Skip to content
Satna Times
25.1 bhopal
हमसे जुड़े...
हमसे जुड़े...
होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram
Home
/
टेक/गैजेट

iPhone की स्टोरेज खाली करने में मदद करेगा ये कमाल का फीचर, एक क्लिक में हो जाएगा काम

टेक्नोलॉजी ।  क्या आपके iPhone में भी थोड़े से फोटो-वीडियो रिकॉर्ड करते ही Storage Almost Full वाला मैसेज शो होने लगता है, ...

विज्ञापन
Photo of author

प्रांशु विश्वकर्मा

Post date

WRITTEN BY : प्रांशु विश्वकर्मा

Published on: Nov 21, 2025, 1:48 AM

| सतना टाइम्स

Follow Us

टेक्नोलॉजी ।  क्या आपके iPhone में भी थोड़े से फोटो-वीडियो रिकॉर्ड करते ही Storage Almost Full वाला मैसेज शो होने लगता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जी हां, iOS में मौजूद एक जबरदस्त फीचर आपकी फोटो और वीडियो को खुद स्कैन करके बताएगा कि कहां-कहां फालतू स्पेस भरा हुआ है। खास बात यह है कि ये फीचर आपको फोन की सेटिंग के अंदर ही मिल जाएगा। इस फीचर का नाम Review Your Photos and Videos है जो आपको सिर्फ कुछ टैप में काफी स्टोरेज खाली करने की सुविधा देता है।

अगर आपके iPhone में स्टोरेज की समस्या है, तो iOS का एक खास फीचर आपकी मदद कर सकता है। यह फीचर आपके फोटो और वीडियो को स्कैन करके बड़ी फाइलें, डुप्लिकेट फोटो, पुराने स्क्रीनशॉट और बेकार शॉट्स को दिखाता है, जिससे आप आसानी से उन्हें डिलीट कर सकते हैं। यह फीचर सेटिंग्स में जाकर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

  1. iOS फीचर से iPhone स्टोरेज खाली करें
  2. डुप्लिकेट फोटो और वीडियो हटाएं
  3. सेटिंग्स में मिलेगा आसान उपाय

क्या है Review Your Photos and Videos फीचर?

दरअसल ये Review Your Photos and Videos फीचर फोटोज और iPhone स्टोरेज रेकमेंडेशन के जरिए आपकी लाइब्रेरी स्कैन करता है और से पहले तो बहुत बड़ी साइज वाले वीडियो, डुप्लीकेट या मिलती-जुलती फोटो, पुराने स्क्रीनशॉट या फिर कम क्वालिटी या बेकार शॉट्स को एक स्क्रीन पर लिस्ट करके शो करता है, ताकि आप वहीं से सेलेक्ट करके उसे एक क्लिक में डिलीट कर सकें। आइये जानें इस फीचर का इस्तेमाल कैसे करें…

कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल?

सबसे पहले तो फोन का सेटिंग्स ऐप ओपन करें।
यहां से अब General > iPhone Storage पर जाएं।
ऊपर की तरफ Recommendations सेक्शन में आपको Review Photos and Videos जैसा ऑप्शन दिखेगा।
इस पर टैप करते ही बड़े-बड़े वीडियो और फोटो की लिस्ट सामने आ जाएगी।
अब अगर आपको इन फोटो या वीडियो की जरूरत नहीं है तो उन्हें सेलेक्ट करके एक क्लिक में डिलीट कर दें।

Photos ऐप से भी खाली कर सकते हैं स्टोरेज

अपने आईफोन में Photos ऐप ओपन करें।
इसके बाद नीचे की तरफ Albums टैब में जाएं।
इधर से Duplicates, Screenshots या Recently Deleted जैसे फोल्डर में जाएं।
Duplicates में जाकर आप Merge या Delete कर सकते हैं, जिससे डबल फोटो हट जाएंगी और स्टोरेज खाली होगी।

 

प्रांशु विश्वकर्मा

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

विज्ञापन

जरूर पढ़ें

अब हमें ही निभानी है पिता की जिम्मेदारी: सागर में सात बेटियों ने अर्थी को दिया कंधा, मुखाग्नि देकर किया विदा
“मगरमच्छ है या राक्षस! वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दिखा 15 फीट लंबा विशाल Crocodile, सैलानी हैरान”
ट्रेन में भजन-कीर्तन करते खजुराहो पहुँचे 3 सीनियर मिनिस्टर, कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल

वायरल खबरें

SDM के सामने किसान की ललकार: ‘नुकसान हुआ तो जिम्मेदारी आपकी’, जावरा ग्रीन फील्ड रोड को लेकर किसानों का MPRDC ऑफिस पर घेराव
MP राज्यमंत्री का सगा भाई 46 किलो गांजा तस्करी में गिरफ्तार, जीजा-साले मिलकर चला रहे थे नशे का कारोबार
पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 ADAS फीचर्स के साथ आ रही नई Skoda Kushaq, जानें कब होगी लॉन्च
विज्ञापन

सतना टाइम्स निडर, निष्पक्ष और समय पर सच्ची खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से समाज और सिस्टम के सामने रखना है

Categories

सतना न्यूज़

भोपाल न्यूज़

इंदौर न्यूज़

जबलपुर न्यूज़

Quick Links

Privacy policy

Terms & Conditions

DMCA

Disclaimer

Quick Links

About Us

Contact Us

Follow Us On

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media

Copyright © 2025 Insight Corporation | Powered By RNVLive