NAROTTAM MISHRA

  • MP REPORT CARD :केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया मध्यप्रदेश का रिपोर्ट कार्ड

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश प्रगति के सभी क्षेत्रों में आगे है। भोपाल से लेकर हर चौपाल तक विकास हुआ है। मध्यप्रदेश में हॉलिस्टिक एप्रोच (समग्र दृष्टिकोण) से कार्य हुआ है। मध्यप्रदेश को देश के विकसित राज्यों  में पहुँचाने का प्रयास किया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को प्रगति की ओर उन्मुख राज्य बनाया है। श्री शाह आज भोपाल के कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में गरीब कल्याण महाअभियान में मध्यप्रदेश के रिपोर्ट कार्ड (2003-2023) को जारी कर संबोधित कर रहे थे।

    Image credit by twitter

    केन्द्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में सतत् विकास की ओर अग्रसर होना है। वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने मध्यप्रदेश को निरंतर और मन से आवश्यक सहयोग दिया है। बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य बनने वाले मध्यप्रदेश ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है। मध्यप्रदेश का गठन वर्ष 1956 में हुआ।

    मध्यप्रदेश कभी बीमारू कहा जाता था, आज बेमिसाल विकास का राज्य कहा जाता है। जो कभी बंटाढार माना जाता था, आज वह हर क्षेत्र में बुलंदियों पर खड़ा है। आज विकास की दृष्टि से हर पैरामीटर में मध्यप्रदेश आगे दिखाई देता है, जिसे कभी बर्बाद कर राइट ऑफ किया गया था।

    वर्ष 1980 में आर्थिक क्षेत्र के विशेषज्ञ श्री आशीष बोस ने तत्कालीन प्रधानमंत्री को एक प्रतिवेदन दिया था जिसमें अविभाजित मध्यप्रदेश सहित, उत्तरप्रदेश, बिहार और राजस्थान को बीमारु राज्य कहा गया था। तब इन राज्यों को देश की ग्रोथ में बाधा मानते हुए कहा गया था कि इन राज्यों में सुधार आसान नहीं है। लेकिन मध्यप्रदेश ने इस टैग को खत्म किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को बीमारु राज्य से मुक्ति मिली है।  प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में सफलता मिली है। चाहे कृषि का क्षेत्र हो, युवाओं को स्वभाषा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की सुविधा देने का प्रश्न हो, महिलाओं का कल्याण हो, सड़क, पानी, बिजली का क्षेत्र हो, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र हो, गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलवाने का कार्य हो, सभी में मध्यप्रदेश ने बीस वर्ष में उल्लेखनीय कार्य किया है। आम जनता के हित में कार्य कर मध्यप्रदेश में बेमिसाल राज्य बना। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और सुशासन के साथ मजबूत कानून व्यवस्था से प्रदेश में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिला है।

    केन्द्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि स्टेट को विकास में बाधा मानते हुए राइट ऑफ स्थिति वाला माना गया था, वो आज सबसे आगे है। मध्यप्रदेश में प्रत्येक योजना के निचले स्तर तक क्रियान्वयन की मजबूत नींव पर विकास और जन-कल्याण की इमारत खड़ी की गई है।

    सभी क्षेत्रों में निरंतर आगे मध्यप्रदेश

    केन्द्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश गरीबी से लोगों को मुक्ति दिलवाने में सबसे आगे है। पिछले 20 वर्ष में  शिक्षा, सड़क, कृषि विकास दर, गेहूँ खरीदी, धान खरीदी, राशन के वितरण, विद्यालयों के उन्नयन, पर्यटन क्षेत्र परियोजनाओं के क्रियान्वयन, योजनाओं के संचालन, नयी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएँ खोलने, राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण, हवाई अड्डों के विकास, ऊर्जा उत्पादन, ओंकारेश्वर में शंकराचार्य जी की प्रतिमा और अद्वैत संस्थान प्रारंभ करने की पहल, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की पहल, सिंचाई क्षेत्र, महाकाल लोक के निर्माण, भोपाल और इन्दौर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट, पेसा नियम लागू करने और निवेश के लिए मध्यप्रदेश को अनुकूल राज्य के रूप में उभारने के कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थ-व्यवस्था बनाने और नए भारत के निर्माण करने के संकल्प में मध्यप्रदेश जैसे राज्य सहयोगी हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपने संबोधन में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता स्व. कुशाभाऊ ठाकरे का स्मरण भी किया।

