Singrauli News: Husband and wife died in car collision in Dhauni

  • Singrauli News :धौहनी में कार के टक्कर से पति-पत्नि की मौत, दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल

    Singrauli News :पुलिस चौकी बरका क्षेत्र के धौहनी सड़क मार्ग में रविवार की दोपहर करीब 1 बजे मोटरसाईकिल मेें सवार दम्पत्ति को बेकाबू कार चालक ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां मोटरसाईकिल में सवार पति-पत्नि दम तोड़ दिये। जब की दो मासूम बालिका गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सरई में चल रहा है।

    Singrauli accident news
    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    घटना के संबंध में बरका पुलिस चौकी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार सोनवानी ने बताया की ग्राम कछरा निवासी बृजेन्द्र सिंह उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नि सुनिता सिंह 25 वर्ष एवं बिटीया रीना 5 वर्ष एवं जूही 1 वर्ष को मोटरसाईकिल में लेकर आज दिन रविवार की दोपहर 1 बजे अपने ससुराल बेटहाडांड़ जा रहा था कि धौहनी मुख्य मार्ग में बरका की ओर तेज गति में मारूति सूजकी कार वाहन क्रमांक डीएल 2 सी एकके 3134 की चालक ने सामने से टक्कर मार दिया।

    जहां मोटरसाईकिल में सवार बृजेन्द्र सिंह घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि सुनीता सिंह की मौत सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सरई में उपचार के दौरान हुआ है। उन्होंने आगे बताया की इस घटना में दो मासूम बच्चियां घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। इधर घटना के बाद कार वाहन चालक फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात कार वाहन चालक के विरू द्ध अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। उधर घटना की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी शिव कु मार सोनवानी हमराह के साथ घटनास्थल पहुंच घायलों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया।

Back to top button