Satna News: Industrial visit of students of Faculty of Management Studies of AKS

  • Satna News :एकेएस के प्रबंधन अध्ययन संकाय के स्टूडेंट्स की इंडस्ट्रियल विजिट

    सतना। एकेएस के प्रबंधन अध्ययन संकाय के स्टूडेंट्स की इंडस्ट्रियल विजिट काफी उद्देश्यपूर्ण रही। प्रबंधन अध्ययन संकाय के सीनियर और विद्वान फैकल्टी डॉ. चंदन सिंह ने एक्जीक्यूटिव वाटर्स और मां गायत्री एक्वा मिनरल्स (मम) उत्पादन इकाई और संयंत्र का औद्योगिक दौरा स्टूडेंट्स के साथ किया।

    एकेएस के प्रबंधन अध्ययन संकाय के स्टूडेंट्स की इंडस्ट्रियल विजिट
    Photo credit by social Media

    उन्होंने बताया की सीखो के सहायक प्रबंधक आशुतोष सिंह के साथ इस यात्रा का उद्देश्य आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और उत्पादन संचालन की समझ को स्टूडेंट के साथ साझा करना था। इस विजिट ने आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और उत्पादन संचालन प्रबंधन में विशेषज्ञता वाले एमबीए छात्रों को औद्योगिक जगत की आंतरिक कार्यप्रणाली की एक अंतर्दृष्टिपूर्ण बारीक समझ दी।

    पाठ्यक्रम समन्वयक के रूप में डॉ.चंदन सिंह ने आज के गतिशील कारोबारी माहौल में सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुप्रयोगों के साथ जोड़ने के महत्व पर जोर दिया। विजिट के बाद मैनेजमेंट संकाय के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर कौशिक मुखर्जी ने सभी स्टूडेंट्स को अधिक से अधिक सीखने की सलाह दी। उल्लेखनीय के किस विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में स्टूडेंट्स को नियमित इंडस्ट्रियल विजिट कराई जाती है जिससे वह कार्य को समझ सके और भविष्य के लिए कार्य उन्मुख बन सकें। विश्वविद्यालय प्रबंधन में सभी छात्रों को बधाई दी है।

Back to top button