    पहले म.प्र. में जो सड़क निर्मित हुई थी तो सड़क में गड्ढा था या गड्ढे में सड़क थी मालूम नहीं पड़ता था। मैं कई बार दाहोद के रास्ते से महाकाल के दर्शन करने आया था। गहरी नींद में दाहोद तक सोते थे जैसे ही एमपी शुरू होता था गाड़ी गड्ढे में गिरते ही नींद खुल जाती थी। ऐसी 60,000 किलोमीटर सड़कें यहाँ थीं, अब 5,10,000 किलोमीटर सड़कें ग्रामीण सड़कों को मिलाकर बना दी गई है। राष्ट्रीय राज्य मार्ग 4800 किलोमीटर से बढ़कर 13000 किलोमीटर हुआ है।

    मध्यप्रदेश को देश का सबसे अग्रणी राज्य बनायेंगें

    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक दौर था जब मध्यप्रदेश बीमारु राज्य था, पानी, बिजली, सड़क, डकैतों का आतंक जैसी कई समस्याओं से ग्रस्त था। आज हम इस छवि को बदलने में सफल रहे हैं। मध्यप्रदेश की अर्थ-व्यवस्था का आकार 2003 के 71 हज़ार करोड़ से  विगत वर्ष 13 लाख 50 हज़ार करोड़ तक ला दिया गया है। विशेषकर 2014 से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से डबल इंजन की मध्यप्रदेश सरकार ने विकास के नये कीर्तिमान रचे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश के विकास को गति प्रदान करने में कोई कसर बाक़ी नहीं छोड़ी। मध्यप्रदेश के विकास को नई गति, नई दिशा प्राप्त हुई और दोगुनी गति से मध्यप्रदेश ने विकास किया। मध्यप्रदेश राष्ट्रीय विकास दर से तेज गति से प्रगति कर रहा है। राष्ट्रीय जीएसडीपी में योगदान का प्रतिशत भी इस अवधि में 3.6 प्रतिशत से बढ़कर आज 4.8 प्रतिशत हो गया है। वर्ष 2003 में 23 हज़ार करोड़ से बढ़कर आज मध्यप्रदेश का बजट 3 लाख 14 हज़ार करोड़ रुपये हो गया है। देश की 5 ट्रिलियन डॉलर  अर्थ-व्यवस्था के संकल्प में मध्यप्रदेश 550 बिलियन डॉलर का योगदान देने के लिए तेज़ी से कार्य कर रहा है। आज मध्यप्रदेश की विकास दर विगत वर्ष 19 प्रतिशत, वर्तमान वर्ष में 16 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी सरकार इस प्रगति से संतुष्ट नहीं है। प्रधानमंत्री जी द्वारा अमृतकाल में वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया का सबसे समृद्ध, वैभवशाली और गौरवशाली राष्ट्र बनाने के संकल्प में मध्यप्रदेश अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा। हम मिलकर मध्यप्रदेश को देश का सबसे अग्रणी राज्य बनायेंगें।

    पहले टुकड़ों-टुकड़ों में विकास होता था, 25 हजार शौचालय बनाना है। अब आता है घर-घर शौचालय बनाना है, पहले आता था 10 हजार घरों में बिजली पहुँचाना है अब मोदी जी कहते हैं हर घर में बिजली होनी चाहिए, हर गरीब को घर मिलना चाहिए, हर गरीब को पीने का पानी मिलना चाहिए, हर गरीब के घर में गैस सिलेंडर पहुँचना चाहिए। संपूर्ण सैचुरेशन की दिशा में गरीब कल्याण का कॉन्सेप्ट स्वतंत्र भारत में अगर किसी ने लागू किया है तो हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।

    मैं मध्यप्रदेश की 9 करोड़ जनता को भरोसा दिलाने आया हूँ कि आने वाला अमृत काल का समय में मध्यप्रदेश को देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में रखने के लिए और संपूर्ण आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में हम काम करेंगे।

    अंतिम छोर के हर व्यक्ति तक विकास पहुँचायेंगे

    सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हम स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। अंतिम छोर के हर व्यक्ति तक विकास पहुँचायेंगे। कार्यक्रम में मंच पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी उपस्थित थे।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

    कार्यक्रम में गरीब कल्याण महा अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के दो दशक (2003-2023) में हुए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किए जाने के अवसर पर मध्यप्रदेश में विकास आयामों पर केन्द्रित फिल्म प्रदर्शित की गई। केन्द्र सरकार के गत 9 वर्ष के कार्यकाल में हुए उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। साथ ही गरीब कल्याण योजनाओं पर आधारित गीत लांच किया गया।

    •  देश में यदि गत दस वर्ष में 10 प्रतिशत आबादी गरीबी के चक्र से बाहर निकली है तो उसमें मध्यप्रदेश का सर्वाधिक योगदान है।

    •  मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हर क्षेत्र में ढेर सारे परिवर्तन किए हैं। जहां तक प्रदेश के बजट के आकार की बात हो, यह वर्ष 2002 में 23 हजार 100 करोड़ था। अब यह 3 लाख 14 हजार करोड़ से अधिक है।

    • मध्यप्रदेश में शिक्षा का बजट 2556 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ हुआ है। कोई भी समाज शिक्षा के विकास के बिना खड़ा नहीं हो सकता।

    • मध्यप्रदेश में पूर्व सरकार के समय स्वास्थ्य का बजट सिर्फ 580 करोड़ रुपये था जो अब 16 हजार करोड़ है। इसमें आयुष्मान भारत योजना शामिल नहीं है।

    • सर्व शिक्षा अभियान में सिर्फ 844 रुपये की राशि खर्च होती थी अब लगभग 7 हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

    • अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण पर में भी बजट में वृद्धि हुई है। पहले जहां 1056 करोड़ रुपये की राशि खर्च होती थी अब 64 हजार 390 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

    • सर्व शिक्षा अभियान में सिर्फ 844 रुपये की राशि खर्च होती थी अब लगभग 7 हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

    • अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण पर में भी बजट में वृद्धि हुई है। पहले जहां 1056 करोड़ रुपये की राशि खर्च होती थी अब 64 हजार 390 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

    • मध्यप्रदेश प्रति व्यक्ति आय पहले 11 हजार 700 रुपए थी जो अब बढ़कर एक लाख 40 हजार रुपए हो गई है।

      • एमएसएमई सेक्टर में साल भर में 4 हजार 299 उद्योगों के पंजीयन होते थे। अब इनकी संख्या 3 लाख 61 हजार है।

      • सड़क निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। पहले सिर्फ 60हजार किलोमीटर सड़कें थीं। अब मध्यप्रदेश में 5 लाख 10 हजार किलोमीटर लम्बाई से अधिक की सड़कें हैं जो आठ गुना से भी ज्यादा हैं। एनएच सड़कों की लम्बाई 4800 से बढ़कर 13 हजार किलोमीटर हो गई।

      • कृषि क्षेत्र में कृषि विकास दर साढ़े छह गुना बढ़ गई है। गेंहूँ खरीदी 4 लाख 38 हजार मीट्रिक टन से 70 लाख 96 हजार मीट्रिक टन हो गई है। धान खरीदी 0.95 हजार मीट्रिक टन से बढ़कर 46 लाख 30 हजार मीट्रिक टन हो गई है। प्रदेश में 90 लाख से अधिक किसानों को 19 हजार करोड़ रुपए से अधिक लाभ दिए गए हैं।

      • मध्यप्रदेश में नि:शुल्क राशन वितरण का लाभ सिर्फ 52 लाख परिवारों को मिलता था जो करीब सवा करोड़ लोगों को मिल रहा है।

      • मेडिकल सीटें 620 थीं जो अब 4 हजार से ज्यादा हैं।

      • एकलव्य आवासी आदर्श विद्यालय बिलकुल नहीं थे इनकी संख्या अब 63 है।

      • आईटीआई की सख्या 159 से बढ़कर 1514 हो गई है।

      • पर्यटन क्षेत्र में सड़कों के बनने से पर्यटक संख्या बढ़ी है। एक समय सिर्फ 64 लाख पर्यटक प्रतिवर्ष आते थे, इनकी संख्या बढ़कर 9 करोड़ हो गई है।

      • प्रदेश में तीन शहरों रीवा, ग्वालियर और जबलपुर में एयर पोर्ट विकास और टर्मिनल निर्माण के कार्य हो रहे हैं। इंदौर को दिल्ली- मुम्बई कॉरीडोर में शामिल किया गया ।

    • प्रदेश की ऊर्जा क्षमता 29 हजार मेगावाट से भी अधिक है।

    • सिंचाई साधनों के विस्तार से 47 लाख हेक्टर से अधिक क्षेत्र सिंचित हो रहा है।

    • प्रदेश में 46 लाख से अधिक बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना और 53 लाख से अधिक बहनों को स्वसहायता समूहों से जोड़कर लाभान्वित किया गया है।

    • इंदौर और भोपाल में मेट्रो रेल परियोजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं।

    • प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या 4 से बढ़कर 24 तक हो गई है।

    • प्रदेश में जनजातीय समाज के हित में पेसा कानून लागू करने और जनजातीय संस्कृति दिखाने वाले संग्रहालय की स्थापना की जा रही है।

    • मध्यप्रदेश औद्योगिक निवेश के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना है।

    • खण्डवा जिले में ओंकारेश्वर में 2400 करोड़ रुपए लागत से विद्युत उत्पादन इकाई प्रारंभ की जा रही है।

    • प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की पहल हुई है।

    • प्रदेश की आर्थिक विकास दर 16 प्रतिशत से अधिक है।

  • MP SATNA NEWS : आज भी नसीब नही हुआ ग्रामीणों को पीने का जल,इतने किलोमीटर दूर से लाते है पानी,ग्रहमंत्री ने उपचुनाव दौरान कही थी ये बात..

    SATNA NEWS सतना।।दरअसल मामला सतना जिले के रैगांव विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरवा का है, जहा खारा पानी होने की वजह से 5 किलोमीटर दूर पीने के पानी को लेने जाने को मजबूर है पुरवा के ग्रामीण। पीने के पानी की समस्या को लेकर विगत रैगांव विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी पुरवा पंचायत के द्वारा किया गया था जिसको लेकर रैगांव उपचुनाव में सतना आए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जी द्वारा अपनी गारंटी लेते हुए कहा गया था कि आचार संहिता खत्म होते ही पुरवा पंचायत में नल जल योजना का कार्य शुरू हो जाएगा। अगर कार्य शुरु ना हो तो मुझे गाली देना पार्टी को गाली देने की बात कही थी।

    आपको बता दें कि आचार संहिता खत्म हुए कई महीने हो गए लेकिन पुरवा वासियों की पीने के पानी की परेशानी ज्यों की त्यों बनी हुई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि क्या राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ( hone minister narottam mishra ) ने पुरवा वासियों को झूठा आश्वासन देकर हमारा चुनाव बहिष्कार का आंदोलन खत्म करवाया था।

    जिसको लेकर ग्रामीणों में जमकर आक्रोश है। पुरवा गांव के ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द जल जीवन मिशन के तहत कार्य शुरू करने की मांग की है। जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का कार्य शुरू ना होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी ग्रामीणों ने दी है।

    पेयजल समस्या को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

    रैगांव उपचुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा ( mla kalpana verma ) द्वारा पुरवा गांव के ग्रामीणों को पेयजल समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हुआ, जिसको लेकर ग्रामीणों ने कांग्रेस (congress ) की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा ( hath se hath jodo yatra ) के दौरान विधायक कल्पना वर्मा को पुनः ज्ञापन सौंपकर जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराने एवं मीठा पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।

    कई वर्षों से बनी हुई है पेयजल समस्या

    बता दें कि सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरवा में विगत कई वर्षों से पेयजल समस्या बनी हुई है, कई बार अधिकारियों एवं नेताओं को ज्ञापन भी सौंपा गया है लेकिन ग्रामीणों को झूठे आश्वासन एवं जुमले वादों के चलते कुछ नहीं मिला।

    पीने का पानी लाने 5 किलोमीटर दूर तक जाते हैं ग्रामीण

    बता दें कि ग्राम पंचायत पुरवा में पानी ( water) की समस्या इस कदर बड़ी है जिसका अंदाजा आप 5 किलोमीटर दूर तक पीने के पानी लेने के लिये जाने वाले व्यक्तियों से लगा सकते हैं, लेकिन इस समस्या का दर्द केवल पुरवा वासी ही समझ सकते हैं। आज तक ग्रामीणों को झूठे आश्वासन एवं वादों के अलावा मीठा पानी नसीब नहीं हुआ।

    पीएचई विभाग ने झाड़ा पल्ला

    जब इस मामले को लेकर पीएचई विभाग (phe) के कार्यपालन यंत्री से बात की गई तो उनका साफ तौर पर यह कहना था कि ना तो किसी जनप्रतिनिधि द्वारा उनको पत्र प्राप्त हुआ है और ना ही किसी अधिकारी द्वारा उन्हें कोई आदेश हुआ है। अब इस तरह के बयान पर खुलेआम भाजपा सरकार एवं जनप्रतिनिधि पर सवालिया निशान भी खड़े कर रहा है।

