

गांव में अलर्ट और सर्चिंग अभियान

इस घटना के बाद ताली रोहनिया और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें