होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

क्या से क्या हो गया पिछले साढ़े तीन साल में” जैसे कैप्शन के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, राजनीतिक चर्चाओं का बना विषय

Satna Viral News : कटनी जिले के स्लीमनाबाद टनल के उद्घाटन समारोह की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Satna Viral News : कटनी जिले के स्लीमनाबाद टनल के उद्घाटन समारोह की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर को लेकर विभिन्न तरह की राजनीतिक चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वायरल तस्वीर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री प्रतिमा बागरी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एक बड़ी माला (अजगर माला) के भीतर नजर आ रहे हैं। वहीं सतना सांसद गणेश सिंह और कटनी विधायक संजय पाठक माला के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं।

इसी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर “क्या से क्या हो गया पिछले साढ़े तीन साल में” जैसे कैप्शन के साथ कई पोस्ट साझा की जा रही हैं। लोग तस्वीर के अलग-अलग राजनीतिक मायने निकालते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

हालांकि, तस्वीर को लेकर किसी भी नेता की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और न ही यह स्पष्ट है कि यह स्थिति जानबूझकर बनी थी या मंच पर हुई सामान्य व्यवस्था का हिस्सा थी।

फिलहाल यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें