Rekha

  • Throwback: महिला से शादी करना चाहती थीं रेखा! इस शो के दौरान हुआ खुलासा,ये रहा वायरल वीडियो

    Rekha On Simi Garewal Show: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा (Rekha) की जिंदगी हमेशा विवादों से भरी रही है। रेखा की प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन उनकी लव लाइफ किसी मिस्ट्री से कम नहीं रही है। जहां एक तरफ रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की चर्चा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं तो वहीं जब एक्ट्रेस ने मुकेश अग्रवाल संग शादी रचाई तो हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि मुकेश के साथ भी रेखा का रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया क्योंकि शादी के कुछ ही समय बाद मुकेश ने सुसाइड कर लिया था। इसी कारण रेखा के मन में हमेशा कभी प्यार ना मिल पाने का मलाल रहा और इस बात का जिक्र वह अपने इंटरव्यूज में भी कर चुकी हैं।

    सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) के शो में पहुंची थीं रेखा

    वहीं जब रेखा सिमी ग्रेवर के शो में पहुंची तो इस दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ पर खुलकर चर्चा की। इस दौरान ना सिर्फ रेखा ने अमिताभ बच्चन के लिए अपने प्यार का इजहार किया बल्कि दूसरी शादी करने को लेकर भी जबरदस्त रिएक्शन दिया था। रेखा के इस इंटरव्यू ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब हाल ही में सिमी ग्रेवाल संग रेखा के इंटरव्यू की एक क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो पर फैंस जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    रेखा (Rekha) का वायरल वीडियो

    https://www.instagram.com/reel/ClgbhOcJGa_/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

    महिला से शादी करना चाहती हैं रेखा (Rekha)!

    सिमी ग्रेवाल ने जब रेखा से पूछा कि क्या वह कभी दोबारा शादी करेंगी? तो इस पर एक्ट्रेस ने सिमी से ही पूछ लिया, “किस से, पुरुष से?” रेखा की बात सुनकर सिमी कहती हैं, “जाहिर सी बात है महिला से तो नहीं।” वहीं सिमी की बात सुनकर रेखा भी जबरदस्त जवाब देते हुए कहती हैं, “क्यों नहीं। अपने मन में मैं खुद से, अपने प्रोफेशन से और अपने चाहने वालों से शादी कर चुकी हूं।”

    वहीं जब इस इंटरव्यू में सिमी ग्रेवाल रेखा से पूछती हैं कि क्या एक पुरुष ही महिला को सुरक्षा प्रदान कर सकता है? तो इस पर एक्ट्रेस कहती हैं कि इस बात का पुरुष से कोई लेना-देना नहीं है। यह केवल इस पर निर्भर करता है कि वह महिला कैसी इंसान है। सिमी ग्रेवाल के शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

  • खूबसूरती पर रेखा से पूछा गया सवाल तो दिया था कुछ ऐसा जवाब,आप भी सुनकर चौक जाएंगे

    Satna Times :

    हिंदी फिल्मों की बेहद खूबसूरत अदाकारा रेखा आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। केवल दर्शक ही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री की तमाम एक्ट्रेस भी रेखा की खूबसूरती की कायल हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब उनके लुक्स को लेकर तरह-तरह की बाते की जाती थी। इतना ही नहीं रेखा भले ही खुद को फिट रखती हैं, लेकिन उन्हें भी बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था।

    रेखा ने काफी कम उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उस वक्त लुक्स को लेकर उन्हें क्रिटिसाइज किया जाता था। इसलिए वो नई एक्ट्रेस को खूबसूरत दिखने के लिए अधिक मेहनत करने की सलाह देती हैं। साल 1985 में सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में रेखा ने कहा था खूबसूरती अंदरूनी और बाहरी दोनों होती है। लेकिन मोटा होना खूबसूरती नहीं होती।

    रेखा के इस इंटरव्यू को लेकर काफी बहस भी छिड़ी थी। कई लोगों का मानना था रेखा ने जो कहा वो सही है वहीं कुछ को उनकी बात बिल्कुल गलत लगी। कुछ का कहना था कि रेखा को सोच समझकर बोलना चाहिए।

    दरअसल सिमी ने उनसे उनकी ‘कायापलट’ के बारे में पूछा था। नई रेखा जो काफी फिट और आत्मविश्वास से भरी थीं, सिमी ने उनसे पूछा था कि उन्होंने ये बदलाव कैसे किया और क्या अन्य महिलाएं भी ऐसा कर सकती हैं। इसपर रेखा ने जवाब दिया,”केवल लुक्स ही क्यों वो अपनी इच्छा के मुताबिक कुछ भी हासिल कर सकती हैं। मुझे लगता है ये दोनों तरह होना चाहिए, बाहर से भी और अंदर से भी।”

    जब उनसे जवान महिलाओं को सलाह देने के लिए कहा गया। इसपर रेखा ने कहा,”सुंदर बनने के लिए आपको शारीरिक रूप से फिट होना पड़ेगा। अगर आप पतले हो सकते हैं तो अच्छी बात है, लेकिन मोटा तो बिल्कुल नहीं होना। मोटा बदसूरत होता है।” रेखा के इस बयान पर तमाम लोगों ने उन्हें बुरा भला कहा था। लोगों ने उन्हें कहा कि वो शुरुआत में खुद भी काली और मोटी थीं, वो ये बात कैसे बोल सकती हैं।

Back to top button