Satna Railway Station

  • रेलवे स्टेशन परिसर में सुविधाओ और समस्याओं को लेकर सतना महापौर ने रेलवे महाप्रबंधक को लिखा पत्र

    सतना,मध्यप्रदेश।। सतना महापौर योगेश ताम्रकार ने पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय सतना रेलवे स्टेशन परिसर में सुविधाओ और समस्याओं के सम्बंध में एक पत्र लिखा है। महापौर ने प्रेषित पत्र में कहा कि सतना रेल्वे स्टेशन विन्ध्य के प्रवेश द्वार में स्थित है। सतना शहर औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ पर्यटकों के आवागमन हेतु व्यस्तम शहर है।

    Image credit by satna times

    शहर की लगातार बढ़ती आबादी को दृष्टिगत रखते हुए रेल्वे स्टेशन सतना में निम्न सुविधाओं की तथा समस्याओं को निदान की शीघ्र आवश्कता है। जो निम्नवत है:

    1. मालगोदाम को तत्काल स्थानान्तरित कर शहर से बाहर किया जाना अतिआवश्यक है। शहर के मध्य में होने से ट्रैफिक की समस्या पैदा होती है तथा विगत वर्षों में मालगोदाम में आने वाले ट्रकों की आवाजाही होने से 50 से ज्यादा दुर्घटना होने से जनहानि हुई है।

    2. अन्धेरी पुलिया के पारा स्थित रेल्वे की बहुमूल्य भूमि का उपयोग करते हुए कमर्शियल उपयोग के लिए आवंटित की जाय अथवा उसमें व्यवसायिक भवन रेल्वे द्वारा निर्मित किए जाय। उक्त भूमि पर ही मल्टीलेवल पर्किंग का निर्माण किया जाय।

    इसे भी पढ़े – Satna News :गरीब ठेला चालकों पर नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में उतरी कांग्रेस

    3. कोतवाली से रेल्वे स्टेशन को जोडने वाली बाईपास सडक को सीधा करते हुए मालगोदाम के पीछे से आई टैंकर डीपों तक आगे बढ़ाया जाय।

    4. रेल्वे स्टेशन रोड पर निर्मित दुकानों को शिफ्ट किये जोने हेतु 50 फीट जमीन नगर निगम सतना को आवंटित की जाय। जिससे शहर के यातायात को व्यस्थित एवं सुगम किया जा सकें।

    5. सतना रेल्वे स्टेशन के प्रवेश द्वार को शिफ्ट करते हुए पन्नीलाल चौक के सामने स्थित दुकानों के मध्य किया जाय, ताकि सुव्यस्थित होने के साथ ही सुगम हो सकें।

    इसे भी पढ़े – लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर, जीतू पटवारी ने ली सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक

    6. सतना से जाने वाली निम्न ट्रेनों में कमशः 12296, 12150, 12142, 19046 में ए.सी. एवं स्लीपर कोच में व्ही.आई.पी. कोटे की व्यवस्था सुनश्चित की जाय। बनारस की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी व्ही.आई.पी. कोटे की व्यवस्था की जाय।

    7. मेडिकल सुविधाएं प्राप्त करने हेतु जाने वाले मरीजों को विशेष आरक्षण की व्यवस्था जनहित किया जाना आवश्यक है।

    इसे भी पढ़े – Ayodhya Ram Mandir: यहां तैयार किए चांदी के बर्तनों में लगेगा श्रीराम को छप्पन भोग

    8. रेल्वे स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, परन्तु स्वच्छता संरक्षकों की संख्या पूर्वत है, जिससे सतना स्टेशन में साफ-सफाई का अभाव बना रहता है। अतः परिसद एवं ट्रेने की संख्या का आकलन कर उनके अनुपात में स्वच्छता कर्मियों में वृद्धि किया जाना उचित है, ताकि परिसर साफ-स्वच्छ रह सके।

    महापौर ने आगे कहा कि उक्त मांगों को शीघ्र-अतिशीघ्र पूर्ण किया जाना अतिआवश्यक है। जिससे शहर को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाये जाने के साथ ही सुगम यातायात की व्यवस्था बनाई जा सकें।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।
  • Satna Railway Station : रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन की तरह बनेगा सतना रेल्वे स्टेशन

    सतना(SATNA)।।जबलपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सतना रेल्वे स्टेशन को रानी कमलापति स्टेशन की भांति भव्य, सुविधाजनक और वर्ल्ड क्लास रेल्वे स्टेशन का स्वरूप दिया जाएगा। बुधवार को सांसद श्री Ganesh Singh ने जिला प्रशासन, रेल्वे मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी कार्यालय में बैठक लेकर प्रस्तावित रेल्वे स्टेशन के मॉडल का ब्लूप्रिंट देखा और स्टेशन को खूबसूरत, भव्य तथा यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने आवश्यक सुझाव भी दिए। इस मौके पर महापौर योगेश ताम्रकार, अतुल मेहरोत्रा, राजेश कैला, संजय राय, विवेक अग्रवाल, उत्तम बनर्जी, अपर कलेक्टर संस्कृति जैन, आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, जबलपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक अमितोज बल्लभ, मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन, मुख्य अभियंता एसके सिंह सहित रेल्वे मंडल के अधिकारी उपस्थित थे।


