MP Ladli Bahna Yojana List 2023:

  • Ladli Behna Yojana :Rewa से मुख्यमंत्री आज बहनों के खाते में जारी करेंगे लाडली बहना योजना की राशि

    Ladli Behna Yojana :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 10 अगस्त को मुख्यमंत्री लाडली बहना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रीवा से प्रदेश की सवा करोड़ से भी अधिक बहनों के खाते में योजना की तृतीय किश्त एक हजार रूपये के मान से अंतरित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम को बेवकास्ट एवं दूरदर्शन के जरिये प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय के वार्डों में सजीव प्रसारण किया जायेगा।

    IMAGE CREDIT BY SATNA TIMES

    सतना जिले में भी जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में उत्सव के रूप में यह कार्यक्रम देखा और सुना जायेगा। जिला मुख्यालय सतना में सेमरिया चौक स्थित टाउन हाल में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का अंतरण कार्यक्रम 10 अगस्त को 12 बजे से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम को दोपहर 1.30 बजे से रीवा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जोड़ा जायेगा।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

  • Ladli Behna Yojana :लाडली बहना कर रहीं है 10 तारीख का बेसब्री से इंतजार

    Ladli Behna Yojana 2023 : जिले की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लाभान्वित बहनों को 10 जुलाई का बेसब्री से इंतजार है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान इस तारीख को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की दूसरी किश्त के एक हजार रुपए जो बहनों के खातों में अंतरित करने वाले हैं।

    Image credit by social media

    Ladli behna Yojana 2023 : जून माह में योजना की प्रथम किश्त के एक हजार रुपए पाकर हितग्राही महिलाएं बेहद खुश और आनंदित है। ये पैसे उन्होंने अपनी जरूरत के कामों में ही खर्च किए हैं।अब कई बहनों ने तो जुलाई महीने में मिलने वाली राशि से बच्चों के लिए स्कूल यूनिफार्म तो किसी ने सावन के महीने में मायके जाकर रक्षाबंधन पर्व पर भाई के कलाई पर राखी बांधने की योजना बनाई है। इस पर भी उनकी योजना सबसे पहले भोपाल में रहने वाले मुख्यमंत्री भैया शिवराज सिंह चौहान को भी डाक से राखी भेजने की है।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

  • Ladli Behna Yojana Update :लाडली बहना योजना का नही आया पैसा तो करे ये काम

    LADLI BEHNA YOJANA UPDATE : लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1000 रुपये का पेमेंट 10 जून को लाड़ली बहनो के खाते में भेज दी गयी है लेकिन बहुत सी बहनो के खाते में अभी तक 1,000 का पेमेंट पहली क़िस्त नहीं आयी तो अब आपके लिए क्या करना है जिस से की लाड़ली बहना योजना की 1000 की आपकी क़िस्त आ जाये तो सारी जानकारी आपके लिए डिटेल्स में मिलने बली है।

    लाडली बहना योजना का 1000 रुपये नहीं आये तो ये करें

    लाडली बहना योजना पहली किस्त के 1000 रुपये का मैसेज अगर आपके अकाउंट पर नहीं आया है तो घबराने की जरुरत नहीं आप बस इसके हेल्पलाइन नंबर पर मिसकॉल कर सकते हैं इससे संबंधित जो भी अधिकारी होंगे वो आपसे 24 घंटे के अंदर संपर्क करेंगे और आपसे आपके आवेदन की सारी जानकारी प्राप्त कर आपका नाम लाडली बहना योजना की अंतिम सूची में चेक कर आपको अवगत कराया जाएगा।

    हेल्पलाइन डेस्क नंबर :- 0755-2700800

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

  • MP News :सिंगल क्लिक से 1.25 करोड़ बहनों के खातों में पहुचे 1 – 1 हजार रुपये, सीएम ने कहा लाड़ली बहनों को मिलने वाली मासिक 1000 की राशि बढ़कर होगी 3000 रूपए

