MPPSC Result: MPPSC result released

  • MPPSC में जिले से 7 का चयन, डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार, बीडीओ और आबकारी उपनिरीक्षक बने

    MPPSC RESULT 2019 : मध्यप्रदेश संघ लोक सेवा आयोग के द्बारा 27 दिसंबर की रात जारी किये गये 2019 की परीक्षा के घोषित नतीजों में सतना एक बार फिर गौरवान्वित हुआ। जिले की बेटियों ने प्रदेश और जिले में अपना दबदबा कायम रखा। चार साल बाद आये नतीजों के बाद भी साल के आखिरी दिनों में सतना का नाम लाड़लियों की वजह से चर्चा में आया। सतना की बेटी प्रिया पाठक ने जहां प्रदेश में टॉपर बनकर सतना को गौरावन्वित किया तो वहीं जिले की चार अन्य लाड़लियों ने भी अलग अलग विभागों में सफलता प्राप्त की।

    Image credit by satna times

    दो पटवारी कर्मचारी भी द्बितीय श्रेणी पदों पर पहुंचे एवं डगडीहा के सुमित तिवारी का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। प्रिया राज्य प्रशासनिक सेवा, रुचि तिवारी बीडीओ अजाक, नेहा, अदिति, वीणा, हरीश का चयन उपनिरीक्षक आबकारी में हुआ है।

    यह भी पढ़े – MPPSC 2019 Result : सतना की Priya Pathak बनी टॉपर,सफलता के बताए गोल्डन रूल

    नागौद की प्रिया पाठक डिप्टी कलेक्टर बनी, सिंहपुर की पटवारी रुचि पाण्डेय बीडीओ अजाक बनी, सितपुरा के पटवारी हरीश पाण्डेय, मैहर की अदिति अग्रवाल, रामपुर की वीणा पयासी और सतना की नेहा प्रजापति उपनिरीक्षक आबकारी पद पर चयनित हुईं। पटवारी रुचि तिवारी पडरौत हल्के में , हरीश पाण्डेय हाटी हल्के में पदस्थ हैं। डगडीहा के सुमित तिवारी का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ

    2020 18वीं रैंक के साथ डीएसपी पद पर हुआ था चयन

     

    सतना जिले के नागौद की बडौरा निवासी प्रिया पाठक ने एमपीपीएससी परीक्षा 2019 में टॉप कर जिले को गौरवान्वित किया है। प्रिया डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए चुनी गईं। प्रियाने 27 वर्ष की उम्र में प्रदेश में अव्वल आकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इससे पहले एमपीपीएससी 2020 में 18वीं रैंक लाकर उनका चयन डीएसपी पद के लिए हुआ था। लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया था।

    सुमित बने नायब तहसीलदार
    रघुराजनगर तहसील के डगडीहा गांव निवासी प्रदुमन तिवारी के सुपुत्र सुमित तिवारी का चयन राज्य प्रशासनिक सेवा के नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। सुमित ने 2०19 में एमपीपीएससी की परीक्षा दी थी। 4 साल बाद 27 दिसंबर को आये परीक्षा परीणाम में उनका चयन हुआ है।

    मैहर की अदिति अग्रवाल भी चयनित
    मैहर जिले के वल्लभनगर में रहने वाली अदिति अग्रवाल ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए अपने अभिभावकों नगर वासियों और पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। अदिति को आबकारी अधिकारी के पद पर यह सफलता हासिल हुई है। विदित है कि आदिति अग्रवाल मैहर के वल्लभनगर में रहने वाली संजय अग्रवाल की सुपुत्री हैं और उनका एकमात्र लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में सफलता हासिल करने तक का था जो आज पूरा हुआ। उनकी सफलता पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने उनके उज्जवल भविष्य करते हुए बधाई दी है।

    रामपुर की वीणा ने भी मारी बाजी
    रामपुर बाघेलान से सटे तपा गांव की वीणा पयासी आबकारी उपनिरीक्षक पद पर चयनित हुई हैं। उनकी कामयाबी ने गांव का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी वीणा पयासी के भाई कृष्णम पयासी एमपी पीएससी परीक्षा उत्तीण कर चुके हैं। वे रेंजर पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वीणा पयासी के पिता रघुवंश भूषण पयासी शिक्षक हैं। बड़े भाई हरि ओम पयासी सीआरपीएफ में सेवाएं दे रहे हैं।

    पटवारी से बीडीओ बनी रुचि
    रामपुर बाघेलान तहसली के सरांय निवासी रुचि तिवारी पत्नी शरतेन्द्गु तिवारी रघुराजनगर तहसील के पटवारी हल्का पडरौत में पदस्थ हैं। इन्होने पटवारी सेवाकाल के दौरान ही2019 में एमपीपीएससकी परीक्षा थी, इनका चयन राज्य प्रशासनिक सेवा के बीडीओ अजाक पद पर हुआ है।

    नेहा बनी आबकारी उपनिरीक्षक
    सतना जवाहर नगर निवासी नेहा प्रजापति का का चयन आबकारी उपनिरीक्षक पद पर हुआ है। नेहा को यह उपलब्धि प्रथम प्रयास में ही मिली है। नेहा ने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के साथ पिता संतोष प्रजापति और माता रजिया प्रजापति को दिया है।

