होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

चार्जिंग से हटाते ही डिस्चार्ज हो जाती है फोन की बैटरी? ये हो सकते हैं कारण, ऐसे करें समाधान

कई बार नए फोन की बैटरी भी जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है. ऐसी स्थिति में फोन को यूज करना मुश्किल हो जाता ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

कई बार नए फोन की बैटरी भी जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है. ऐसी स्थिति में फोन को यूज करना मुश्किल हो जाता है. आज हम इसके पीछे के कारण और उनके समाधान के बारे में जानेंगे.

लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद स्मार्टफोन की बैटरी पुरानी हो जाती है और इसे बार-बार चार्ज करना पड़ता है. हालांकि, कई बार नए स्मार्टफोन में भी ऐसी दिक्कत आने लगती है. इससे फोन को यूज करना काफी मुश्किल हो जाता है और घर से बाहर जाने पर पावर बैंक जैसी एक्सेसरीज की जरूरत पड़ती है. अगर आपके नए फोन के साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं. आज हम आपको उन वजहों और उनके समाधान के बारे में बताने जा रहे हैं

how to fix fast draining phone battery user these tips to make battery life long चार्जिंग से हटाते ही डिस्चार्ज हो जाती है फोन की बैटरी? ये हो सकते हैं कारण, ऐसे करें समाधान

बैकग्राउंड ऐप्स 

कई बार फोन में एक साथ कई ऐप्स ओपन रह जाती हैं और वो बैकग्राउंड में एक्टिव रहती हैं. ये लगातार रिफ्रेश होने के लिए मोबाइल डेटा का यूज करती हैं. इस वजह से ज्यादा बैटरी की खपत होती है. इसे फिक्स करने के लिए बैकग्राउंड में ओपन ऐप्स को बंद कर दें. साथ ही बैकग्राउंड एक्टिविटी के लिए ज्यादा बैटरी की खपत करने वाली ऐप्स को सेटिंग में जाकर डिसेबल कर दें.

स्क्रीन ब्राइटनेस

आजकल स्मार्टफोन में बड़ी स्क्रीन मिलती है, जो ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आती हैं. इसके लिए ज्यादा पावर की जरूरत पड़ती है. इसके अलावा कई लोग फुल ब्राइटनेस में कंटेट देखना पसंद करते है, जिससे बैटरी पर ज्यादा लोड पड़ता है. लंबी बैटरी लाइफ के लिए ऑटो-ब्राइटनेस को टर्न ऑन कर लें. इससे जरूरत के हिसाब से ब्राइटनेस एडजस्ट हो जाती है और बैटरी ज्यादा चलती है.

कमजोर नेटवर्क

ज्यादातर लोग यह नहीं जानते, लेकिन कमजोर मोबाइल नेटवर्क होने की स्थिति में फोन की बैटरी की खपत ज्यादा होती है. नेटवर्क न होने की स्थिति में फोन कनेक्टिविटी के लिए सिग्नल पावर बढ़ा देते हैं, जिससे बैटरी पर लोड पड़ता है. ऐसी स्थिति में बैटरी बचाने के लिए एयरप्लेन मोड इनेबल किया जा सकता है.

सॉफ्टवेयर का अपडेट न होना

फोन में सॉफ्टवेयर और ऐप्स को अपडेटेड रखना जरूरी है. आउटडेटेड सॉफ्टवेयर और ऐप्स ठीक से परफॉर्म नहीं कर पाते और ज्यादा बैटरी पीते हैं. इसलिए फोन सॉफ्टवेयर और ऐप्स को अपडेट कर लें.

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें