Satna News: 6 lives were stuck in the lift of a shopping complex for 30 minutes

  • Satna News :शॉपिंग काम्प्लेक्स की लिफ्ट में 30 मिनट तक फंसी रही 6 जिंदगियां

    सतना,मध्यप्रदेश।।मध्यप्रदेश के सतना में बुधवार की शाम को एक शॉपिंग काम्प्लेक्स की लिफ्ट में 30 मिनट तक 6 लोग फंसे रहे। लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। फसे हुए युवकों ने मोबाइल की मदद से इसकी जानकारी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शशांक सिंह को दी, शशांक सिंह द्वारा एसडीएम नीरज खरे को फोन पर सूचना दी। सतना नगर निगम की फायर सेफ्टी टीम मौके पर जाकर लिफ्ट का फाटक खोलकर लोगो को बाहर निकाला।

    आधे घण्टे तक लिफ्ट में फंसे रहे युवक

    जानकारी के मुताबिक शॉपिंग काम्प्लेक्स में कई दुकानें है जिसमें लोग जिम व रेस्टोरेंट जा रहे थे। लिफ्ट में 6 की संख्या में युवक सवार होकर ऊपर की ओर जाने लगे तभी अचानक लिफ्ट बीच में रुक गई। लिफ्ट में 30 मिनट तक लोग फंसे रहे। लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी और सतना नगर निगम की फायर सेफ्टी टीम ने दरवाजा तोड़ा और लिफ्ट को नीचे किया तब जाकर लिफ्ट में फंसे लोग बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि फंसे हुए युवकों को शकुशल बाहर निकाल लिया गया है.



    रेस्टोरेंट में जा रहे थे खाना खाने

    लिफ्ट में फसे युवक रीवा निवासी जय मिश्रा ने बताया कि हम लोग हाई कोर्ट के काम से जबलपुर गए हुए थे वहां से लौटे थे और यहाँ आकर हम लोग लिफ्ट में चढ़कर ऊपर रेस्टोरेंट में जा रहे थे तभी लिफ्ट अचानक से बन्द हो गयी। करीबन लिफ्ट आधे घण्टे तक बन्द रही। हमने मित्रो को सूचना दी जिसके बाद प्रशासन की टीम ने आकर हमे सकुशल बाहर निकाला।

    टीम द्वारा सकुशल निकाला गया बाहर

    फायर अधिकारी आरपी परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट नीरज खरे द्वारा जानकारी मिली थी हमे जिसके बाद हम अपनी 10 सदस्यीय टीम के साथ घटना स्थल पहुँचे और लिफ्ट का दरबाजा तोड़कर रेस्क्यू करके लोगो को सकुशल बाहर निकाला गया है।

Back to top button