    इनका कहना है

    1) युवा पत्रकार अनमोल मिश्रा का कहना है कि ग्राम पंचायत पुरवा की पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों एवं नेताओं के झूठे वादे ही मिले हैं, पेयजल समस्या के निराकरण के नाम पर केवल जनता को ठेंगा दिखाया गया है, लेकिन आज तक पेयजल समस्या का निराकरण नहीं किया गया।
    युवा पत्रकार अनमोल मिश्रा

    2) ग्राम पंचायत पुरवा के सरपंच पवन सिंह मोनू का कहना है कि हमने आज ज्ञापन के माध्यम से अपनी पेयजल समस्या को रखा है, और हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द हमारी समस्याओं का निराकरण हो अगर निराकरण नहीं होता है तो आगे चलकर हम उग्र प्रदर्शन भी करेंगे।
    पवन सिंह सरपंच ग्राम पंचायत पुरवा

    3) युवा समाजसेवी तरुणेंद्र मिश्रा का कहना है कि हर बार हमें झूठा आश्वासन ही दिया गया है, हमारी समस्या का निराकरण नहीं किया गया, जिसको लेकर हम आगे आने वाले चुनाव में इसका परिणाम बताएंगे।
    समाजसेवी तरुणेंद्र मिश्रा

    4) वहीं ग्रामवासियों की मांग को जायज ठहराते हुए विपक्ष के विधायक ने भी कटाक्ष करते हुए कहा कि जब राज्य सरकार के गृह मंत्री ने यहां घोषणा की थी तो अब तक और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह काम पूरा क्यों नहीं हुआ। इस मामले में रैगांव से कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा का कहना है कि नल-जल योजना के लिए की गई घोषणा मात्र चुनावी दिखावा था लेकिन जब इस क्षेत्र में भाजपा नहीं जीत पाई तो काम में भी लेट-लतीफी कराई जा रही है, वही विधायक कल्पना वर्मा का कहना है कि मेरे द्वारा पूर्व में पत्र लिखे जा चुके हैं एवं मैं पुनः दूसरा पत्र लिखकर पानी की टंकी का निर्माण कराने को लेकर एवं मीठा पानी ग्रामीणों तक पहुँचाने का प्रयास करुँगी, और समस्या का निराकरण ना होने पर मैं ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन भी करूंगी।
    कल्पना वर्मा कांग्रेस विधायक रैगांव

  • MP : नरोत्तम मिश्रा ने लिव इन रिलेशनशिप पर दिया बड़ा बयान, Rape या यौन शोषण की शिकायतों पर गहराई से जांच के बाद ही दर्ज होगी एफआईआर

    भोपाल।।गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने लिव इन रिलेशनशिप (live-in relationship) पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अब ऐसे मामलों में दुष्कर्म (rape) या यौन शोषण की शिकायतों पर गहराई से जांच के बाद ही FIR दर्ज की जाएगी। उन्होने कहा कि ज्यादातर मामलों में बाद में गवाह बदल जाते हैं या शिकायत झूठी पाई जाती है या फिर मामला संदिग्ध पाया जाता है। इसलिए अब पुलिस द्वारा पूरी तहकीकात के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

    गृह मंत्री पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे और उस दौरान उन्होने कहा कि अक्सर देखा गया है कि ये शिकायतें बाद में झूठी पाई गई। इसीलिए अब लिव इन रिलेशनशिप में दुष्कर्म की शिकायत मिलने पर पहले उसकी तफ्तीश होगी और फिर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    इसी के साथ एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर मामले में उन्होने बताया कि आरोपी राहुव नवलानी की गिरफ्तारी हो गई है। इंदौर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके मोबाइल और अन्य डिवाइस जब्त कर लिया गया है और अब डाटा रिट्रीव किया जा रहा है। इसके माध्यम से जो जानकारी मिलेगी उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

  • MP : हुक्का लाउंज के बाद अब तंबाकू गुटखा मुक्त होगा प्रदेश, नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘जल्द शुरु होगा अभियान’

    भोपाल।। मादक पदार्थ व अवैध शराब के खिलाफ जारी प्रदेशव्यापी अभियान में अब तंबाकू गुटखा (Tobacco gutkha) को भी शामिल किया जा रहा है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam mishra) ने आज कहा कि तंबाकू गुटखा के तय मानकों को पूरा नहीं करने वाले व अवैध रूप से गुटका बेचने वाले किसी भी कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा।

    डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Shivraj Singh Chouhan) के निर्देश के बाद अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ शुरू किया गया अभियान अब और विस्तृत रूप लेगा। अब इस अभियान में अवैध रूप से तंबाकू गुटखा बेचने व तय मानकों को पूरा नहीं करने वाली गुटखा, पान मसाला कंपनियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी।

    https://youtu.be/RRH2tqUg0DY

    उन्होंने कहा की अवैध शराब की तरह ही तंबाकू गुटखा व तय मानकों को पूरा नहीं करने वाले गुटखा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़े – Satna Times News : तपोभूमि परमधाम चित्रकूट एवं माँ शारदाधाम मैहर आज भी विकासगाथा से कोसों दूर ,यह भी है विकास के हकदार: मैहर विधायक

    गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस प्रदेशभर में अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं। पूरे प्रदेश में हुक्का लाउंज बंद करा दिए गए है। 43 हजार लीटर से अधिक की अवैध शराब जब्त की गई है। एनडीपीएस के तहत 360 प्रकरण दर्ज किए गए है पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और यह तब तक जारी रहेगी जब तक प्रदेश मेंअवैध नशा कारोबार पूरी तरह बंद नही हो जाता है।

  • कल सतना आएंगे डॉ नरोत्तम मिश्रा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    सतना ।।कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा आज सतना जिले के प्रवास पर आयेंगे। गृहमंत्री डॉ मिश्रा रेवाचंल एक्सप्रेस से प्रातः 5ः38 बजे मैहर पहुंचकर सर्किट हाउस मैहर के लिये प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार मंत्री डॉ मिश्रा प्रातः 8 बजे मैहर में मां शारदा मंदिर में पूजा-दर्शन करेंगे। इसके उपरांत सर्किट हाउस मैहर में पुलिस

    अधिकारियों के साथ जिले की कानून व्यवस्था संबंधी बैठक में भाग लेंगे और प्रातः 9 बजे मैहर से प्रस्थान कर प्रातः 9ः30 बजे सर्किट हाउस सतना पहुंचेंगे।गृहमंत्री डॉ मिश्रा प्रातः 10 बजे वार्ड क्रमांक 13 सतना स्थित सांसद सतना गणेश सिंह के निवास पहुचंकर उनकी दिवंगत माताजी स्व. फूलमती सिंह के निधन पर शोक संवदेना व्यक्त करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 10ः20 बजे सुभाष चौक सतना स्थित पूर्व विधायक सतना शंकरलाल तिवारी के निवास पर उनके दिवंगत अनुज स्व. लखनलाल तिवारी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने जायेंगे। गृहमंत्री डॉ मिश्रा सतना से प्रातः 11 बजे पन्ना जिले के ग्राम रैयासाटा, बनौली के लिये प्रस्थान करेंगे।

  • SATNA TIMES : जबलपुर से चित्रकूट के लिए रवाना हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का सतना स्टेशन पर शिवा चतुर्वेदी ने किया भव्य स्वागत

    सतना।।आज शाम अल्प प्रवास पर सतना रेल्वे स्टेशन पधारे मध्य प्रदेश भाजपा के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जी का भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सहकारी केम्द्रीय बैंक अध्यक्ष रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा ने जिले के हजारों युवा साथियों के साथ मिलकर माल्यार्पण कर नारेबाजी के साथ भब्य स्वागत किया।

    इस स्वागत से खुश होकर गृह मंत्री नरोत्तम जी ने शिवा की पीठ थपथपा कर अपना आशीर्वाद दिया एवं सभी युवा साथियों से शिवा ने गृह मंत्री जी से मुलाकात कर परिचय प्राप्त करवाया।स्वागत के कार्यक्रम में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तिवारी ,जतिन जैन, हिमांशु पटनहा,विक्की आहूजा, रितेश त्रिपाठी, इन्द्रकांत अतुल शुक्ला नीरज त्रिपाठी शिवम अग्निहोत्री प्रमित गुप्ता कार्तिक मिश्रा पवन पांडेय जीतू होतवानी साहिल मनवानी साहिल सकरिया आदित्य मिश्रा बेटू अर्जुन बबलू मयंक मुकेश विश्कर्मा गौरव हर्ष चेतन विबेक संजय कोमल अमित राहुल मीडिया प्रभारी पंडित शनि द्विवेदी सहित सैकड़ों युवा साथी उपस्थित रहे।

Back to top button