धर्मराशिफलहिंदी न्यूज

सूर्य ग्रहण के कारण इन 6 राशियों पर होगा दुष्प्रभाव, जानिए किन किन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) का राशि और नक्षत्रों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। कुछ राशियों के लिए सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) शुभ होता है तो कुछ के लिए के यह बुरे प्रभाव लेकर आता है। इस साल 25 अक्टूबर को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जिसका दुष्प्रभाव कई राशियों पर पड़ सकता है, इन दुष्प्रभाव से बचने के लिए यहां राशि के अनुसार कुछ उपाय बताए गए हैं।

मेष राशि –

मेष राशि के लोगों के जीवन में सूर्यग्रहण नौकरी पर प्रभाव डाल सकता है। परिवार में भी अन-बन हो सकती है। इन लोगों के लिए भगवान शिव की पूजा-अर्चना और शिव चालीसा का पाठ करना बहुत शुभ होगा। साथ ही तिल और गुड़ का दान करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के माता-पिता की तबीयत खराब हो सकती है। इससे बचने के लिए गरीबों में कंबल और ऊनी वस्त्र दान करना लाभकारी होगा।

मिथुन राशि

यह भी पढ़े – दीपावली से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, कैबिनेट में लगी मुहर, कर्मचारियों के खाते में इतने रूपए तक बढ़ेगी राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए भी सूर्य ग्रहण बुरे प्रभाव ला सकता है। जातक के परिवार में तनाव बना रहेगा। इससे बचने के लिए गाय को चारा खिलाना बहुत शुभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों के जीवन में भी सूर्य ग्रहण का दुष्प्रभाव दिखने वाला है। उनके जीवन मे के लिए धन हानि के योग बन रहे हैं। इससे बचने के लिए घी और गुड़ का दान करना शुभ होगा। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी होगा।

यह भी पढ़े – मुकेश अंबानी से नीता अंबानी नहीं करती थी प्यार,लेकिन फिर भी करनी पड़ी थी शादी, क्या पैसे की लालच में हुई शादी..?

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के जीवन में मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए गुड़ और शहद का दान करना फायदेमंद होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में समस्याएं आ सकती है। खर्च बढ़ने के योग्य बन रहे हैं इन लोगों के लिए तेल, शहद, घी और गुड़ का दान करना शुभ होगा

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। लेकिन कार्य क्षेत्र में लाभ हो सकता है। इनके लिए धार्मिक स्थल की यात्रा करना और गरीबों को वस्त्र-अनाज दान करना शुभ होगा।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। satnatimes.in इन बातों का दावा नहीं करता। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

सतना टाइम्स न्यूज डेस्क

हमारी नजर में आम आदमी की आवाज जब होती है बेअसर तभी बनती है बड़ी खबर। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सियासत का गलियारा हो या गांव गलियों का चौबारा हो. सारी दिशाओं की हर बड़ी खबर, खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है satnatimes.in सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। Satna Times को आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब पर भी देख सकते है।Contact Us – info@satnatimes.in Email - satnatimes1@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button