The heartbeat of the contenders is increasing

  • दावेदारों की बढ़ रही धड़कने, भाजपा नेताओं की सूची पर टिकी हैं निगाहें, आगामी 48 घंटे के अन्दर बीजेपी जिला अध्यक्ष की घोषणा होने की संभावना

    BJP DISTRICT PRESIDENT :भारतीय जनता पार्टी सतना, सिंगरौली सहित अन्य जिलों का अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा? इसके कयास लगाना शुरू हो गया है। वही बीजेपी जिलाध्यक्ष का पैनल बनकर भोपाल से नई दिल्ली पार्टी हाई कमान के पास सूची पहुंच गई है। जहां अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले 48 घंटे के अन्दर किसी भी समय जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है।

    दरअसल भाजपा में जिलाध्यक्ष पद के रायसुमारी होने के बाद पिछले दिनों भोपाल में भाजपा संगठन के शीर्ष नेताओं व प्रदेश प्रभारी पर्यवेक्षक, प्रदेश चुनाव प्रभारी समेत अन्य संगठन के चुनाव से जुड़े नेताओं की बैठक हुई और इस दौरान संबंधित दावेदारों के बारे में जिले के विधायकगण व सांसद से जानकारी ली गई कि वें किसे चाहते हैं। इसके बाद दावेदारों का पैनल तैयार कर सूची नई दिल्ली पार्टी हाई कमान के पास अंतिम मुहर लगाने के लिए भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि अब भाजपा के दावेदारों के निगाहें नई दिल्ली पर टिकी हुई हैं।



    यहां बताते चले कि भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान 30 दिसम्बर के अन्दर करने का निर्णय लिया गया था। किन्तु प्रदेश के कई जिलों में पेंच फसने के कारण जिलाध्यक्षों के ऐलान की तारीख टल गई। वही अब चर्चा है कि आगामी 48 घंटे के अन्दर किसी समय भी जिलाध्यक्षों के नाम की सूची जारी की जा सकती है। फिलहाल भाजपा के दावेदारों के साथ नेताओं की निगाहें भाजपा राष्ट्रीय हाई कमान पर टिकी हुई हैं। इधर बीजेपी के कुछ ऐसे जिलाध्यक्ष पद के दावेदार हैं। जहां वें अभी से अपने आप को जिलाध्यक्ष मान बैठें हैं और अपनी गतिविधियां भी बढ़ाते हुये जिले के बीजेपी वरिष्ठ नेताओं से मेल-मुलाकात करना शुरू कर दिया है। इस बात को लेकर भाजपा नेता में ही तरह-तरह के सवाल किये जा रहे हैं।

Back to top button