भोपालमध्यप्रदेशहिंदी न्यूज

MP में जटायु संरक्षण अभियान के तहत की गई गिद्धों की गणना

भोपाल। मध्य प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण और संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत वन विभाग ने तीन दिन तक गिद्धों की गणना कराई है। 16 फरवरी से शुरू गणना रविवार को पूरी हो गई है। मध्य प्रदेश के मंदसौर में 850, रीवा में 648, सतना में 500 गिद्ध मिले हैं। इसी तरह वन विकास निगम बरघाट डिवीजन क्षेत्र में लगभग 50 इजिप्शियन गिद्ध पाए गए हैं। देवास जिले के एकमात्र गिद्ध आवास स्थल उदयनगर क्षेत्र की पटाड़ीपाला में 10 गिद्ध मिले हैं। शाजापुर-आगर जिले में अब तक 14 गिद्ध दिखे। वहीं, ग्वालियर में 200 गिद्ध मिले हैं।

फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

राष्ट्रीय उद्यान वन विहार भोपाल की डायरेक्टर पद्मप्रिया बालकृष्णन ने बताया कि गिद्ध सर्वे को पहली बार तीन दिन तक चलाया गया है। सभी डिवीजन से डाटा राज्य स्तर पर एकत्र कर दो दिन में जारी किया जाएगा। सतना जिले की रामनगर तहसील में गिद्धहा पहाड़ है, सबसे अधिक प्रजाति के गिद्ध इसी पहाड़ पर पाए गए हैं। समूची दुनिया में गिद्धों की 23 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से भारत वर्ष में नौ प्रजातियां हैं।


इसे भी पढ़े – Sansad Trophy Satna 2024 :सांसद ट्राफी का समापन कल, आएंगे भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे , स्थानीय खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाएंगे धवन, पार्थिव और आरपी


यहां जिन प्रजातियों के गिद्ध मिले हैं, उनमें यूरासियन ग्रिफोन, हिमालयन ग्रिफोन और संरियस वल्चर, इजिप्सन या स्केवेंजर वल्चर, व्हाई बैक्ड वल्चर, इंडियन वल्चर या लाग बिल्ड वल्चर (भारतीय या देशी गिद्ध), किंग वल्चर, रेड हैडेड वल्चर शामिल हैं।


इसे भी पढ़े – Maihar News :तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की हुई मौके पर मौत


बता दें कि वर्ष 2021 की गणना में 9,805 गिद्ध मिले थे। इसके पहले 2019 की गणना में 8,397 गिद्ध मिले थे। 2019 से 2021 गिद्ध बढ़े थे। गिद्ध मिलने से वन विभाग को अनुमान है कि इस बार गिद्धों की संख्या में पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। बता दें कि देश में मध्य प्रदेश ही एकमात्र राज्य है जहां गिद्धों की गणना कराई जाती है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button