    LADLI BEHNA YOJANA 2023 : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगी, वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमशः बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमशः 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रूपए, फिर 1750 रूपए, फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा।(MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक)

    सिंगल क्लिक से 1.25 करोड़ बहनों के खातों में पहुचे 1 - 1 हजार रुपये, सीएम ने कहा लाड़ली बहनों को मिलने वाली मासिक 1000 की राशि बढ़कर होगी 3000 रूपए
    Image credit by satna times

    इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की आयु न्यूनतम 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की जाएगी। इसी तरह बहनों को आने वाले 5 वर्ष में लखपति बनाते हुए लखपति क्लब में शामिल किया जाएगा। वर्तमान में 23 से 60 वर्ष की विवाहित बहनें योजना में पात्र हैं। बहनों की आय कम से कम 10 हजार रूपए मासिक होना चाहिए। स्व-सहायता समूहों और आर्थिक समृद्धि की योजनाओं से लाभान्वित करते हुए बहनों की जिंदगी में सुख और आनंद लाने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहनों को वे अपना परिवार मानते हैं।

    नारी तू नारायणी, इस जग की पालनहारिणी

    कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की सभी बहनों को हाथ जोड़ कर प्रणाम किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए कहा कि नारी तू नारायणी, इस जग की पालनहारिणी। माँ अन्नपूर्णा है तू ही, है तू ही वीणा वादिनी, है शक्ति स्वरूपा जगदंबा, है नारी तू नारायणी, इस जग की पालनहारिणी। हमारी भारतीय संस्कृति में भगवान से पहले माँ का नाम आता है, यथा-सीताराम, राधेश्याम, गौरीशंकर,लक्ष्मीनारायण। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज जबलपुर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों के खातों में मासिक राशि अंतरित करने के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ बहनों के खाते में कुल 1209.64 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। इस कार्यक्रम से पूरे प्रदेश की बहनें भी जुड़ीं। प्रदेश के वार्डों और ग्रामों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।

    इसे भी पढ़े – Satna News :मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत् 1-1 हजार रुपए खातों में आने पर घर घर दीप जलाकर किया स्वागत

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे बहनों को अब परिवार में आर्थिक रूप से किसी विवशता का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में मिलने वाली राशि उनके जीवन में आनंद लाने का कार्य करेगी। परिवार में बच्चों के लिए दूध, फल, दवाई लाने, उनकी पढ़ाई के प्रबंध को बेहतर बनाने में योजना की राशि उपयोगी होगी। परिवार में बहन के साथ बच्चों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में लाड़ली बहना सेनाएँ भी बनेंगी। बड़े ग्रामों में 21 सदस्य और छोटे ग्रामों में 11 सदस्य वाली सेनाएँ गठित होंगी। लाड़ली बहना सेना अन्याय और शोषण के खिलाफ लड़ेंगी। यह सेनाएँ महिलाओं को उनके कल्याण की योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेगी।

    इसे भी पढ़े – MPPSC Result: MPPSC का रिजल्ट जारी, DSP अजय गुप्ता ने किया टॉप..

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने अनेक महिला कल्याण योजनाओं से बहनों और बेटियों का सशक्तिकरण किया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, स्व-सहायता समूहों द्वारा आर्थिक उन्नयन की गतिविधियों से बहनें सशक्त हुई हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार ने बेटियों को लेपटाप प्रदान करने, बैगा, सहरिया और भारिया जनजाति की बहनों को प्रति माह दी जाने वाली आहार अनुदान राशि का भुगतान बंद कर दिया था जिसे हमारी सरकार ने पुनरू प्रारंभ किया। पूर्व सरकार ने और भी कई कल्याणकारी योजनाएँ बंद करने का कार्य किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजातियों को पोषण के लिए दी जाने वाली राशि का ही विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का निर्माण किया गया। बहनों का कष्ट और दुख वे अपना कष्ट मानते हैं। बहनों के सम्मान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पंचायत राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत और पुलिस में 30 प्रतिशत स्थान बेटियों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। इसी तरह बेटियों और बहनों के नाम पर संपत्ति की रजिस्ट्री की जाने पर मात्र एक प्रतिशत शुल्क लिया जाता है।

