then follow this trendy bridal look.

  • Trendy Bridal Look: दुल्हन के लिबास में दिखना है सबसे खूबसूरत, तो फॉलो करें ये ट्रेंडी Bridal लुक

    Trendy Bridal Look: इन दिनों शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। शादी के सीजन में हर तरफ शहनाइंयों की गूंज सुनने को मिलती है। हांलाकि शादी में जो सबसे ज्यादा डिमांड में रहती है, वह है ब्राइडल यानी की दुल्हन। हर दुल्हन महीनों पहले से शादी की तैयारियां करना शुरू कर देती हैं। क्योंकि शादी के दिन दुल्हन का खास और सबसे खूबसूरत दिखना लाजमी होता है।

    Image credit by google

    वहीं हर लड़की अपनी शादी से पहले फैशन और लुक्स को लेकर काफी एक्साइटेड होती है। तो कुछ लड़कियां लुक्स से लेकर लहंगे और मेकअप टिप्स इंटरनेट पर ढूंढती हैं। ऐसे में अगर आपकी भी शादी होने वाली है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी के सीजन में यह ब्राइडल लुक ट्रेंड में हैं।


    यह भी पढ़े – Shawl Style :भारत की विरासत को दर्शाते हैं ये 6 शॉल, आप भी इन्हें अपने फैशन स्टाइल में करे शामिल


    लहंगे को लेकर न हो कन्फ्यूज

    ब्राइडल लुक के लिए सबसे पहले अपने आउटफिट का खास ख्याल रखें। अगर आप ब्राइडल लहंगे में देसी टच देना चाहती हैं, तो आप गोल्डन या रेड कलर का लहंगा चुन सकती हैं। अपनी शादी में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप अनारकली डीप लहंगा भी ले सकती हैं। क्योंकि अनारकली डीप लहंगे में जरी वर्क आपकी खूबसूरती को निखारने में मदद कर सकती है। वहीं इसके अलावा आप मैजेंटा, नियॉन, पिंक या ब्लश पिंक कलर को चुन सकती हैं।

    Image credit by google

    लहंगे को दे सकती हैं अलग लुक

    अगर आप अपनी शादी पर ट्रेडिशनल ब्राइडल लहंगा कैरी करने वाली हैं और उसको मॉर्डन लुक देना चाहती हैं। तो लहंगे के साथ आप बेल्ट भी कैरी कर सकती हैं। दुपट्टे को बेल्ट टाइट रखेगी और आपके लुक को स्टाइलिश बनाने का काम करेगी। बता दें कि आप जरी वर्क वाली फैब्रिक बेल्ट या ज्वेलरी बेल्ट कैरी कर सकती हैं। इन दिनों वेलवेट ब्राइडल लहंगा भी काफी ट्रेंड में हैं। जो आपको रॉयल और क्लासी लुक देने का काम करेगा।

    Image credit by google

    ऐसी रखें ज्वेलरी

    यह भी पढ़े – Latest Kundan Jhumka Designs:ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कुंदन ईयररिंग्स के ये डिजाइन आपके चेहरे पर लगा देंगे चारचांद!

    शादी से पहले होने वाली दुल्हन में चूड़ा को लेकर अलग ही क्रेज होता है। आप चाहे तो लहंगे से अलग कलर का चूड़ा भी कैरी कर सकती हैं। आप गोल्डन चूड़ा, बॉटल ग्रीन चूड़ा सेट और आइवरी व्हाइट चूड़ा आजकल डिमांड में है। इसके अलावा आप फ्लोरल ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक को निखारने में मदद कर सकता है। इन दिनों हल्दी और मेंहदी के लिए फ्लोरल ज्वेलरी भी काफी ज्यादा डिमांड में है।

    Image credit by Google

    मिनिमल रखें मेकअप

    बता दें कि मिनिमल मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसलिए स्किन टोन के अनुसार मेकअप करें। इसके साथ स्मोकी आईज में आपका लुक निखर कर आ सकता है। इसके साथ ही आउटफिट्स से ट्विन करते हुए लिपस्टिक का कलर भी चुन सकती हैं।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Back to top button