Satna News: Show cause notice to 2 employees for being absent from control room duty

  • Satna News :कंट्रोल रुम की ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर 2 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

    सतना,मध्यप्रदेश।। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने बिना किसी पूर्व सूचना के कंट्रोल रुम की ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की है। संबंधितों को नोटिस जारी करते हुये 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है। समय-सीमा एवं समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर एक पक्षीय कार्यवाही प्रस्तावित करने की चेतावनी भी दी गई है।

    Image credit by social media

    जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र बरहना में पदस्थ चंद्रकांत पाठक एवं कार्यालय उप संचालक कृषि में पदस्थ गणेश मिश्रा की ड्यूटी कंट्रोल रुम में लगाई गई थी। कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा 14 नवंबर को कंट्रोल रुम का औचक निरीक्षण करने के दौरान दोनो कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाये गये।

    इसे भी पढ़े – Satna News :चुनाव ड्यूटी में जबलपुर से सतना आए तीन पुलिस कर्मी निलबिंत, जाने वजह 

    कंट्रोल रुम की ड्यूटी में संलग्न चंद्रकांत पाठक और गणेश मिश्रा द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहना सौंपे गये कार्य के प्रति स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता तथा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है। कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा दोनो कर्मचारियों के इस कृत्य को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 10 के विपरीत मानते हुये दो वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।

Back to top button