    इसे भी पढ़े – ICF भर्ती: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस के 782 पदों पर 12वीं पास तुरंत करें आवेदन

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज का दिन स्वर्णिम दिन है। बेटियाँ और बहनें अब रोने या विलाप करने का कार्य नहीं करेंगी। आनंद की अनुभूति से उनके जीवन को बेहतर बनाना प्रमुख उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित महिलाओं का आहवान किया कि वे अपने आँसू पोछकर घरों से बाहर निकले, अपनी जिंदगी बेहतर बनाये। श्री चौहान ने महिलाओं का अपना परिवार बनाने, देश बनाने के लिए संकल्पबद्ध होने को कहा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्या-पूजन और एक बहन को शाल, श्रीफल भेंट कर एवं पाँव पखार कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    इसे भी पढ़े – MP News :जिले की खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में शुरू हुई घपलेबाजी, हर्रहवा सहित कई गांवों के उपभोक्ताओं को 3 महीने का नहीं मिला है खाद्यान्न

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 341 करोड़ रूपये लागत के 73 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इन कार्यों में स्मार्ट सिटी जबलपुर के विभिन्न कार्य, सीएम राइज विद्यालय, अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण कार्यों के साथ ही राजमार्ग उन्नयन एवं सड़क निर्माण के कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम का प्रांरभ मध्यप्रदेश गान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास कार्यों पर केंद्रित प्रदर्शनी एवं वीरांगनाओं के योगदान पर केंद्रित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दूसरे हिस्से में प्रभावशाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा की गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान का विभिन्न जन-प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। अनेक बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को एक विशाल राखी भी भेंट की। सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान संचालित किया तो मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ 45 लाख से अधिक बेटियों को दिया। अब बहनों को प्रतिमाह राशि प्राप्त होगी ।समाज में परिवर्तन का यह महत्वपूर्ण प्रयास है। सांसद श्री राकेश सिंह ने स्वागत भाषण दिया।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

    कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव सुश्री पंकजा मुंडे, मध्यप्रदेश की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, निगम अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार, बुलंदशहर के सांसद श्री भोला सिंह,पूर्व मंत्री श्री अजय विश्नोई, श्री शरद जैन, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री सदानंद गोडबोले, श्री सुशील तिवारी, श्रीमती नंदनी मरावी, श्री अंचल सोनकर, श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू, श्री प्रभात साहू भी उपस्थित रहे।

    खूबसूरत राखी एवं भावपूर्ण पाती भेंट कर माना आभार

     मुख्यमंत्री श्री चौहान को लाड़ली बहनाओं ने बेहद ही खूबसूरत लंबी और बड़ी राखी भेंट की। साथ ही लाड़ली बहनों ने अपने लाड़ले भैया को अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए पाती भी भेंट की। सभी ने एक बड़े पुष्पहार से भी अभिनंदन किया। सभी बहनें इस अवसर पर बेहद ही प्रसन्न नजर आई।

    ड्रॉईंग प्रतियोगिता की विजेताओं को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहना थीम पर आधारित 8 जून को हुई ड्राइंग प्रतियोगिता की विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने अनघा गायकवाड़, तान्या पटेल और शौर्य जैन को पुरस्कृत किया।

    नारी सशक्तिकरण पर नृत्य नाटिका सृष्टि रूपा का हुआ मंचन

    मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शुभारंभ पर नारी ओजस्विता और नारी सशक्तिकरण की थीम पर नृत्य नाटिका का बेहतरीन मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। नृत्य नाटिका में प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण के लिये किये गये ऐतिहासिक और अभूतपूर्व फैसलों को बखूबी प्रदर्शित किया गया। इसमें पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन में 50 प्रतिशत आरक्षण, पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत आरक्षण, महिलाओं के नाम रजिस्ट्री होने पर मात्र एक प्रतिशत का शुल्क, स्व-सहायता समूहों से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, महिलाओं को निःशुल्क ड्रायविंग लायसेंस सुविधा जैसी विभिन्न योजनाओं का रूपांकन किया गया।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

