Satna’s daughter Gargi Singh won gold in the South Asian Karate Championship

  • सतना की बेटी गार्गी सिंह ने साउथ एशियन कराते चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

    सतना,मध्यप्रदेश।। सतना की बेटी और मध्य प्रदेश शासन द्वारा दिए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मान एकलव्य अवार्ड से सम्मानित विंध्य की इकलौती गार्गी सिंह परिहार ने साउथ एशियन कराते चैंपियनशिप भूटान में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता है।

     

    सतना जिला कराते एसोसिएशन के सचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंबुज सिंह बघेल ने बताया कि गार्गी ने 15 से 19 जुलाई का भूटान की राजधानी थिम्फू मे आयोजित इस अधिकृत अंतरराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता मे 18 से 21 वर्ष बालिका 61 से 68 किलोग्राम फाइट स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। इसका सीधा लाइव प्रसारण भूटान ओलंपिक कमेटी द्वारा किया गया। आरपीएस मार्शल आर्ट्स ऐंड फिटनेस एकेडमी की उत्कृष्ट खिलाड़ी गार्गी इसके पहले भी तीन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चार पदक जीत चुकी हैं।



    जिसमें एशियन कराते चैंपियनशिप ओकीनावा जापान में रजत, जूनियर वर्ल्ड कप लास-वेगास में पार्टिसिपेशन, यू-एस ओपन मे 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीत चुकी है। नकल बोन फ्रैक्चर की समस्या से जूझ रही गार्गी ने चोट के बाद भी स्वर्णिम प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन के महासचिव शिहान महेश कुशवाहा ने टीम को कोच किया। गार्गी के अलावा मध्य प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ी विक्रम अवॉर्डी गौरव सिंधिया, राजवीर सिंह, अनुज गोस्वामी और दीक्षा राजोरिया ने स्वर्ण पदक जीता है। धड़कन शाह और तृप्ति पाल ने रजत और निहारिका कौरव ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इंडिया की मेडल टैली में इजाफा किया है।

    अगस्त लास्ट वीक में फिलीपींस में होने जा रही एशियन कराते चैंपियनशिप के लिए गार्गी भारतीय दल का हिस्सा हैं। एशियन कराते चैंपियनशिप की अग्रिम तैयारी को लेकर इंडिया कैंप भी दिल्ली में आयोजित है। जिसमें पूरी भारतीय टीम एक साथ प्रेक्टिस करेगी।

    गार्गी की इस बेहतरीन सफलता पर सतना जिला कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष राजललन सिंह, संरक्षक पुष्कर सिंह तोमर, गिरीश अग्रवाल, शैंकी कैला उपाध्यक्ष भरत गुप्ता, पदम रंजन मिश्रा, मनीष मिश्रा, गणेश चौधरी कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह परिहार संयुक्त सचिव संजीव मिश्रा, अनुषा सिंह, सरल बेदी, रामायण सिंह परिहार, राजनीत दिनकर, अभिमन्यु सिंह, नमन उपाध्याय, प्रतीक सिंह, यश गुप्ता, गार्गी के माता-पिता श्रीमती नंदिता अतुल सिंह वरिष्ठ पत्रकार वरुण भट्टाचार्य आरपीएस मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती अन्नू रामायण प्रताप सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

Back to top button