भोपाल, मध्यप्रदेश: राजधानी भोपाल में सोमवार, 17 नवंबर को मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 2 और वर्ग 3 के 1000 से भी अधिक अभ्यर्थियों ने नीलम पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। कैंडिडेट्स ने सरकार से भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज किया जाएगा।

शिक्षकों की कमी, फिर भी कम पद
प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, इसके बावजूद भर्ती में बहुत कम पद निकाले गए हैं। इससे लाखों योग्य युवाओं के भविष्य पर बुरा असर पड़ रहा है।
अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द सुनवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो यह आंदोलन सिर्फ भोपाल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश-व्यापी रूप ले लेगा।
मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती कैंडिडेट्स की प्रमुख मांगें:
-
वर्ग 3 में पदों की संख्या 25,000 की जाए।
-
बेरोजगार शिक्षकों को न्याय मिले।
-
योग्य अभ्यर्थियों का हक दिलाने के लिए सरकार जवाब दे।
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द से जल्द इन मांगों पर विचार करने और समाधान निकालने की अपील की है ताकि प्रदेश के स्कूलों को योग्य शिक्षक मिल सकें और युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त हो सके।