  • Ladli Behna Yojana : कल एक करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों के खातों में आयेंगे एक-एक हजार रूपये

    Ladli Behna Yojana : एक बार फिर मध्यप्रदेश देश में अपनी एक अलग पहचान लेकर उभरने वाला है। जून माह की 10 तारीख को प्रदेश के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ेगा। जो स्वर्ण अक्षरों से लिखा जायेगा। इस दिन प्रदेश की गरीब एवं मध्यम वर्ग की सवा करोड़ बहनों के जीवन में उजाला लाने के लिये मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से एक-एक हजार रूपये उनके बैंक खातों में अंतरित किये जायेंगे।MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

    Ladli Behna Yojana : कल एक करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों के खातों में आयेंगे एक-एक हजार रूपये
    Image credit satna times

    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर मुख्यालय से शाम 6 बजे राज्य स्तरीय समारोह में बहनों से संवाद कर सिंगल क्लिक से राशि अंतरित करेंगे।अपने आप में देश की अनूठी इस योजना के प्रति बहनों में जो उत्साह देखने को मिला है, उसी का परिणाम है कि 5 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा योजना की घोषणा के सिर्फ 35 दिन में एक करोड़ 25 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।

    इसे भी पढ़े – ICF भर्ती: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस के 782 पदों पर 12वीं पास तुरंत करें आवेदन

    इन सभी आवेदनों का परीक्षण कर पात्र आवेदक बहनों के खातों का केवायसी का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया गया। परिणाम स्वरूप एक जून से पात्र बहनों को स्वीकृति-पत्रों का वितरण भी अभियान चला कर किया गया।अब प्रदेश की बहनों को इंतजार है 10 जून की शाम 6 बजे का, जब मुख्यमंत्री श्री चौहान सभी पात्र बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रूपये की राशि अंतरित करेंगे।

    इसे भी पढ़े – MP News :जिले की खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में शुरू हुई घपलेबाजी, हर्रहवा सहित कई गांवों के उपभोक्ताओं को 3 महीने का नहीं मिला है खाद्यान्न

    इस दिन और समय को यादगार बनाने के लिये सभी जिलों में अनेक गतिविधियों के साथ उत्सव का माहौल रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान के दिल से निकली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सवा करोड़ बहनों की जिन्दगी को आसान बनाने और खुशियों से भरने में अहम भूमिका अदा करेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान कहते है कि प्रदेश की मेरी बहनों के लिये खुशहाली का नया दौर प्रांरभ हो रहा है, आइये उत्सव के साथ खुशियाँ मनाये।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

  • Ladli Behna Yojana Village List: सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपए नई लिस्ट में देखें नाम

    Ladli Behna Yojana Village List: मध्य प्रदेश राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना लागू की गई है, जिसे हम लाडली बहना योजना के नाम से जानते हैं।इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च को शुरू की गई थी, जिसके तहत मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं ने आवेदन किया था और वर्तमान में लाडली बहना योजना गांव की सूची जारी की गई है, जिसकी महिला उम्मीदवार को राज्य द्वारा जारी इस सूची में शामिल किया गया है। सरकार। नाम प्रदर्शित होगा, प्रतिमा को ₹1000 की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी।MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

    चुनाव नजदीक होने के कारण हमारी राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं तथा विभिन्न प्रकार के कार्य भी किए जा रहे हैं. इसी प्रकार 28 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश राज्य सरकार की लाड़ली बहना योजना की घोषणा सभी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए की गई तथा 25 मार्च 2023 को इस योजना को पूरे मध्य प्रदेश में लागू कर दिया गया।

