राम मंदिर

  • T – Series के ‘राम आएंगे’ भजन ने बनाया रिकॉर्ड;

    500 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद फ़ाइनली अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भव्य मंदिर में, भगवान श्री राम विराजमान हो गए हैं । 22 जनवरी को प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप, रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई जिसमें राजनेता, उद्योगपति, खिलाड़ी, भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज कलाकार समेत देश के अति विशिष्ट लोग शामिल हुए । एक ऐतिहासिक क्षण, जिसकी गूंज पूरे देश में है, अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन एक उल्लेखनीय दृश्य के रूप में सामने आया । इस महत्वपूर्ण अवसर पर एक भजन जो सब की ज़ुबान पर था वह था ‘राम आएंगे’। और अब इस भजन ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है ।

    टी-सीरीज़ के ‘राम आएंगे’ भजन ने बनाया रिकॉर्ड ; विशाल मिश्रा की आवाज में इस गाने को आदिपुरुष फ़ेम मनोज मुंतशिर ने लिखा है

     

    टी-सीरीज़ के ‘राम आएंगे’ भजन ने बनाया रिकॉर्ड

    विशाल मिश्रा द्वारा स्वरबद्ध और पायल देव द्वारा कंपोज्ड इस भजन पर केवल एक दिन में 1 मिलियन से अधिक रीलों और गाने पर कुल मिलाकर 3.6 मिलियन रील्स बन चुकी हैं । यह गाना लोगों  इमोशन से बखूबी जुड़ गया है । लाखों दिलों पर राज कर रहा है देशभर के श्रद्धालुओं ने इस गाने के ज़रिये अपनी श्रद्धा को व्यक्त किया है।  राम आएंगे को यूट्यूब पर 24 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं ।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

     

  • प्राण प्रतिष्ठा का हजारों वर्षों तक रहेगा असर’ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले पीएम मोदी

    उत्तरप्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया, पीएम मोदी ने जय श्री राम और सियावर रामचंद्र की जय के उद्बोधन से अपना संबोधिन शुरु किया। इन्हीं उद्गारों के साथ अपना संबोधन खत्म किया। उन्होंने कहा आज हमारे राम आ गए हैं। पीएम मोदी ने देव को देश और राम को राष्ट्र से जोड़ा। और कहा ये भारत का अमृतकाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पहुंचे अतिथियों का भी अभिवादन किया।

    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस शुभ घड़ी की आप सभी और समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। मैं अभी गर्भगृह में ऐश्वर्य चेतना का साक्षी बनकर आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं। कितना कुछ कहने को है लेकिन कंठ अवरुद्ध है।

    नहीं रहेंगे, वे अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है कि जो घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश और दुनिया के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। यह क्षण अलौकिक है। यह माहौल, यह घड़ी हम सब पर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “आज से हजार साल बाद भी लोग आज की इस तारीख की, आज के इस पल की चर्चा करेंगे। ये कितनी बड़ी राम कृपा है कि हम सब इस पल को जी रहे हैं और इसे साक्षात घटित होते देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं आज प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे पुरुषार्थ, त्याग, तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक यह कार्य कर नहीं पाए। आज वह कमी पूरी हुई है। मुझे विश्वास है कि प्रभु श्री राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे। उस कालखंड में तो वियोग सिर्फ 14 वर्षों का था। इस युग में तो अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ो वर्षों का वियोग सहा है। हमारी कई पीढ़ियों ने वियोग सहा है।

     

    पीएम मोदी ने कहा, “हर युग में लोगों ने राम को जीया है। हर युग में लोगों ने अपने-अपने शब्दों में, अपनी तरह से राम को अभिव्यक्त किया है। यह राम रस जीवन प्रवाह की तरह निरंतर बहता रहता है। पीएम मोदी ने कहा, “राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं, राम भारत का विचार हैं, राम भारत का विधान हैं, राम भारत की चेतना हैं, राम भारत का चिंतन हैं, राम भारत की प्रतिष्ठा हैं, राम भारत का प्रताप हैं, राम प्रभाव हैं, राम प्रवाह हैं, राम नेति भी हैं, राम नीति भी हैं, राम नित्यता भी हैं, राम निरंतरता भी हैं, राम व्यापक हैं, विश्व हैं, विश्वात्मा हैं इसलिए जब राम की प्रतिष्ठा होती है तो उसका प्रभाव शताब्दियों तक नहीं होता उसका प्रभाव हज़ारों वर्षों तक होता है।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

