Satna News :एकेएस के प्रबंधन अध्ययन संकाय के स्टूडेंट्स की इंडस्ट्रियल विजिट

  • Satna News :एकेएस के प्रबंधन अध्ययन संकाय के अनुराग सिंह परिहार को सामाजिक सुधार और उच्च शिक्षा संस्थान से मिला पुरस्कार

    Satna News : एकेएस के प्रबंधन अध्ययन संकाय के अनुराग सिंह परिहार को सामाजिक सुधार और उच्च शिक्षा संस्थान से पुरस्कार मिला है।भारत सरकार, नीति आयोग एनजीओ दर्पण और एमएचआरडी से संबद्ध यह सम्मान उनके वर्ल्ड अचीवर्स समिटऔर अवार्ड 2024 के दौरान प्रदान किया गया।

    श्री परिहार को माननीय श्री राजीव शुक्ला, सांसद-राज्यसभा, उपाध्यक्ष द्वारा अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। अध्यक्ष, बीसीसीआई, पूर्व मंत्री भारत सरकार,पूर्व अध्यक्ष-आईपीएल के हाथों उन्हें सम्मानित किया गया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें विश्वविद्यालय प्रबंधन ने हार्दिक बधाई दी है। यह सम्मान क्षेत्र में उनके समर्पण और योगदान को रेखांकित करता है।

  • Satna News :एकेएस के प्रबंधन अध्ययन संकाय के स्टूडेंट्स की इंडस्ट्रियल विजिट

    सतना। एकेएस के प्रबंधन अध्ययन संकाय के स्टूडेंट्स की इंडस्ट्रियल विजिट काफी उद्देश्यपूर्ण रही। प्रबंधन अध्ययन संकाय के सीनियर और विद्वान फैकल्टी डॉ. चंदन सिंह ने एक्जीक्यूटिव वाटर्स और मां गायत्री एक्वा मिनरल्स (मम) उत्पादन इकाई और संयंत्र का औद्योगिक दौरा स्टूडेंट्स के साथ किया।

    एकेएस के प्रबंधन अध्ययन संकाय के स्टूडेंट्स की इंडस्ट्रियल विजिट
    Photo credit by social Media

    उन्होंने बताया की सीखो के सहायक प्रबंधक आशुतोष सिंह के साथ इस यात्रा का उद्देश्य आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और उत्पादन संचालन की समझ को स्टूडेंट के साथ साझा करना था। इस विजिट ने आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और उत्पादन संचालन प्रबंधन में विशेषज्ञता वाले एमबीए छात्रों को औद्योगिक जगत की आंतरिक कार्यप्रणाली की एक अंतर्दृष्टिपूर्ण बारीक समझ दी।

    पाठ्यक्रम समन्वयक के रूप में डॉ.चंदन सिंह ने आज के गतिशील कारोबारी माहौल में सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुप्रयोगों के साथ जोड़ने के महत्व पर जोर दिया। विजिट के बाद मैनेजमेंट संकाय के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर कौशिक मुखर्जी ने सभी स्टूडेंट्स को अधिक से अधिक सीखने की सलाह दी। उल्लेखनीय के किस विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में स्टूडेंट्स को नियमित इंडस्ट्रियल विजिट कराई जाती है जिससे वह कार्य को समझ सके और भविष्य के लिए कार्य उन्मुख बन सकें। विश्वविद्यालय प्रबंधन में सभी छात्रों को बधाई दी है।

Back to top button