होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

दिल्ली विस्फोट: अल फलाह यूनिवर्सिटी के कमरा नंबर 4 और 13 का ‘राज’, आतंकी उमर-मुजम्मिल की डायरी से बड़ा खुलासा!

नई दिल्ली। दिल्ली विस्फोट मामले की जांच में बड़ा मोड़ आया है। जांच एजेंसियों को आतंकी डॉक्टर उमर और मुजम्मिल की डायरियों ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

नई दिल्ली। दिल्ली विस्फोट मामले की जांच में बड़ा मोड़ आया है। जांच एजेंसियों को आतंकी डॉक्टर उमर और मुजम्मिल की डायरियों से सनसनीखेज जानकारियां मिली हैं, जिससे उनके दो साल से जारी धमाके की साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

अल फलाह यूनिवर्सिटी के दो कमरों से खुला राज

जांचकर्ताओं को आतंकी डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल की ये अहम डायरियां अल-फलह विश्वविद्यालय (Al Falah University) कैपस के कमरा नंबर 4 और 13 से मिली हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये दोनों आतंकी यहीं रहते थे और यहीं से अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

डायरियों में कोड वर्ड और 25 लोगों के नाम

आतंकियों की डायरियों से हुए बड़े खुलासे इस प्रकार हैं:

  • दो साल से साजिश: डायरी से पता चला है कि आतंकी बीते दो साल से विभिन्न जगहों पर धमाके की योजना बनाने की कोशिश में थे।
  • कोड में बातें: डायरी में कई बातें कोड (Code) में लिखी गई हैं, जिन्हें जांच एजेंसियां डिकोड करने में जुटी हैं।
  • 25 संदिग्धों के नाम: समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के हवाले से, डायरी में करीब 25 लोगों के नाम लिखे हैं, जिनमें अधिकांश जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद के रहने वाले थे।

चार शहरों में धमाके की थी योजना

जांच एजेंसियों के अनुसार, ये ‘डॉक्टर मॉड्यूल’ के आतंकी देश के चार शहरों को निशाना बनाने की तैयारी में थे।

  • आईईडी से हमला: प्रारंभिक जांच के अनुसार, संदिग्ध दो-दो की जोड़ी बनाकर अलग-अलग शहरों में जाने की योजना बना रहे थे। हर समूह आईईडी (IED) से हमला करने की फिराक में था।
  • वाहन तैयार: i20 और ईको स्पोर्ट के अलावा, संदिग्ध विस्फोट के लिए दो और वाहन तैयार कर रहे थे, जिनका लक्ष्य और भी बड़े हमले को अंजाम देना था।

जांच एजेंसियां फरीदाबाद मॉड्यूल के अलावा कई अन्य एंगल से जांच कर रही हैं और डायरियों में लिखे कोड वर्ड को समझने की कोशिश कर रही हैं ताकि इस आतंकी नेटवर्क के बाकी सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें