मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

78वें स्वतंत्रता दिवस पर सतना केंद्रीय जेल से 24 बंदी हुए रिहा, अच्छे आचरण का मिला फायदा

सतना,मध्यप्रदेश।। देश की आजादी की वर्षगांठ सतना केंद्रीय जेल में सजा काट रहे बंदियों के लिए आजादी का पैगाम लेकर आई आजीवन कारावास की सजा काट रहे 24 बंदी सजा माफी से लाभान्वित हुए। सतना केंद्रीय जेल से 15 अगस्त को राज्य शासन से सजा माफी का लाभ प्राप्त करने वाले 24 बंदियों को रिहा कर दिया गया।

मध्यप्रदेश में सतना केंद्रीय जेल से सबसे अधिक बन्दी हुए रिहा

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश की जेल में निरुद्ध कैदियों को रिहा किया गया। कैदियों के अच्छे चाल चलन के चलते मध्य प्रदेश की अलग-अलग जेलों से 177 कैदियों को रिहा करने के शासन ने आदेश जारी किए थे। इनमें से सबसे ज्यादा सतना जेल से 24 बंदी रिहा हुए है।

इसे भी पढ़े – Satna News :सतना परेड ग्राउंड में तेज बारिश के बीच दिखा देशभक्ति का जुनून

जेल अधीक्षक लीना कोष्ठा ने रिहा होने बंदियो को आजादी की वर्षगांठ पर जेल से आजाद होने पर बधाई दी और बेहतर सामाजिक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जिन बंदियों को रिहाई मिली वह आजीवन कारावास के बंदी हैं। लीना कोष्ठा स्वतंत्रता दिवस पर 24 बंदियों को आजादी मिली है जो जेल में सजा काट रहे थे। मध्यप्रदेश में सतना केंद्रीय जेल से सबसे अधिक बन्दी रिहा किये गए है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button