    MP Ladli Bahna Yojana List 2023: अगर इस लिस्ट में नाम है आपका तो हर महीने मिलेंगे 1000 रूपए,यहां से चेक करें अपना नाम

    मध्यप्रदेश राज्य की समस्त पात्र महिलाओं ने इस योजना के तहत आवेदन किए थे और उन समस्त महिलाओं के लिए हम बता दें कि हमारी राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट जारी कर दी गई है तो उस लिस्ट में आप अपना नाम देखें और राज्य सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली ₹1000 की राशि प्रतिमाह प्राप्त करें ‌।

    लेखलाडली बहना योजना विलेज लिस्ट
    विभागमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
    राज्यमध्य प्रदेश
    श्रेणीविलेज लिस्ट
    किसने शुरू कीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश
    लाभार्थीराज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं
    लाभ1000 रुपए महीना
    आवेदन तिथि25 मार्च – 30 अप्रैल 2023
    सूची जारी01 मई -15 मई 2023 (उपलब्ध है)
    आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
    आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmhelpline.in

    लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज

    मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई लिस्ट की जांच करने हेतु लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज :-

    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • आधार कार्ड
    • राशन कार्ड
    • स्वयं का समग्र आईडी
    • परिवार का समग्र आईडी
    • बैंक खाता जो आधार से लिंक हो
    • निवास प्रमाण पत्र
    • मोबाइल नंबर

    लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट के लिए पात्रता

    • हमारी राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई लाडली बहना लिस्ट में सिर्फ मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं का ही नाम दर्शाया जाएगा ।
    • अगर महिला की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक है तो राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई लिस्ट में उसका नाम प्रदर्शित नहीं किया जाएगा ।
    • इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला के नाम पर 3 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन नहीं होनी चाहिए ।
    • इस योजना के तहत सिर्फ 24 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर सकते हैं ।
    • आवेदक महिला किसी सरकारी पद पर नहीं होनी चाहिए अन्यथा उसका नाम सूची में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा ।

    लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट की जांच कैसे करें?

    • लाडली बहना ब्लैक लिस्ट की जांच करने हेतु सर्वप्रथम आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा ।https://cmladlibahna.mp.gov.in/
    • अधिकारी वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा ।
    • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होने लगेगा ।
    • उस पेज में आपको यूजर आईडी एवं पासवर्ड से वेबसाइट को लॉगइन करना होगा जो आपको आवेदन करते समय प्रदान किया गया होगा ।
    • जानकारी दर्ज कर देने के पश्चात आपको पोर्टल लॉग इन करने की रिपोर्ट के विकल्प क्लिक करना होगा ।
    • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होने लगेगा |
    • कुछ प्रदर्शित पेज में आपको अपने संभाग, जिला, स्थानीय निकाय , ग्राम पंचायत, ग्राम आदि की जानकारी भरते हुए खोजें के विकल्प पर क्लिक करें ।
    • क्लिक करते ही आप क्यों होम स्क्रीन पर लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट प्रदर्शित होने लगेगी ।
    Whatsapp GroupClick Here
    CategorySarkari Yojana
    Official WebsiteClick Here

    लाडली बहना योजना के तहत प्रदान की जाने वाली राशि क्या है?

    लाडली बहना योजना के माध्यम से प्रतिमाह ₹1000 की राशि दी जाएगी ।

    लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

    राज्य सरकार द्वारा जारी की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य समस्त महिलाओं को आर्थिक सहायता पहुंचाना है ।

    लाडली बहना योजना की शुरुआत कब की गई थी?

    हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत 25 मार्च 2023 को की गई थी ।

     

  • MP Ladli Bahna Yojana List 2023: अगर इस लिस्ट में नाम है आपका तो हर महीने मिलेंगे 1000 रूपए,यहां से चेक करें अपना नाम

    MP Ladli Bahna Yojana List 2023 : हमारे मध्य प्रदेश राज्य में निवास करने वाली लगभग 25 लाख 23 हजार 437 महिलाओं ने प्रधानमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के लिए आवेदन किया है तो उन सभी महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए बता दें कि हमारी राज्य सरकार ने सूची एमपी लाडली बहना योजना 1 मई 2023 तक जारी कर दी गई है यह लिस्ट आप ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं ।तो लिस्ट और लाडली बहना योजना देखने की पूरी प्रक्रिया क्या है? अगर आप इस लेख के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज आदि की पूरी जानकारी बताने जा रहे हैं तो लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

    MP Ladli Bahna Yojana List 2023

    पीएम लाडली बहना योजना हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संचालित की गई है इस योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य में निवास करने वाली 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाओं को हमारी राज्य सरकार के द्वारा 10 तारीख को ₹1000 की राशि समस्त महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी ।हमारी राज्य सरकार के द्वारा वर्तमान समय में यह घोषणा की गई है कि पीएम लाडली बहना योजना का संचालन मात्र 5 वर्षों के लिए ही किया जाएगा और इन 5 वर्षों में समस्त महिलाओं को प्रत्येक मंथ ₹1000 की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी जिससे वार्षिक राशि 12000 होगी एवं 5 वर्ष की राशि ₹60000 होगी तो आप भी जल्द से जल्द राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई लिस्ट में अपना नाम देखें ।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

    एमपी लाडली बहना योजना 2023 लिस्ट के प्रमुख लाभ

    • अगर आपका नाम राज्य सरकार के द्वारा घोषित की गई सूची में आता है तो आपको एमपी लाडली बहना योजना ₹1000 की राशि दी जाएगी ।
    • जिन महिलाओं का नाम सूची में प्रदर्शित हो जाता है उन महिलाओं को प्रत्येक वर्ष ₹12000 की राशि दी जाएगी ।
    • एमपी लाडली बहना योजना 2023 5 वर्षों के लिए लागू की गई है ।
    • एमपी लाडली बहना योजना के माध्यम से समस्त महिलाओं को 5 वर्ष में ₹60000 की राशि प्रदान की जाएगी ।
    • एमपी लाडली बहना योजना 2023 मध्य प्रदेश की महिलाओं को सख्त बनाने में प्रोत्साहित करेगी ।

    एमपी लाडली बहना योजना 2023 लिस्ट नाम देखने हेतु आवश्यक दस्तावेज?

    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • आधार कार्ड
    • मोबाइल नंबर
    • राशनकार्ड
    • संबंधित बैंक के लिए पासबुक
    • पण कार्ड
    • स्थायी पते का प्रमाण आदि

    एमपी लाडली बहना योजना 2023 लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

    एमपी लाडली बहना योजना 2023 लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

    • सर्वप्रथम आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना होगा ।
    • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा ।
    • उस ओपन पेज में आपको बेनिफिशियरी लिस्ट का एक विकल्प दिखाई देगा उसे क्लिक करें ।
    • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा ।
    • उस पेज में पूछी गई समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें ।
    • संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर देने के पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा ।
    • क्लिक करते ही आपके सामने लाडली बहना योजना की सूची प्रदर्शित होने लगेगी ।
    • इस प्रकार आप लाडली बहना योजना की सूची चेक कर सकते हैं ।

    लाडली बहना योजना के द्वारा प्रदान की जाने वाली राशि क्या है ?

    इस योजना के माध्यम से समस्त आवेदक महिलाओं को ₹1000 की राशि प्रदान की जाएगी ।

    लाडली बहना योजना में आवेदन करने हेतु आयु सीमा क्या है?

    लाडली बहना योजना में 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं ।

    लाडली बहना योजना का शुभारम्भ किसने किया?

    हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा योजना का संचालन 5 मार्च 2023 को किया गया था ।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

Back to top button