Satna times chattishgarh

  • Airtel Xstream AirFiber 12 महीने के प्लान के साथ आता है! जानिए क्या है Plan?

    Airtel की एक्स्ट्रीम एयरफाइबर सर्विस (Xstream AirFiber service) अब 6 सिर्फ 6 महीने नहीं, बल्कि 12 महीने के सब्सक्रिप्शन ऑप्शन के साथ भी मिलेगी. कंपनी ने प्लान को अपडेट कर दिया है. लेकिन ये सर्विस अपडेट अभी कुछ चुनिंदा सर्कल्स में लागू किया गया है. क्या है नया प्लान, और किस सर्कल के यूजर्स को मिलेगा इसका फायदा, जानते हैं सभी जरूरी बातें.

    Airtel Xstream AirFiber 12

    अपडेटेड टर्म्स एंड कंडीशन

    एयरटेल की 5G FWA (फिक्स्ड-वायरलेस एक्सेस) या Xstream AirFiber सर्विस 100 Mbps स्पीड के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. अब तक यह केवल 6 महीने के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध थी. लेकिन अब इसे 12 महीने के लिए खरीद पाएंगे.

    12 महीने पर इंस्टॉलेशन मुफ्त

    6 महीने के लिए, इसकी कुल लागत 6,657 रुपये (जीएसटी और 1000 रुपये इंस्टॉलेशन कॉस्ट समेत) है. जबकि, 12 महीने के प्लान की कीमत सिर्फ 11,314 रुपये होगी. अच्छी बात यह है कि 12 महीने का विकल्प चुनने पर ग्राहकों से कोई इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा.

    मिलेगा 100Mbps तक स्पीड

    इस प्लान के तहत यूजर 1TB तक डेटा इस्तेमाल कर सकता है जो कि कंपनी की फेयर यूसेज पॉलिसी के तहत आता है. इसके उपरांत, यानी कोटा खत्म होने पर स्पीड 2Mbps तक गिर जाती है. यूजर को इसमें एक्स्ट्रीम प्रीमियम का एक्सेस भी मिलता है. Airtel Xstream AirFiber में यूजर को 100Mbps तक स्पीड मिल जाती है. लेकिन कंपनी का कहना है कि अगर आपके एरिया में फाइबर कनेक्शन की सुविधा मौजूद है तो वह एक्सट्रीम एयरफाइबर से बेहतर है.

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

  • IPS Neena Singh – जानिए CISF की पहली महिला महानिदेशक (DG) की सफलता की कहानी

    IPS NEENA SINGH :एक समय था जब भारत के अधिकतर क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी ना के बराबर थी। जहाँ 1970 में भारत में 9% महिलाएं ही IAS बनी थीं, वहीं आज यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ रहा है।आज UPSC सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी में भी बड़ी संख्या में इजाफा हुआ है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 1969 में गठित हुई CISF को अपने गठन के 54 साल बाद पहली महिला महानिदेशक (Director General) मिल पायी हैं।

    सतना टाइम्स डॉट इन

    हम बात कर रहे हैं 1989 बैच की IPS अधिकारी नीना सिंह की, जो अब CISF की महिला DG बन चुकी हैं।

    जानिये IPS नीना सिंह की सफलता की कहानी –

    कौन है IPS नीना सिंह?

    नीना सिंह का जन्म 11 जुलाई 1964 को बिहार के पटना में हुआ था। नीना बचपन से ही पढ़ाई में तेज थीं। उनकी स्कूली शिक्षा स्थानीय स्कूल से हुई। वे पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी हिस्सा लेती थीं। उन्होंने पटना के महिला कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।

    नीना सिंह इससे पहले राजस्थान की पहली महिला Director General भी बन चुकी हैं।

    आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया और दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

    CBI में रहकर किया हाई प्रोफाइल cases पर काम

    अपनी लगन और कड़ी मेहनत के द्वारा नीना सिंह ने 1989 में UPSC की परीक्षा पास की और IPS चुना। IPS बनने के बाद उन्हें राजस्थान कैडर दिया गया, जहाँ वे प्रदेश की पहली महिला महानिदेशक (DG) बनीं। 2013 पर उन्हें भारत की इन्वेस्टिगेशन एजेंसी CBI में संयुक्त महानिदेशक चुना गया। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार, आर्थिक अपराध, बैंक फ्रॉड जैसे हाई प्रोफाइल केस को सॉल्व किया। इन cases में पीएनबी घोटाला और नीरव मोदी जैसे केसेस शामिल हैं।

    अब नीना सिंह को CISF का प्रमुख बनाया गया है। आपको बता दें कि एयरपोर्ट, दिल्ली मेट्रो, ऐतिहासिक इमारतों आदि में सुरक्षा का जिम्मा CISF के पास होता है। इसके अलावा विशिष्ठ व्यक्तियों को मिली जेड प्लस, जेड, एक्स, वाई कैटेगरी की सुरक्षा भी CISF करती है। अब इसकी कमान नीना सिंह के हाथों में है और वे इस पद पर इस 31 जुलाई 2024 तक रहेंगी। इसके अलावा नीना सिंह ने नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी और एस्थर डुफ्लो के शोध पत्र में सह लेखन भी किया है।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

  • Police weekly off :अब पुलिसकर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, गाइडलाइन जारी, इन्हें नहीं मिलेगा लाभ

    Police weekly off : पुलिस मुख्यालय ने साप्ताहिक अवकाश को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ आरक्षक से निरीक्षक स्तर के पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ही एक दिन का साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। वहीं नक्सल प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्र में पदस्थ जिला पुलिस बल के अधिकारियों व कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश के स्थान पर तीन माह में एक बार 8 दिन की छुट्टी दी जाएगी।

    सतना टाइम्स डॉट इन

    इस अवकाश की सुविधा किसी अन्य अवकाश के साथ नहीं जुड़ेगी और न ही इसे आगे बढ़ाया जाएगा। इसका नगदीकरण भी नहीं होगा। गाइडलाइन के मुताबिक थाने में पदस्थ कर्मियों को नाइट ड्यूटी के बाद पूरे 24 घंटे का अवकाश सप्ताह में एक बार मिलेगा। यह साप्ताहिक अवकाश रोस्टर के मुताबिक दिया जाएगा। इसे पुलिस अधीक्षक तैयार करेंगे।

    यदि वीआईपी दौरा या फिर कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलता है, तो एक दिन की अधिकतम सीमा तक जमा होगी। साथ ही यह प्रयास होगा कि उसे उसी माह यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाए। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विषम सुरक्षात्मक कारणों से यह अवकाश निरस्त होगा। इसमें इकाई प्रमुख का निर्णय अंतिम होगा। अवकाश रद्द होने की अनुमति संबंधित पुलिस अधीक्षक द्वारा ही दी जाएगी।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

    साथ ही इसकी जानकारी संबंधित पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस महानिरीक्षक रेंज को दी जाएगी। पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के वरिष्ठ अधिकारी। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल मुख्यालय, रेडियो मुख्यालय, ट्रेनिंग स्कूल एवं अकादमी में पदस्थ पुलिसकर्मियों पर लागू नहीं होंगे।

Back to top button