    पटवारी से उपनिरीक्षक बने हरीश
    सितपुरा घोरहटी निवासी हरीश कुमार पाण्डेय ने 2019 की परीक्षा पास कर आबकारी उप निरीक्षक में चयन हुआ है। हरीश 2014 बैच के पटवारी है। इस समय वो हाटी हल्के में पदस्त पटवारी। हरीश ने नौकरी के साथ कड़ी मेहनत कर इस परीक्षा को पास की है। उनके राज्य सेवा में चयन होने पर परिवार में हर्ष का महौल है।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

  • MPPSC 2019 Result : सतना की Priya Pathak बनी टॉपर,सफलता के बताए गोल्डन रूल

    MPPSC TOPPER PRIYA PATHAK : सतना जिले की नागौद कस्बे की निवासी प्रिया पाठक ने आज पूरे प्रदेश में किया टॉप, और पूरे देश मे सतना जिले का नाम रोशन किया, प्रिया के परिवार में आज खुशियों का माहौल है, प्रिया ने इसका श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है।

    Image credit by satna times

    आज एमपीपीएससी 2019 का रिजल्ट सामने आया जहां मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद कस्बे की निवासी प्रिया पाठक उम्र 27 वर्ष की बेटी ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है और डिप्टी कलेक्टर पद पर इनका चयन हुआ है, प्रिया के पिता का नाम कृष्ण शरण पाठक है, जो की नागौद के शासकीय विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं।

    यहां देखे वीडियो

    https://www.instagram.com/reel/C1W1N-mP6v-/?igsh=MzRlODBiNWFlZA==

    प्रिया की माता का नाम पुष्पा पाठक है और वह ग्रहणी है, आपको बता दे की प्रिया पाठक शुरू से ही सभी कक्षाओं में पहले स्थान पर रही है और ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं, प्रिया की शिक्षा दीक्षा को देखकर परिवार हमेशा उससे बड़ी उम्मीदें लगाए हुए था, और आज जब एमपीपीएससी 2019 का रिजल्ट आया तो दिया का डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन हो चुका है।

    ऐसे में परिवार में खुशियों का ठिकाना नहीं रहा और पूरा परिवार बेहद उत्साहित है, लगातार उनके घर बधाइयों का दौर जारी है, और फोन कॉल के जरिए भी बधाई आ रही हैं, सतना जिले के छोटे से कस्बे के रहने वाली एक बेटी ने पूरे प्रदेश में टॉप करके आज अपना नाम और सतना जिले का नाम पूरे देश भर में रोशन किया है, आपको बता दे कि प्रिया का वर्ष 2018 में UPPSC का एग्जाम दिया था, जिनमे 2020 में DSP पद पर चयन हुआ था, लेकिन अभी तक नियुक्ति नही हुई थी, और उन्हें बड़े मुकाम को हासिल का लक्ष्य था, और आज वह लक्ष्य पूरा हुआ।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

  • MPPSC Result: MPPSC का रिजल्ट जारी, DSP अजय गुप्ता ने किया टॉप..

    भोपाल: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC Result) ने साल 2020 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार देर रात जारी कर दिया। एमपीपीएससी 2020 में 214 सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वेबसाइट में जारी की गई सूची के अनुसार अजय गुप्ता ने इस परीक्षा में टॉप किया है। अजय गुप्ता ने 993 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर निधि भारद्वाज रही है, जिन्होंने 924 अंक हासिल किए हैं। जबकि तीसरे स्थान पर सिमी यादव हैं, उनके 923 अंक आए हैं।

    MPPSC Result: MPPSC का रिजल्ट जारी, DSP अजय गुप्ता ने किया टॉप..
    Image credit by satna times

    दरअसल, मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए जाने का मामला कोर्ट में है, इसीलिए लोक सेवा आयोग ने सिर्फ 87% पदों का परिणाम ही जारी किया है। शेष 13% परिणाम ओबीसी आरक्षण विवाद के कारण रोका गया है। एमपीपीएससी की तरफ से जारी की गई सूची में 221 पोस्ट के लिए फिलहाल 214 अभ्यर्थियों को ही चुना गया है।

    इसे भी पढ़े – Success Story: हिंदी मीडियम UPSC Topper कृतिका मिश्रा ने बताई बहुत आसान Strategy, ​हिंदी मिडियम से हासिल की 1st रैंक

    गौरतलब है कि राज्य सेवा परीक्षा 2020 के लिए प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा 24 अप्रैल 2022 से 29 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पास में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए 27 अप्रैल 2023 से 19 मई 2023 तक इंटरव्यू आयोजित किए गए थे।

    इसे भी पढ़े – Success Story :अरुण द्विवेदी ने रचा नया इतिहास, शहद व्यवसाय से हर साल कमा रहे 14 लाख से ज्यादा, सपने को धरातल पर कैसे किया साकार..?

    दरअसल, मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के चयन के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा का आयोजन करता है। चयनित अभ्यार्थियों में टॉप करने वालों को डेप्युटी कलेक्टर का पद दिया जाता है। उसके बाद डीएसपी पद दिया जाता है। इसके अलावा अन्य पदों के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी एमपीपीएससी के माध्यम से चुने जाते हैं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 2018 के बाद से एमपीपीएससी का रिजल्ट लगातार लेट हुआ है। अभी कई परीक्षाएं अटकी हुई हैं।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

Back to top button