Rashtriya ekta diwas

  • Satna News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेश में होगी रन फार यूनिटी, सतना में स्टेडियम से सिविल लाइन तक होगी दौड़

    सतना ।।सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष प्रदेश के सभी जिले में ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ की जायेगी। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार एकता दिवस पर प्रत्येक जिले में सुबह 7 से 9 बजे के बीच 100 दौड़ का आयोजन ग्राम, ब्लाक और जिलास्तर पर किया जाएगा।

    संचालक, खेल और युवा कल्याण सभी संभाग के पुलिस अधीक्षक, जिला खेल अधिकारी तथा नेहरू युवा केन्द्र के प्रतिनिधियों से रन फार यूनिटी को सफल बनाने की अपील की है। सतना में दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम से सिविल लाइन तक रन फॉर यूनिटी 31 अक्टूबर को स्टेडियम से प्रातः 7ः30 बजे प्रारंभ होगी।

Back to top button