Satna :एकेएस विश्वविद्यालय का रात मे चमकने वाले पेॅट का पेटेंट प्रकाशित,सेंटर फॉर ग्रीन केमिस्ट्री एंड सस्टेनेबिलिटी की उपलब्धि

सतना।। एकेएस विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर ग्रीन केमिस्ट्री एंड सस्टेनेबिलिटी ने एक पेटेंट प्रकाशित किया है।यह मार्बल माइन वेस्ट और प्लास्टिक वेस्ट आधारित नाइट ग्लोइंग इमल्शन पेंट है। एकेएस केंद्र में ही इस इमल्शन पेंट का आविष्कार किया गया है और पिछले वर्ष से इसका निर्माण किया जा रहा था। रात में चमकने वाले पेंट को विश्वविद्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।यह बाज़ार में उपलब्ध अन्य इमल्शन पेंट से भिन्न है।
एकेएस के प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी और रसायन विज्ञान विभाग प्रमुख डॉ. शैलेन्द्र यादव इस पेंट के आविष्कारक हैं। पेंट के निर्माण से संबंधित प्रमुख विचार है कि पेंट एकल उपयोग वाले प्लास्टिक कचरे का उपयोग करके तैयार किया जा रहा है और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में सहायक है। एकेएस विश्वविद्यालय के समस्त डीन, डायरेक्टर और फैकल्टी मेंबर्स ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है।
इसे भी पढ़े – Satna : Aks यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ध्येयपूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न