stir in BJP

  • Singrauli News :भाजयुमो निवास के कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, भाजपा में मचा हड़कम्प

    सिंगरौली।।जिले के भाजपा में एक के बाद एक इस्तीफे का दौर जारी है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल निवास जिला सिंगरौली के युवा मोर्चा अध्यक्ष समेत करीब-करीब पूरी कार्यकारिणी ने विभिन्न पदों से त्याग पत्र युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को भेज दिया है। इसकी पुष्टि युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष के साथ-साथ जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा ने भी की है।

    Image credit by google

    दरअसल सिंगरौली के भाजपा में खींचतान चरम पर पहुंच गया है। एक के बाद एक पदाधिकारी पद छोड़ रहे हैं। इसकी मुख्य वजह संगठन के साथ-साथ सत्ताधारियों पर तरजीह न देने का आरोप लग रहा है। सिंगरौली जिले के भाजपा युवा मोर्चा मण्डल निवास के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह चौहान ने धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम पर उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पूरी मण्डल कार्यकारिणी के साथ सामूहिक त्याग पत्र दे दिया है। धौहनी विधायक पर आरोप लगाया है कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा विधायक को क्षेत्रीय समस्याओं जिसमें बिजली, सड़क, पानी एवं अन्य ज्वलंत जैसे मुद्दों से अवगत कराया गया।

     

    लेकिन विधायक ने इन समस्याओं को नजर अंदाज कर दिया है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जब क्षेत्र में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दोबारा जाते हैं तो वहां की जनता समस्याओं को सुनाना शुरू कर देते हैं। पूर्व में दिये गये आश्वासन को भी ग्रामीणजन याद दिलाते रहे। ऐसी परिस्थितियों में मजबूर होकर मण्डल के सभी पदाधिकारी जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है।

    इसे भी पढ़े – भोपाल में लागू हुई धारा 144, जानें वजह

    इन्होंने दिया है त्याग पत्र

    भाजयुमो मण्डल निवास के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह के अलावा महामंत्री राकेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, मंत्री प्रभात कुशवाहा, कार्यसमिति सदस्य महेश यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, बीएलए-2 मंगलेश्वर प्रसाद यादव, बूथ अध्यक्ष धर्मराज सिंह, रामलगन जायसवाल, मोतीलाल यादव, भैयालाल यादव, उमेश यादव, शिवराज प्रजापति, संयोजक रजनिया, रामकृष्ण पाण्डेय, सक्रिय सदस्य बुद्धिसेन अगरिया, जफ्तर सिंह, कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ सिंह, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हरीलाल प्रजापति एवं बूथ अध्यक्ष दीनानाथ गोस्वामी शामिल हैं।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

    भाजपा में मचा है हड़कम्प

    जिले में भाजपा का संगठन धीरे-धीरे बिखरने लगा है। आरोप है कि संगठन की कमजोरी से यह सब कुछ हो रहा है। हालांकि निवास में बीजेपी युवा मोर्चा केे कार्यकर्ताओं के सामूहिक त्याग पत्र की वजह धौहनी विधायक को माना जा रहा है। इस संबंध में त्याग पत्र देने वाले युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह चौहान ने नवभारत से चर्चा करते हुए कहा है कि सीधे धौहनी विधायक पर निशाना साधा और कहा कि उनकी उपेक्षा के चलते कार्यकर्ता पद छोड़ रहे हैं। हालांकि प्राथमिक सदस्यता से किसी ने त्याग पत्र नहीं दिया है। हां यदि पार्टी में सम्मान नहीं मिला तो सबके लिए विकल्प खुले हुए हैं। अपना-अपना हर व्यक्ति रास्ता चुनने के लिए स्वतंत्र है।

Back to top button