    जबलपुर मंडल के अंतर्गत रेल्वे गति शक्ति योजना में सतना रेल्वे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने ड्राइंग एवं डिजाइन के 3 मॉडल प्रस्तुत किए गए। जिसमें रेल्वे स्टेशन के दोनों सिरों पर एराइवल और डिपार्चर ब्लॉक युक्त संयुक्त रेल्वे स्टेशन भवन के मॉडल को आवश्यक सुधारों के साथ सहमति दी गई। सतना रेल्वे स्टेशन के प्रस्तावित नए भवन में शहर के प्रसिद्ध व्यंकटेश मंदिर की प्रतिकृति गुंबद में ली जाएगी। वर्तमान में सतना शहर के स्टेशन से 28 हजार यात्री प्रतिदिन आवागमन करते हैं। सतना शहर के 50 वर्ष के आगामी समय तक यह संख्या 54 हजार यात्री प्रतिदिन के मान से होगी। इस हिसाब से 8 हजार 200 यात्री प्रति घंटे की क्षमता का सुविधा युक्त रेल्वे स्टेशन बनाया जाएगा। प्रस्तावित रेल्वे स्टेशन में 72 मीटर बाय 58 मीटर का प्लाजा होगा। जिसमें रेल्वे स्टेशन में आवागमन करने वाले यात्रियों का सेगरीगेशन किया जाएगा। दो मंजिला भवन में प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए चलित सीढ़ियां, लिफ्ट, रैंप और साधारण सीढ़ियां रहेंगी। इसके अलावा स्टेशन भवन में फायर सेफ्टी, रिटेल शॉपिंग, फूड प्लाजा, हॉस्पिटेलिटी, सीवरेज वाटर मैनेजमेंट और ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट का भी ध्यान रखा जाएगा।

    यह भी पढ़े – Satna News : उर्वरक की कालाबाजारी और अधिक दाम में बिक्री करने पर दुकान सीज, एफआईआर भी दर्ज

    एडीआरएम अमितोज बल्लभ ने बताया कि रेल्वे ट्रैक किसी भी शहर को दो हिस्सों में बांटता है। ट्रैफिक और यात्रियों की सुविधा के लिए रेल्वे ट्रैक के दोनों सिरों से स्टेशन संचालित होना चाहिए। इसलिए राजेंद्र नगर की तरफ के हिस्से को भी अराइवल और डिपार्चर ब्लॉक युक्त भवन बनाया जाएगा। इस हिस्से में 2 ब्लॉक के अलावा कार पार्किंग, व्हीकल पार्किंग, एंट्रेंस और ग्रीन एरिया भी विकसित होगा। राजेंद्र नगर की ओर की सड़क और चौड़ी कर इसके लाडली लक्ष्मी पथ से मिलने के स्थान पर स्मार्ट सिटी से फुटओवर ब्रिज भी बनेगा।सांसद श्री सिंह ने कहा कि रेल्वे स्टेशन के दोनों सिरों पर बनने वाले स्टेशन भवन स्थानीय पहचान के साथ भव्य और सुविधाजनक होने चाहिए। आने वाले 50 वर्षों के लिए यात्रियों की सुविधा और स्मार्टनेस स्टेशन का विशेष ध्यान दें। प्रयास करें कि रेल्वे स्टेशन का मुख्य द्वार रेल्वे ट्रैक के मध्य में हो। रेल्वे स्टेशन के दोनों सिरों पर बनने वाले भवनों की कनेक्टिविटी भी सुविधाजनक हो, ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं हो।

    यह भी पढ़े – डायलिसिस मशीन के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर मैहर में ही मिलेगी डायलिसिस की सुविधा : मैहर विधायक

    एडीआरएम श्री बल्लभ ने बताया कि वर्तमान में 119 एकड़ क्षेत्र में स्थापित सतना रेल्वे स्टेशन को नया स्वरूप दिया जाएगा। रेल्वे के ट्रैफिक पैटर्न को बिना बदले इसे वर्ल्ड क्लास, भव्य और सुविधा युक्त स्टेशन बनाया जाएगा। नए रेल्वे स्टेशन में प्लेटफार्म की संख्या 5 हो जाएगी। लेकिन यार्ड की रेल्वे लाइन का उपयोग यात्री गाड़ियों के लिए नहीं हो पाने से राजेंद्र नगर वाले छोर पर प्लेटफार्म बनाया जाना संभव नहीं होगा। दूसरे छोर के यात्रियों का प्लेटफार्म पर आवागमन फुटओवर ब्रिज के जरिए होगा।

    अधिकारियों ने किया प्रस्तावित स्थल का भ्रमण

    सांसद श्री गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार ने रेल्वे, जिला प्रशासन और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ रेल्वे स्टेशन सतना के परिसर, माल गोदाम एवं पार्किंग क्षेत्र का भ्रमण कर स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन में आने-जाने वाले मार्गों एवं वाहन पार्किंग और ग्रीन एरिया के स्थलों का भी निरीक्षण किया गया।

Back to top button