    पीएम ने कहा आज मैं पूरे पवित्र मन से महसूस कर रहा हूं कि कालचक्र बदल रहा है। यह सुखद संयोग है कि हमारी पीढ़ी को एक कालजयी पथ के शिल्पकार के रूप में चुना गया है। हजारों वर्ष बाद की पीढ़ी राष्ट्र निर्माण के हमारे आज के कार्यों को याद करेगी इसलिए मैं कहता हूं यही समय है, सही समय है।

  • Ram Mandir :अयोध्या से दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी, अपने आवास पर जलाई राम ज्योति

    Ram mandir :अयोध्या में आज राम मंदिर और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो गया है। जिसके बाद हर तरफ दिवाली जैसा महौल बना हुआ है। लोग अपने घरों राम ज्योति प्रज्वलित कर रहे हैं और फटाखे जलाकर आतिशबाजी कर रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली पहुंचने के बाद अपने आधिकारिक आवास पर राम ज्योति जलाई है। जिसके तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर की हैं। उन्होंने लोगों से भी अपने घरों में रामज्योति प्रज्वलित करने की अपील की है।

    सतना टाइम्स डॉट इन

    लोगों से की अपील

    पीएम मोदी ने कहा, “अयोध्या धाम में आज राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों से मेरा आग्रह है कि रामज्योति प्रज्वलित कर अपने घरों में भी उनका स्वागत करें। जय सियाराम!”

    राम लला की आरती उतार बांटा प्रसाद

    इससे पहले अयोध्या में पीएम मोदी मुख्य जयमान बनकर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठा में शामिल हुए। अनुष्ठान खत्म होने के बाद उन्होंने प्रभु श्री राम की आरती उतारी और लोगों को प्रसाद बांटा। कार्यक्रम के संपन्न होने तुरंत बाद उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया।

    अयोध्या में जलाए गए 10 लाख दीपक

    बता दें कि प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या 10 लाख दीयों की रोशनी से सज चुकी है। यह दृश्य मंत्रमुग्ध कर देना वाला है। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर घरों, दुकानों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक स्थलों पर ‘राम ज्योति’ जलाई गई।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

  • Ramlala Pran Pratishtha :व्यंकटेश लोक में देखा गया अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

    सतना,मध्यप्रदेश।। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा वसुधैव कुटुंबकम् की स्थापना भी है। यह साक्षात मानवीय मूल्यों, सर्वोच्च आदर्शों की प्राण-प्रतिष्ठा है। जिसकी आवश्यकता संपूर्ण विश्व को है। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आम जनमानस को संबोधित किया। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सतना नगर निगम के व्यंकटेश लोक के नवनिर्मित ओपेन ऑडीटोरियम में भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में देखा गया।

    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    कार्यक्रम में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाड़े, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत सहित विभिन्न संप्रदाय के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु आमजन उपस्थित थे।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अयोध्या में श्री राम का मंदिर केवल मंदिर नहीं यह भारत के दिग्दर्शन, देश की चेतना का मंदिर है। प्रभु श्री राम भारत की चेतना, चिंतन, प्रवाह, प्रताप आदर्श के प्रतीक है। राम नेति भी हैं और नीति भी है।

    राम व्यापक हैं, राम विश्व है, विश्वात्मा है। राम की प्रतिष्ठा का प्रभाव हजारों हजार वर्षों के लिए होता है। अयोध्या में श्रीराम हजारों वर्षों के लिए प्रतिष्ठित हुए हैं। राम राज्य की स्थापना विश्व का पथ प्रदर्शन करेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि कालचक्र बदल रहा है। यह सुखद क्षण है। जब हमारी पीढ़ी को कालजयी शिल्प को बनाने के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पवित्र समय से अगले एक हजार वर्ष बाद के भारत की नींव रखी जा रही है। समय की मांग है कि दिव्य और विलक्षण भारत के निर्माण में चेतना और अंतर्मन का विस्तार करना होगा। उन्होंने कहा कि देव से देश और राम से राष्ट्रीय चेतना का विस्तार करना होगा। तभी सक्षम और दिव्य भारत का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो अपने आपको कम आंकते हैं। उन्हें गिलहरी के योगदान का स्मरण करना होगा। भारत के विकास के अमृत काल में सभी देशवासी यह संकल्प लें कि राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लिए अपने जीवन का पल-पल देश के लिए समर्पित करेंगे।

    नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि आज का दिन सम्पूर्ण भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए शांति, समन्वय और राम राज्य का पैगाम है। देशवासियों का सदियों-सदियों से चली आ रही प्रतीक्षा रामलला के मंदिर में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा से पूरी हुई है। उन्होंने सम्पूर्ण प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनायें देते हुए राम राज्य की स्थापना में अपना भरपूर योगदान की अपील की।सांसद गणेश सिंह ने कहा कि देश के आराध्य, गौरव, संस्कृति और सनातन धर्म की प्राण-प्रतिष्ठा से करोड़ों-करोड़ देशवासियों की अभिलाषा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में रामलला का मंदिर अयोध्या में बनाने की पूर्ण हुई है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत एक पूर्ण विकसित देश बनने के साथ ही विश्व गुरू होने का दर्जा पुनः प्राप्त करेगा।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

    कार्यक्रम में महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का यह दिन आने वाले करोड़ों वर्ष तक याद किया जायेगा। पूरे शहर और देश में आज के दिन का उल्लास और आनंद शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इसके पूर्व राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित व्यंकटेश लोक के नव निर्मित ओपेन आडीटोरियम का शिलापट्टिका अनावरण कर लोकापर्ण किया। व्यंकटेश लोक में अपरान्ह सुन्दर काण्ड का सामूहिक भजन गायन एवं शाम को दीप मालिकाओं में दीप प्रज्जवलित करने का कार्य भी सम्पन्न हुआ।

  • जय श्री राम’ के नारों से गूंजीं अमेरिका की सड़कें, सैन फ्रांसिस्को में भगवा झंडे के साथ निकली कार रैली

    सालों से सभी रामभक्तों जिस घड़ी का इंतजार कर रहे थे। वह घड़ी आ गई है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला अपने भव्यमंदिर में विराजमान हो जाएंगे। इसके लिए अयोध्या में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इतना ही नहीं भारत से लेकर अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, इंडोनेशिया, थाईलैंड जैसे तमाम देश भी राम रंग में रंग गए हैं।

    सतना टाइम्स डॉट इन
    प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में विशाल श्रीराम कार रैली निकाली गई है। इसमें एक हजार से ज्यादा कारें शामिल हुईं। भगवा ध्वज को लहराती श्रीराम कार रैली में ‘जय सियाराम’ और जय श्रीराम के जयकारों से आसमान गूंज उठा।
    पूरी दुनिया में श्रीराम मंदिर उद्घाटन को लेकर है भारी उत्साह
    श्रीराम कार रैली में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर नजर आ रहे हैं। लोगों ने अपने वाहनों और हाथों में भगवा ध्वज ले रखा है, जिसमें प्रभु श्रीराम की तस्वीर बनी है। शनिवार की रात भी अमेरिकी की सड़कों पर लोग भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम के जयकारे लगाते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में श्रीराम मंदिर उद्घाटन को लेकर भारी उत्साह है।
    सभी मंदिरों में चलेगा लाइव प्रसारण
    अमेरिका में तमाम हिंदू संगठनों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भिन्न-भिन्न जगहों पर भव्य समारोह आयोजित किया है। यहां पर सैकड़ों हिंदू मंदिर भगवा रंग में रंग दिए गए हैं। सभी मंदिरों को फूलों और भगवा ध्वजों व सुंदर, रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मंदिरों में पूजा-पाठ, भजन और कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी इन सभी मंदिरों में दिखाने की पूरी तैयारी की गई है।
    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।
  • इस स्कूल में अनोखी राम भक्ति: टीचर ने बच्चों के साथ रामधुन पर किया अद्भुत डांस, वीडियो हुआ वायरल

    22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का होने वाला है। जिसे लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है। देश के हर कोने में लोग अपने अंदाज में भगवान श्री राम के स्वागत के लिए तैयारी कर रहे है। इसी बीच महाराष्ट्र के नागपुर के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को स्कूल टीचर डांस कर रही है और इसमें बच्चे भी उनका साथ दे रहे है।

    सतना टाइम्स डॉट इन

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता हैं कि एक टीचर राम भजन पर नृत्य कर रही हैं वहीं, स्कूली बच्चे अपनी टीचर के डांस स्टेप्स को फॉलो कर रहे हैं। टीचर ने राम भजन पर बहुत ही अच्छे डांस स्टेप्स किए जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। वीडियो में पूरा स्कूल राम की भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है।

    अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. प्रधानमंत्री अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी होंगे. इस समारोह में 7,000 से अधिक लोग शामिल होंगे, जिनमें राजनेता, फिल्मी हस्तियां, प्रमुख उद्योगपति और अन्य शामिल होंगे. अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन देश के केंद्रीय संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी. इसको लेकर सरकार ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी किया है।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Back to top button