Nitish kumar cm

  • Bihar Politics News :नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, BJP के साथ फिर शुरू करेंगे नई पारी

    Bihar Politics News: नीतीश कुमार सीएम आवास पर जेडीयू विधायक दल के साथ बैठक पूरी करके राजभवन के लिए निकले। इसी बीच राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

    फ़ोटो – नीतीश कुमार,बिहार सीएम

    नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह सीएम आवास पर जेडीयू विधायक दल के साथ बैठक पूरी करके राजभवन के लिए निकले। इसी बीच राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब वह बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने हैं।

    शाम 4 बजे, 3 मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ

    जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सीएम नीतीश के साथ-साथ बीजेपी की ओर से 3 मंत्री भी शपथ लेंगे। हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने एनडीए की सरकार बनाने के लिए भाजपा को अपना समर्थन पत्र दिया है।

    फिर मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार 

    बिहार विधानसभा में फिलहाल जेडीयू के पास 45 विधायक हैं। वहीं बीजेपी के पास 76 और जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के पास 4 विधायक हैं। ऐसे में इन तीनों दलों के पास कुल 125 विधायक हैं। यह आकड़े सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत 122 से ज्यादा हैं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार के लिए इस बार पाला बदलना मुश्किल होगा। हालांकि इस समय आरजेडी के पास कुल 79 विधायक हैं। इसमें कांग्रेस के 19 और वाम दलों के 16 MLA हैं। ऐसे में उन्हें कुछ उलटफेर करने के लिए कुछ और विधायकों के साथ की जरूरत पड़ेगी।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।
  • IPS Promotion : इन आईपीएस अफसरों को मिला बड़ा तोहफा, वेतनमान में पदोन्नति, देखें लिस्ट

    IPS Promotion :  नीतिश कुमार सरकार ने बिहार कैडर के 9 आईपीएस अधिकारियों को वेतनमान में प्रोन्नति दी है। इस संबंध में शुक्रवार को गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इन सभी आईपीएस अधिकारियों को 67700 से 208700 में प्रोन्नति प्रदान की गई है। इन्हें पे स्केल 11 के तहत प्रमोशन दिया गया है।

    Photo by google

    इन अफसरों को मिली वेतनमान में पदोन्नति

    बिहार कैडर के जिन आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है उनमें स्वप्ना मेश्राम गौतम को 2011, शौर्य सुमन को 2017, प्रमोद कुमार यादव को 2017, सागर कुमार को 2018, वैभव शर्मा 2018, सैयद इमरान मसूद को 2018, संदीप सिंह को 2018, नवजोत सिमी को 2018 और अरविंद प्रताप सिंह को 2018 से वरीय समय वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की गयी है। इस प्रोन्नति के बाद इनका वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा।

Back to top button