NSUI

  • सतना में मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे युंका नेताओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    सतना के बीटीआई मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम में विपक्ष के CM का विरोध करने के खुले आम ऐलान के बाद उनके मंसूबे सफल नही हो पाए, सतना पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता की कुशल रणनीति और निर्देशन के साथ पूरी मुस्तेदी के साथ पॉइंटों मे डटी पुलिस टीम के अलर्ट रहने से विरोध का ऐलान करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं कामयाब नही हो सके।

    पुलिस टीम ने कुछ कार्यकर्ताओं को घर से निकलने के पहले राउंड अप कर लिया तो कुछ को सड़कों में निकलते ही हिरासत में ले लिए गए, विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान करने वाले भेष बदल कर हजारों की भीड़ में घुस कार्यक्रम का विरोध करने में कामयाब नही हो सके। कुल मिला कर सतना पुलिस के लिए हजारों की भीड़ के बीच विरोध प्रदर्शन रोकना एक बड़ी चुनौती थी जिसे उसने पूरी जिम्मेदारी के साथ रोक अपनी कुशल दक्षता का परिचय दिया।

    आपको बता दे कि सिविल लाइन चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा कई नेताओं को पुलिस ने उनके घरों से ही अभिरक्षा में ले लिया है। सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस वैन में बैठा कर ले जाया गया।

    यह भी पढ़े – Mp Congress :15 साल से ऊपर हो चुकी जिला कांग्रेस कमेटी सतना को भंग कर नई कांग्रेस कमेटी का गठन जरूरी – साहिर

    गिरफ्तारी देने वालों में जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस मशहूद अहमद(शेरू), एनएसयूआई जिला अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा,विक्रांत त्रिपाठी, रीतेश त्रिपाठी, सौरभ दुबे प्रांशु, बद्री पांडेय, निखिल तिवारी, ,पार्षद पंकज कुशवाहा समेत तमाम युकां कार्यकर्ता शामिल है। चित्रकूट क्षेत्र के नेता बद्री पांडेय को तो उनके घर से ही अभिरक्षा में ले लिया।

  • मध्यप्रदेश: NSUI के अध्यक्ष पद से हटाए गए मंजूल त्रिपाठी, आशुतोष चौकसे बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष

    भोपाल,आशुतोष चौकसे को मध्यप्रदेश एनएसयूआई का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, वही पार्टी ने 6 महीने पहले ही बनाए गए अध्यक्ष पद से मंजूल त्रिपाठी को हटा दिया है, उनकी जगह पर आशुतोष चौकसे को एमपी एनएसयूआई का नया अध्यक्ष बनाया गया है, केसी  वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है। आशुतोष एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भोपाल जिला अध्यक्ष भी है,

  • NSUI ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, घेराव में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने किया पथराव, पुलिस ने दौड़ाया

    सतना- शिक्षा बचाओ, देश बचाओ, छात्रवृत्ति, शिक्षा का निजीकरण, बेरोजगारी जैसे मुद्दो को लेकर शुक्रवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पथराव किए जाने से अफरा-तफरी मच गई।

    जिसके चलते पुलिस को लाठियां भाजनी पडी। जिसके कारण कई कार्यकर्ता घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पथराव के कारण जहां कई मीडियाकर्मियों को चोटें आई तो वहीं एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि पहले तो प्रशासन-पुलिस के सहयोग से शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था।

    इसी बीच एनएसयूआई के पदाधिकारी बैरिकेट्स पर चढ़ गए और इसी दौरान पथराव हो गया। जिसके चलते स्थिति बिगड़ गई। वहीं करीब आधा सैकड़ा एनएसयूआई पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया। एनएसयूआई के पूर्व आव्हान प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस का सख्त पहरा रहा। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए एसएएफ की 2 कंपनी के 150 जवान सहित 3 सौ पुलिस जवानों की मौजूदगी रही। एनएसयूआई के कलेक्ट्रेट घेराव को देखते हुए पुलिस ने कई लेयर में बैरिकेटिंग की। जिसके चलते कलेक्ट्रेट मार्ग में जाम की स्थिति रही।

    पथराव के दौरान महिला पुलिस कर्मी को लगा पत्थर

    वहीं पुलिस ने किसी भी उपद्रव से निपटने के लिए आंसू गैस, वाटन कैनन समेत तमाम इंतजाम किए थे। निर्धारित समय से करीब दो घंटे के विलंब से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। रामना टोला स्थित रामलीला मंच से एनएसयूआई के प्रदेश पदाधिकारियों ने मुद्दो को लेकर घेरते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। एनएसयूआई के इस कार्यक्रम में सतना समेत रीवा और सीधी जिलों से काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

  • NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 11 मार्च को NSUI कार्यकर्ता करेंगे कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव

    सतना।।एनएसयूआई सतना जिला अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा एवं एनएसयूआई के जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष कोविंद ठाकुर ने आज प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी कि एनएसयूआई के राष्ट्रव्यापी अभियान शिक्षा

    बाईट- आशुतोष चौकसे,प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई

    बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन एवं प्रदेश अध्यक्ष मंजूल त्रिपाठी के नेतृत्व में 11 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सतना नगर आगमन में जिसमें एनएसयूआई सतना द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सतना कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जाएगा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छात्र एवं छात्राओं की लगातार तीन वर्षों से एससी एसटी ओबीसी छात्रों की स्कॉलरशिप रुकी हुई है, लगातार बढ़ती बेरोजगारी कोरोना काल प्रतियोगी परीक्षाओं में जो छात्र ओवर आयु हो चुके हैं उनकी आयू में वृद्धि की जाए शिक्षा का निजीकरण एवं व्यापारी करण पर रोक लगाई जाए ।

    बाईट- आशुतोष चौकसे,प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई

  • SATNA TIMES : शिक्षा का निजीकरण, बेरोजगारी, एवं छात्रवृत्ति के मुद्दे को लेकर NSUI ने किया CM का पुतला दहन पुलिस से हुई झूमा झटकी

    सतना।।मध्यप्रदेश एनएसयूआई के आवाहन पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी के निर्देशानुसार एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अभिषेक सिंह मंडू,अभिनव चौरसिया, दीपक तिवारी मटेहना, के मार्गदर्शन में गौरव सिंह जाखी के नेतृत्व में

    जिले के सेमरिया चौराहा में पुतला दहन किया गया एवं मुख्यमंत्री की तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी की गई ।लगातार हो रहे शिक्षा का निजीकरण ,बेरोजगारी, और छात्रो की छात्रवृत्ति नही आना शिवराज सरकार की मानसिकता को दर्शाता है कि पढ़ेगा इंडिया न बढ़ेगा इंडिया शिक्षा व्यवस्था पूर्ण रूपेण चौपट हो गयी है शिक्षा पर सुधार की बजाय सूबे के मुखिया निजीकरण पर उतारू जिसका आज प्रदेश भर में अभियान चलाया गया और हम निरंतर सड़क पर उतरकर नकारा सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे अगर शिक्षा व्यवस्था पर सुधार नही हुआ , तो हम मांमा जी की नींद हराम कर देंगे.आज हम पुतला कर रहे पुलिस पहले से ही ताक पर थी हमारा पुतला छीना परन्तु हम इतने में रुके नही हम निरंतर आंदोलन करते रहेंगे और सरकार की नींद हराम करते रहेंगे पुतला दहन में मुख्य रूप से
    अभिषेक सिंह मंडू , दीपक तिवारी मुन्ना,अंजनी यादव,अभिषेक तिवारी,निखिल सिंह गहरवारशौरभ दुबे रामस्थान,मोरध्वज कुशवाहा बिहरा,मोहित यादव,नितिन सिंह, मानवेन्द्र सिंह,ध्रुव द्विवेदी,सचिन यादव टिकर,अतुल सिंह,अमित सिंह,अमित सिंह सहित एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SATNA TIMES : चित्रकूट में NSUI का प्रदर्शन, थाने का किया घेराव

    चित्रकूट- चित्रकूट में एनएसयूआई का प्रदर्शन नयागांव थाने का किया घेराव,

    ग्रामोदय विश्वविद्यालय के एनएसयूआई अध्यक्ष पर एडी के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजे जाने से आक्रोशित हुए थे एनएसयूआई के छात्र,जिलाध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन,एनएसयूआई छात्रों का आरोप, एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्रों के बीच हुआ था मामूली विवाद, राजनैतिक दबाव के चलते एनएसयूआई के मोहित द्विवेदी पर एडी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया,भेज दिया गया है जेल कल से पेपर है छात्र के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा, मावली का सुननी को राजनीतिक रंग देखकर संपूर्ण जीवन बर्बाद किए जा रहे हैं। एसडीएम को ज्ञापन देकर मांग की जांच कर हटाया जाए साथ छात्र को पेपर देने की अनुमति दी जाए।,

Back to top button