Singrauli News: Bhavya won bronze medal in archery in nationals.

  • Singrauli News :भाव्या ने जीता नेशनल में तीरंदाजी का कांस्य पदक

    सिंगरौली,मध्यप्रदेश।।  अब सिंगरौली ने तीरंदाजी में भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना प्रारम्भ कर दिया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित खेलों में तीरंदाजी के लिए मध्यप्रदेश की अंडर-14 टीम में हमारे सिंगरौली के 4 बच्चे चयनित हुए थे। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता नाडियाड गुजरात में 13-14 दिसंबर को हुई थी।

    Image credit by satna times

    इस आयोजन में इंडियन राउंड धनुष से खेलते हुए भाव्या ने 720 में 673 का स्कोर करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाव्या के पिता एक व्यवसायी अमरेश कुमार हैं। जो अपने बच्चों को पढाई और खेल दोनों की ओर बराबर प्रेरित करते हैं और भाव्या पिछले 2 सालों से अभय तीरंदाजी अकादमी वैढऩ में कोच इन्द्र कुमार के निर्देशन में तीरंदाजी का अभ्यास कर रही है। भाव्या डीपीएस विन्ध्यनगर की छात्रा है और पिछले 1.5 वर्षों में लगभग 5 बार ओपन में और एक बार स्कूल गेम्स नेशनल में मध्य प्रदेश की ओर से खेल चुकी है।


    इसे भी पढ़े – Satna News :विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारी हुए पुरष्कृत



    इसे भी पढे – Satna :नव वर्ष के कैलेंडर का विमोचन सम्पन्न, हरिओम ने कहा – लोकतंत्र में संख्या बल को दिया जाता है महत्व


    अभय तीरंदाजी अकादमी के संस्थापक और सिंगरौली जिला तीरंदाजी संघ के सचिव कृत देव बैस का कहना है कि भाव्या जैसे मेहनती और आज्ञाकारी स्टूडेंट को हर कोच और अकादमी पाना चाहेगी और भाव्या भविष्य में अवश्य ही तीरंदाजी में कई बार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जाकर अपने माता-पिता अकादमी, जिला, राज्य और देश का सम्मान बढ़ाएगी। अभय तीरंदाजी अकादमी में और भी कई होनहार खिलाड़ी तीरंदाजी के अभ्यास में जुटे हुए हैं और जल्दी ही सिंगरौली से कई तीरंदाज राष्ट्रीय खेलों में नाम करते हुए दिखाई देंगे।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

Back to top button