Satna: The dead body of the jawan who was martyred in Leh Ladakh road accident reached home

  • Satna :लेह लद्दाख सड़क हादसे में शहीद हुए जवान का पार्थिव शरीर पहुचा घर,शोक में डूबा पूरा गांव

    सतना।। लेह लददख सड़क हादसे में शहीद हुए सतना आर्मी जवान विवेक पांडेय का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह कोटर थाना अंतर्गत करही कला में पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। जब तक सूरज चांद रहेगा विवेक तुम्हारा नाम रहेगा, जैसे नारे गूंज उठे। शहीद के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिले के अफसरों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ शहीद विवेक पांडेय का अंतिम संस्कार किया गया।

    IMAGE CREDIT BY SATNA TIMES

    दरअसल, बीते 19 अगस्त को को एक एएलएस वाहन लेह से न्योमा की ओर एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था। वह कियारी से 9 किलोमीटर पहले घाटी में फिसलकर 8 फीट गहरी खाई में में गिर गया था। इस वाहन में विवेक सहित 10 जवान मौजूद थे।

    Image credit by social media

    जिनमें से 9 की जान घटना स्थल पर चली गई गई थी। बुरी तरह घायल विवेक को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर की रात 1:15 में उन्होंने अंतिम सांस ली। विवेक ने 7 साल पहले आर्मी ज्वाइन की थी और दिल्ली में पदस्थ थे।

    Image credit by social media

    मिली जानकारी अनुसार चार भाई-बहनों में विवेक तीसरे नंबर का है। बड़ा भाई आशीष गांव में रहता है। वहीं दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। घर में विवेक बस अविवाहित था। शादी तय हो चुकी थी और इसी साल दिसम्बर में होने वाली थी। विवेक का चचेरा भाई इंद्रमणि पांडेय भी फौज में है जो हाल ही में साउथ अफ्रीका से मिशन ड्यूटी पूरी कर लौटा है।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

Back to top button